मझौलिया में छापेमारी से मारपीट के मामले में धारा 307 के चारों अभियुक्त गिरफ्तार


वही बहुअरवा बाबू टोला वार्ड नंबर 14 निवासी स्वर्गीय रामचंद्र यादव के पुत्र विजय यादव को शराब के नशे में गिरफ्तार कर मेडिकल जांच उपरांत जेल भेजा गया है.

मझौलिया प्रखंड अंतर्गत में सदर डीएसपी महताब आलम एवं थाना अध्यक्ष अभय कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के जौकटिया नई डीह वार्ड नंबर 11 में की गई छापेमारी में मारपीट के मामले में धारा 307 का चार अभियुक्त जिसमे स्वर्गीय भीखम राम के पुत्र धुरेंद्र राम धुरेंद्र राम के पुत्र चंदेश्वर राम जवाहर राम के पुत्र संदीप कुमार तथा हीराराम के पुत्र राजकुमार को

गिरफ्तार कर मेडिकल जांच उपरांत जेल भेजा गया है। वही बहुअरवा बाबू टोला वार्ड नंबर 14 निवासी स्वर्गीय रामचंद्र यादव के पुत्र विजय यादव को शराब के नशे में गिरफ्तार कर मेडिकल जांच उपरांत जेल भेजा गया है।

शहीद शहीद-ए-आजम सुखदेव की जयंती पर सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना सभा का किया गया आयोजन

बेतिया : आज दिनांक 15 मई 23 को भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद शहीद-ए-आजम सुखदेव की जन्मदिवस पर सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन के सभागार सत्याग्रह भवन में आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महानायक महान स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद शहीद-ए-आजम सुखदेव को उनके जन्मदिवस पर अंतरराष्ट्रीय पीस एंबेस्डर सह सचिव सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन डॉ एजाज अहमद अधिवक्ता डॉ सुरेश कुमार अग्रवाल चांसलर प्रज्ञान अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय झारखंड डॉ शाहनवाज अली डॉ अमित कुमार लोहिया डॉ महबूब उर रहमान मदर ताहिरा चैरिटेबल ट्रस्ट की निदेशक एस सबा ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस मौके पर इन सभी ने संयुक्त रूप से कहा कि आज ही के दिन 15 मई, 1907 महान स्वतंत्रता सेनानी का जन्म हुआ था। उनका सारा जीवन सामाजिक एकता एवं देश की स्वाधीनता के लिए समर्पित रहा। इन स्वतंत्रता सेनानियों का सत्याग्रह की जन्मस्थली बेतिया पश्चिम चंपारण से गहरा लगाव रहा है।

भगत सिंह और राजगुरु के साथ फांसी पर चढ़ने वाले क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी सुखदेव थापर का जन्म 15 मई 1907 को हुआ था। सुखदेव का जन्म पंजाब के लुधियाना में रामलाल और रल्ली देवी थापर के घर हुआ था। जिसने उन्हें औपनिवेशिक शासन से मुक्ति के लिए क्रांतिकारी गतिविधियों के लिए प्रेरित किया। सुखदेव नौजवान भारत सेवा में शामिल हो गए, जिसे 1926 में भगत सिंह ने शुरू किया था । दोनों करीबी दोस्त और सहयोगी बन गए।

उन्होंने पंजाब बिहार बंगाल एवं देश के युवाओं में राष्ट्रीय चेतना को बढ़ावा देने के लिए कई गतिविधियों में भाग लिया।

महापौर का जनता से आह्वान, स्वच्छता दल के अपने दरवाजे पहुंचने पर घर में पड़े पुराने कपड़े, टूटे बर्तन और पुरानी किताबें करें दान

बेतिया : नगर निगम महापौर गरिमा देवी सिकरिया ने नगर आयुक्त शंभू कुमार के साथ दान, कल्याण और समाधान योजना की शुरुवात की।निर्धारित कार्ययोजना के तहत संपूर्ण स्वच्छता अभियान के चार वाहनों को उन्होंने नगर आयुक्त के साथ झंडी दिखा कर रवाना किया।

इस मौके पर जमा लोगों से उन्होंने कहा कि नगर निगम के इन स्वच्छता दलों के अपने दरवाजे पहुंचने पर अपने अपने घरों में पड़े पुराने कपड़े, टूटे बर्तन और पुरानी किताबों को दान कर दें। इससे आपके घर का वह हिस्सा खाली और साफ हो जाएगा, जिसको आपने अनुपयोगी समान ने भर रखा है।

महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि आपके लिए बेकार पड़े पुराने कपड़े किसी जरूरतमंद का शरीर ढकने में काम आ जायेंगे। वही आप से प्राप्त किताबों को स्टॉल लगा कर निःशुल्क बांटवाने का कार्य नगर निगम प्रशासन करेगा। ताकि आपके घर में पड़ी या आपके बच्चों या अन्य परिजनों द्वारा पढ़ कर छोड़ी गईं किताबों का उपयोग कोई अन्य जरूरतमंद कर सके।

इस अभियान की शुरुआत के लिए निगम पार्षद, नगर निगम के सारे पदाधिकारी, कर्मचारी, बेतिया ब्रांड एंबेसडर आदित्य मधुकर, सोनेलाल गुप्ता, हैदर अली एवं आम जनों की भी मौजूदगी रही।

पुलिस निरीक्षक बगहा ने किया चौतरवा थाना का निरीक्षण, दिए दिशा निर्देश

चौतरवा, 14मई।कांडों की निष्पादन में पुलिस पदाधिकारियों की लपरवाही व शिथिलता कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। वैसे पुलिस पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई तय है।

उक्त बातें पुलिस इन्स्पेक्टर बगहा आनंद कुमार सिंह ने कही। वे रविवार को बगहा पुलिस जिला के चौतरवा थाना का निरीक्षण कर रहे थे। निरीक्षण के दौरान पुलिस निरीक्षक ने थाना अभिलेखों व संचिकाओं की गहनता एवं सुक्ष्मता पूर्वक अवलोकन करते हुए कई आवश्यक दिशा निर्देश थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव को दी। कहा कि कांडों की निष्पादन में पुलिस पदाधिकारियों की लपरवाही व शिथिलता कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। 

वैसे पुलिस पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई तय है। शराब धंधेबाजों, पशु तस्करों, असमाजिक तत्वों के विरुद्ध लगाम लगाने का आदेश देते हुए वाहन जांच अभियान युद्धस्तर पर चलाने का आदेश थानाध्यक्ष को दी।

वारंटियों, फरारियों को गिरफ्तार करने, ससमय रात्रि व संध्या गश्ति निकालने, कुर्की जब्ति का ससमय निष्पादन करने का आदेश थानाध्यक्ष समेत पुलिस पदाधिकारियों को दिया। हालांकि कांडों की निष्पादन में लपरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों को पुलिस निरीक्षक ने डांट पिलाई। चेताया वैसे पुलिस पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई तय है। इस अवसर पर थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहें।

वाहन जांच के दौरान 12 बोर के 10 जिंदा कारतूस और दो मोबाईल बरामद, आरोपी गिरफ्तार.

बगहा, 14मई।बगहा पुलिस जिला के बथुवरिया थाना पुलिस ने बीबी - बनकटवा - परसौनी चौक पथ के चौराहे पर वाहन जांच के दौरान बाईक पर सवार एक व्यक्ति के पास से 12 बोर के 10 जिंदा कारतूस बरामद की है।वहीं बाईक पर सवार दुसरा व्यक्ति भागने में सफल हो गया।

घटना की जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामनगर नंदजी प्रसाद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी है। उन्होंने बताया कि शनिवार की शाम बथुवरिया थानाध्यक्ष अमीत कुमार पांडेय के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के बीबी - बनकटवा - परसौनी चौक पथ के चौराहे पर संदिग्धों के विरुद्ध वाहन जांच अभियान चलाई जा रही थी। वाहन जांच के क्रम में एपाची बाईक पर सवार दो युवक आ रहे थे। पुलिस वाहन जांच देख बाईक चालक भागने की प्रयास किया। परंतु पुलिस जवानों ने अपनी गिरफ्त में ले लिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि वाहन जांच के दौरान 10 जिंदा कारतूस, एपाची बाईक एवं दो मोबाइल बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस अपनी गिरफ्त में लेकर बथुवरिया थाना परिसर में पहुंची ही थी, तभी अचानक एक आरोपित रामनगर थाना क्षेत्र के मेघवल मठिया गांव के खैराती मियां पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। एसडीपीओ ने बताया कि फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है।

उन्होंने बताया कि दुसरा गिरफ्तार व्यक्ति रायबारी महुअवा गांव के शम्स आलम है। बथुवरिया थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में बगहा भेजा जा रहा है।

वाल्मीकि नगर पुलिस ने शराब मामले में चल रहे फरार दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार,भेजा जेल।

वाल्मीकि नगर पुलिस के द्वारा शराब और शराब कारोबारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे समकालीन अभियान के तहत वाल्मीकिनगर पुलिस ने शनिवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वाल्मीकि नगर थाना कांड संख्या 24/23 और46/23 के फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इस बाबत पूछे जाने पर वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष विजय कुमार राय ने बताया कि शराब मामले में वाल्मीकि नगर थाना के प्राथमिकी नामजद दो अभियुक्त कांड संख्या के बाद से फरार चल रहे थे।

गुप्त सूचना मिली थी,कि दोनों आरोपी अपने घर पर हैं।सूचना को गंभीरता से लेते हुए वाल्मीकि नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर उसके घर से राजेंद्र कुशवाहा ग्राम चरघरिया और सुनील मुंडा ग्राम भेड़ियारी कम्पार्ट थाना वाल्मीकि नगर के निवासी को गिरफ्तार कर लिया।जो थाना कांड संख्या 24 /23 और 46/23 के आरोपी हैं। दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर बगहा न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

बगहा के पतिलार ग्राम कचहरी में 9 भूमि विवाद मामलों का हुआ निष्पादन

बगहा अनुमंडल अंतर्गत बगहा एक प्रखंड के पतिलार ग्राम कचहरी में रविवार को सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पतिलार पंचायत के सरपंच लालमती देवी ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में 9 विवादित मामलों का निष्पादन किया गया ।

सरपंच ने बताया कि ग्राम कचहरी में लगभग 21 मामलें लंबित थे। जिसमें नव मामलों की निपटारा किया गया। सरपंच प्रतिनिधि जग्रनाथ यादव ने बताया कि ग्राम कचहरी में भूमि विवाद, मारपीट ,आपसी विवाद सहित विभिन्न प्रकार के विवादों को लेकर फरियादी पहुंचे थे। जो दोनों पक्षों की आपसी सहमति से विवादित मामलों की सुलह समझौता कराया गया। 

उन्होंने बताया कि ग्राम कचहरी में 355 आवेदन प्राप्त है, जिसमें 334 मामलों की निष्पादन कर दिया गया है। तथा ग्राम कचहरी न्यायपीठ की 71 बैठकें की गई है। साथ ही 35 हजार 500 रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई है। इस अवसर पर उप सरपंच बबीता देवी, न्याय मित्र कुमार अतुल रंजन, सचिव उमेश दुबे, आप्त सचिव ललन राम , पंच शंभू यादव, नुर आलम खां , रधुबर चौधरी, रामचन्द्र साह, अनू उपाध्याय,बुधिया देवी, आशा देवी समेत कई लोग शामिल रहे।

सड़क पर पेड़ गिरने से बिजली बाधित, घंटो तक आवागमन रही ठप्प ।

वाल्मीकि नगर, 14मई।बिहार के वाल्मीकि नगर स्थित सिंचाई विभाग के ई टाइप गंडक कॉलोनी जाने वाली मुख्य सड़क पर रविवार की देर शाम छ:बजे के आसपास आई तेज आंधी से एक पेड़ गिर जाने से घंटो तक बिजली सेवा ठप रही।वहीं घंटों तक आवागमन ठप्प रही।

समाचार लिखे जाने तक विद्युत सेवा चालू करने की प्रक्रिया विद्युत विभाग द्वारा जारी थी।

सड़क पर आवागमन ठप होने से लोगों को रास्ता बदलकर अन्य जगहों के लिए जाना पड़ रहा है।ई टाइप कॉलोनी निवासी मोनू सिंह एवं मुरारी साह ने बताया कि वन विभाग को पेड़ गिरने की सूचना दे दी गई है। खबर लिखे जाने तक गिरा पेड़ को हटाया नहीं गया था।

पति-पत्नी के विवाद में जीजा ने साला को बनाया बंधक, मौके पर पहुंची पुलिस दल पर हुआ पथराव

मझौलिया : थाना क्षेत्र के रामनगर बनकट पंचायत स्थित वार्ड नंबर सात में हुए पारिवारिक विवाद में जीजा ने अपने साला को घंटों बंधक बनाकर घर में रखा था। 

सूचना पाकर पहुंची मझौलिया पुलिस पर आरोपित जीजा और ग्रामीणों द्वारा पथराव किया गया। जिसमें सिपाही दशरथ राम बुरी तरह घायल हो गए। जिनको चिकित्सकों ने जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया।

थाना अध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई की रामनगर बनकट पंचायत वार्ड नंबर 7 निवासी फौजी अर्जुन गिरी ने अपने साला अभय गिरी को जबरदस्ती बंधक बनाकर घर में रखा हुआ है। 

फौजी अर्जुन गिरी को अपनी पत्नी से पूर्व से ही विवाद चला आ रहा है और अर्जुन गिरी द्वारा अपनी पत्नी के साथ बराबर मारपीट किया जाता रहा है। जिसमें अर्जुन गिरी के पिता जेल भी जा चुके हैं। 

थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना के आलोक में अपर थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह प्रशिक्षु दारोगा राजीव रंजन कुमार अनुज कुमार आदि दल बल के साथ घटनास्थल पर गए तो फौजी अर्जुन गिरी उनके परिजन और अन्य ग्रामीण पुलिस दल पर हमला कर दिए और पथराव करने लगे। जिसमें एक सिपाही दशरथ राम बुरी तरह घायल हो गया। फौजी अर्जुन गिरी जबरदस्ती अपनी पत्नी को छुड़ाना चाहते थे। 

इस मामले में कांड अंकित करते हुए 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस कांड में सास ,ननद ,जेठानी समेत 20 नामजद तथा 30 अज्ञात लोगों को प्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में पुलिस द्वारा 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें मुन्ना साह ,बच्चा साह ,जोगी साह , लठा उर्फ अली हुसैन हवारी इब्राहिम मियां तथा एक महिला शामिल है।

वही फौजी अर्जुन गिरी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा।

पुलिस नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए हर संभव ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। 

बताते चलें कि पथराव के दौरान पुलिस का एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ है।

पूरे नगर निगम क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त व्यवस्था नगर निगम प्रशासन की पहली प्राथमिकता : महापौर

बेतिया: नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि पूरे नगर निगम क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त व्यवस्था उनके नगर निगम प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। इसी बात को ध्यान में रख कर वर्ष 2023-24 के वार्षिक बजट में नगर निगम के सभी 46 वार्डों की जल निकासी व्यवस्था एवं अवागमन सुनिश्चित करने के लिए 80 करोड़ से भी अधिक का प्रावधान किया गया है। 

महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इसके प्रथम चरण में नगर निगम की कुल 142 विकास योजनाओं की निविदा बीते दो दिनों में जारी कर दी गई है, जिसका प्रकाशन आज ही आया है, जिस पर 15 करोड़, 96 लाख 57,164 रुपए खर्च किए जाने की स्वीकृति दे दी गई है। 

उन्होंने बताया कि इस निविदा से संबंधित कुल 142 विकास योजनाओं की निविदा में करीब 95 फीसदी योजनाएं नाला निर्माण की हैं। 

श्रीमती सिकारिया ने बताया कि पहली बार नगर निगम में पहली बार शामिल क्षेत्र में बुनियादी और सुविधाओं का ढांचागत विकास हमारी पहली प्राथमिकताओं में शामिल है.