पुलिस निरीक्षक बगहा ने किया चौतरवा थाना का निरीक्षण, दिए दिशा निर्देश

चौतरवा, 14मई।कांडों की निष्पादन में पुलिस पदाधिकारियों की लपरवाही व शिथिलता कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। वैसे पुलिस पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई तय है।

उक्त बातें पुलिस इन्स्पेक्टर बगहा आनंद कुमार सिंह ने कही। वे रविवार को बगहा पुलिस जिला के चौतरवा थाना का निरीक्षण कर रहे थे। निरीक्षण के दौरान पुलिस निरीक्षक ने थाना अभिलेखों व संचिकाओं की गहनता एवं सुक्ष्मता पूर्वक अवलोकन करते हुए कई आवश्यक दिशा निर्देश थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव को दी। कहा कि कांडों की निष्पादन में पुलिस पदाधिकारियों की लपरवाही व शिथिलता कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। 

वैसे पुलिस पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई तय है। शराब धंधेबाजों, पशु तस्करों, असमाजिक तत्वों के विरुद्ध लगाम लगाने का आदेश देते हुए वाहन जांच अभियान युद्धस्तर पर चलाने का आदेश थानाध्यक्ष को दी।

वारंटियों, फरारियों को गिरफ्तार करने, ससमय रात्रि व संध्या गश्ति निकालने, कुर्की जब्ति का ससमय निष्पादन करने का आदेश थानाध्यक्ष समेत पुलिस पदाधिकारियों को दिया। हालांकि कांडों की निष्पादन में लपरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों को पुलिस निरीक्षक ने डांट पिलाई। चेताया वैसे पुलिस पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई तय है। इस अवसर पर थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहें।

वाहन जांच के दौरान 12 बोर के 10 जिंदा कारतूस और दो मोबाईल बरामद, आरोपी गिरफ्तार.

बगहा, 14मई।बगहा पुलिस जिला के बथुवरिया थाना पुलिस ने बीबी - बनकटवा - परसौनी चौक पथ के चौराहे पर वाहन जांच के दौरान बाईक पर सवार एक व्यक्ति के पास से 12 बोर के 10 जिंदा कारतूस बरामद की है।वहीं बाईक पर सवार दुसरा व्यक्ति भागने में सफल हो गया।

घटना की जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामनगर नंदजी प्रसाद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी है। उन्होंने बताया कि शनिवार की शाम बथुवरिया थानाध्यक्ष अमीत कुमार पांडेय के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के बीबी - बनकटवा - परसौनी चौक पथ के चौराहे पर संदिग्धों के विरुद्ध वाहन जांच अभियान चलाई जा रही थी। वाहन जांच के क्रम में एपाची बाईक पर सवार दो युवक आ रहे थे। पुलिस वाहन जांच देख बाईक चालक भागने की प्रयास किया। परंतु पुलिस जवानों ने अपनी गिरफ्त में ले लिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि वाहन जांच के दौरान 10 जिंदा कारतूस, एपाची बाईक एवं दो मोबाइल बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस अपनी गिरफ्त में लेकर बथुवरिया थाना परिसर में पहुंची ही थी, तभी अचानक एक आरोपित रामनगर थाना क्षेत्र के मेघवल मठिया गांव के खैराती मियां पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। एसडीपीओ ने बताया कि फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है।

उन्होंने बताया कि दुसरा गिरफ्तार व्यक्ति रायबारी महुअवा गांव के शम्स आलम है। बथुवरिया थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में बगहा भेजा जा रहा है।

वाल्मीकि नगर पुलिस ने शराब मामले में चल रहे फरार दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार,भेजा जेल।

वाल्मीकि नगर पुलिस के द्वारा शराब और शराब कारोबारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे समकालीन अभियान के तहत वाल्मीकिनगर पुलिस ने शनिवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वाल्मीकि नगर थाना कांड संख्या 24/23 और46/23 के फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इस बाबत पूछे जाने पर वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष विजय कुमार राय ने बताया कि शराब मामले में वाल्मीकि नगर थाना के प्राथमिकी नामजद दो अभियुक्त कांड संख्या के बाद से फरार चल रहे थे।

गुप्त सूचना मिली थी,कि दोनों आरोपी अपने घर पर हैं।सूचना को गंभीरता से लेते हुए वाल्मीकि नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर उसके घर से राजेंद्र कुशवाहा ग्राम चरघरिया और सुनील मुंडा ग्राम भेड़ियारी कम्पार्ट थाना वाल्मीकि नगर के निवासी को गिरफ्तार कर लिया।जो थाना कांड संख्या 24 /23 और 46/23 के आरोपी हैं। दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर बगहा न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

बगहा के पतिलार ग्राम कचहरी में 9 भूमि विवाद मामलों का हुआ निष्पादन

बगहा अनुमंडल अंतर्गत बगहा एक प्रखंड के पतिलार ग्राम कचहरी में रविवार को सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पतिलार पंचायत के सरपंच लालमती देवी ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में 9 विवादित मामलों का निष्पादन किया गया ।

सरपंच ने बताया कि ग्राम कचहरी में लगभग 21 मामलें लंबित थे। जिसमें नव मामलों की निपटारा किया गया। सरपंच प्रतिनिधि जग्रनाथ यादव ने बताया कि ग्राम कचहरी में भूमि विवाद, मारपीट ,आपसी विवाद सहित विभिन्न प्रकार के विवादों को लेकर फरियादी पहुंचे थे। जो दोनों पक्षों की आपसी सहमति से विवादित मामलों की सुलह समझौता कराया गया। 

उन्होंने बताया कि ग्राम कचहरी में 355 आवेदन प्राप्त है, जिसमें 334 मामलों की निष्पादन कर दिया गया है। तथा ग्राम कचहरी न्यायपीठ की 71 बैठकें की गई है। साथ ही 35 हजार 500 रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई है। इस अवसर पर उप सरपंच बबीता देवी, न्याय मित्र कुमार अतुल रंजन, सचिव उमेश दुबे, आप्त सचिव ललन राम , पंच शंभू यादव, नुर आलम खां , रधुबर चौधरी, रामचन्द्र साह, अनू उपाध्याय,बुधिया देवी, आशा देवी समेत कई लोग शामिल रहे।

सड़क पर पेड़ गिरने से बिजली बाधित, घंटो तक आवागमन रही ठप्प ।

वाल्मीकि नगर, 14मई।बिहार के वाल्मीकि नगर स्थित सिंचाई विभाग के ई टाइप गंडक कॉलोनी जाने वाली मुख्य सड़क पर रविवार की देर शाम छ:बजे के आसपास आई तेज आंधी से एक पेड़ गिर जाने से घंटो तक बिजली सेवा ठप रही।वहीं घंटों तक आवागमन ठप्प रही।

समाचार लिखे जाने तक विद्युत सेवा चालू करने की प्रक्रिया विद्युत विभाग द्वारा जारी थी।

सड़क पर आवागमन ठप होने से लोगों को रास्ता बदलकर अन्य जगहों के लिए जाना पड़ रहा है।ई टाइप कॉलोनी निवासी मोनू सिंह एवं मुरारी साह ने बताया कि वन विभाग को पेड़ गिरने की सूचना दे दी गई है। खबर लिखे जाने तक गिरा पेड़ को हटाया नहीं गया था।

पति-पत्नी के विवाद में जीजा ने साला को बनाया बंधक, मौके पर पहुंची पुलिस दल पर हुआ पथराव

मझौलिया : थाना क्षेत्र के रामनगर बनकट पंचायत स्थित वार्ड नंबर सात में हुए पारिवारिक विवाद में जीजा ने अपने साला को घंटों बंधक बनाकर घर में रखा था। 

सूचना पाकर पहुंची मझौलिया पुलिस पर आरोपित जीजा और ग्रामीणों द्वारा पथराव किया गया। जिसमें सिपाही दशरथ राम बुरी तरह घायल हो गए। जिनको चिकित्सकों ने जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया।

थाना अध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई की रामनगर बनकट पंचायत वार्ड नंबर 7 निवासी फौजी अर्जुन गिरी ने अपने साला अभय गिरी को जबरदस्ती बंधक बनाकर घर में रखा हुआ है। 

फौजी अर्जुन गिरी को अपनी पत्नी से पूर्व से ही विवाद चला आ रहा है और अर्जुन गिरी द्वारा अपनी पत्नी के साथ बराबर मारपीट किया जाता रहा है। जिसमें अर्जुन गिरी के पिता जेल भी जा चुके हैं। 

थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना के आलोक में अपर थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह प्रशिक्षु दारोगा राजीव रंजन कुमार अनुज कुमार आदि दल बल के साथ घटनास्थल पर गए तो फौजी अर्जुन गिरी उनके परिजन और अन्य ग्रामीण पुलिस दल पर हमला कर दिए और पथराव करने लगे। जिसमें एक सिपाही दशरथ राम बुरी तरह घायल हो गया। फौजी अर्जुन गिरी जबरदस्ती अपनी पत्नी को छुड़ाना चाहते थे। 

इस मामले में कांड अंकित करते हुए 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस कांड में सास ,ननद ,जेठानी समेत 20 नामजद तथा 30 अज्ञात लोगों को प्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में पुलिस द्वारा 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें मुन्ना साह ,बच्चा साह ,जोगी साह , लठा उर्फ अली हुसैन हवारी इब्राहिम मियां तथा एक महिला शामिल है।

वही फौजी अर्जुन गिरी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा।

पुलिस नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए हर संभव ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। 

बताते चलें कि पथराव के दौरान पुलिस का एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ है।

पूरे नगर निगम क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त व्यवस्था नगर निगम प्रशासन की पहली प्राथमिकता : महापौर

बेतिया: नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि पूरे नगर निगम क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त व्यवस्था उनके नगर निगम प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। इसी बात को ध्यान में रख कर वर्ष 2023-24 के वार्षिक बजट में नगर निगम के सभी 46 वार्डों की जल निकासी व्यवस्था एवं अवागमन सुनिश्चित करने के लिए 80 करोड़ से भी अधिक का प्रावधान किया गया है। 

महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इसके प्रथम चरण में नगर निगम की कुल 142 विकास योजनाओं की निविदा बीते दो दिनों में जारी कर दी गई है, जिसका प्रकाशन आज ही आया है, जिस पर 15 करोड़, 96 लाख 57,164 रुपए खर्च किए जाने की स्वीकृति दे दी गई है। 

उन्होंने बताया कि इस निविदा से संबंधित कुल 142 विकास योजनाओं की निविदा में करीब 95 फीसदी योजनाएं नाला निर्माण की हैं। 

श्रीमती सिकारिया ने बताया कि पहली बार नगर निगम में पहली बार शामिल क्षेत्र में बुनियादी और सुविधाओं का ढांचागत विकास हमारी पहली प्राथमिकताओं में शामिल है.

10.560 मिली ग्राम स्मैक के साथ तीन युवक तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

गौनाहा :-एसएसबी के 44 वीं बटालियन मुंगराहां के जवानों ने शुक्रवार की शाम में 10.560 मिली ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर गौनाहा पुलिस के हवाले की है। 

गिरफ्तार तस्कर शिकारपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 के बादल कुमार (20), वार्ड नंबर 7 के अभय कुमार (21) तथा वार्ड नंबर 22 के सोनू कुमार गुप्ता (21) बताए जाते हैं। 

उक्त स्मैक एसएसबी 44 वीं बटालियन के सहायक उप निरीक्षक राकेश कुमार के निशानदेही पर बरामद किया गया है। 

गिरफ्तार युवक के पास से एक भिभो कंपनी का मोबाइल भी बंद अवस्था में बरामद किया गया है। 

एसएसबी के सहायक उप निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि घटनास्थल भारत-नेपाल सीमा के बॉर्डर पिलर संख्या 441 से करीब 12 किलोमीटर दक्षिण दिशा मे पिपरीया चौक के समीप है। 

थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि मांगुराहा एसएसबी के जवानों द्वारा तीन तस्करों के साथ 132 पुड़िया स्मैक सहित एक मोबाइल फोन गौनाहा पुलिस के हवाले की गई है। 

स्मैक की प्रत्येक पुडिया 300 मिलीग्राम की बताई जाती है। इस घटना को लेकर थाने में कांड संख्या 84/23 दर्ज की गई है। 

एसएसबी द्वारा की गई छापेमारी दल में मंगुराहा एसएसबी के एएसआई राकेश कुमार, हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार, कॉन्स्टेबल नीतीश कुमार, मिंटू प्रधान, रितेश, आनंद यादव, योगेश कुमार व सत्येंद्र कुमार शामिल थे। गिरफ्तार युवकों को जेल भेज दिया गया है।

वीटीआर के जंगल में सुशोभित विराज्येमान माता नरदेवी के दरबार में प्रत्येक शुक्रवार को विशेष पूजन कार्यक्रम

माता नरदेवी की ख्याति सुन मुंबई से पहुंचे दम्पती ने सत्यनारायण कथा वाचन के बाद बच्चे का कराया मुंडन..

बगहा ।वीटीआर के जंगल में सुशोभित विराज्येमान माता नरदेवी के दरबार में प्रत्येक शुक्रवार को विशेष पूजन कार्यक्रम किया जाता है।

बतादें,प्रत्येक शुक्रवार को विशेष पूजन कार्यक्रम की ख्याति सुन मुंबई से माता नरदेवी दरबार में माथा टेकने के लिए पूरे परिवार के साथ पुणे से चलकर वाल्मीकिनगर पहुंचे दंपति ने माता नरदेवी दरबार में सत्यनारायण कथा वाचन के साथ-साथ अपने बच्चे का मुंडन करा मां से आशीर्वाद लिया। इस बाबत वाल्मीकिनगर नरदेवी मंदिर में आगमन को लेकर बताते हुए दंपति प्रियरंजन कुमार एवं रुचिका भारद्वाज ने बताया कि बच्चे के जन्म से पूर्व ही मां नरदेवी से आशीर्वाद के स्वरूप मन्नते मांगी गई थी

मां की कृपा से मन्नते पूरी हुई और हम सपरिवार पूजा अर्चना के लिए यहां पहुंचे हैं। प्रियरंजन एवं रुचिका भारद्वाज ने बताया कि मां की महिमा पूरे देश में चर्चित है, इनकी कृपा से ही हम लोग यहां पहुंचे हैं। पूजनोत्सव के समय पुणे से आए दंपति ने अपने सगे संबंधियों को भी आमंत्रित किया था। जिसमें मुख्य रुप से प्रियंवादा सिन्हा,अमृता प्रीतम,गुड़िया शर्मा, पुष्पा शर्मा,मधु सिंह,राकेश मिश्रा उदय कुमार शामिल रहे।

वाल्मीकिनगर में शराब के नशा में पत्नी से झगड़ा करना पति को पड़ा मंहगा, भेजा गया जेल।

वाल्मीकि नगर, 12मई।शराब पीकर पती के रोज-रोज के झगड़े से पत्नी तंग आकर पति के विरुद्ध वाल्मीकि नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पत्नी प्राथमिकी आवेदन में कही है,कि मैं पूजा कुमारी उम्र लगभग 30 वर्ष पति कृष मोहन चौधरी उम्र लगभग 38 वर्ष पिता स्वर्गीय रामचंद्र चौधरी ग्राम बिसहा थाना वाल्मीकि नगर का निवासी हूँ। गुरूवार की शाम में अपने बच्चों के साथ घर पर थी, तभी मेरे पति कृषमोहन चौधरी शराब के नशे में आये और मेरे साथ गाली-गलौज करने लगे। जब मैं गाली-गलौज करने का विरूद्ध की तो वे मेरे और बच्चों के साथ बुरी तरह से मारपीट करने लगे। हमको और बच्चों की मार खाते देख मेरे भाई मुकेश पटेल मुझे बचाने आए तो उनके साथ भी वे गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। 

हम सबको मार खाते देख अगल-बगल के ग्रामीण दौड़ कर आये और पति से मार खाने से बचायें। फिर ग्रामीण लोग मेरे पति को शराब के नशे में पकड़कर वाल्मीकि नगर थाना को सूचित किया। सूचना पर वाल्मीकि नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर ब्रेथ एनालाईजर मशीन से जांच की, तो शराब पीने की पुष्टि हुई।

वाल्मीकि नगर पुलिस ने अपनी सरकारी जीप में बैठाकर वाल्मीकि नगर थाना पर ले गये। शराब के नशे में मारपीट करने के आरोप में मेरे पति कृष मोहन चौधरी को गिरफ्तार कर लिये।इस सन्दर्भ में पूछे जाने पर वाल्मीकि नगर थाना अध्यक्ष विजय कुमार राय ने बताया कि बिहार नई उत्पाद अधिनियम के तहत कांड संख्या 60/23 मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में बगहा उपकारा भेज दिया गया है।