Aurangabad

May 13 2023, 10:57

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने एसपी से जताई सूचनाओं के आदान-प्रदान में बेहतर तालमेल व समन्वय की उम्मीद

औरंगाबाद : जिले के इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के पत्रकारों ने यहां की पुलिस कप्तान स्वपना गौतम मेश्राम से मीडिया और पुलिस के बीच बेहतर संवाद एवं समन्वय के लिए पहल की उम्मीद जताई है। यह उम्मीद मीडियाकर्मियों ने शुक्रवार को स्थानीय परिसदन में एक बैठक कर जताई। 

बैठक में सभी मीडियाकर्मियों ने एक स्वर से कहा कि हाल के दिनों में पुलिस और मीडिया के बीच तालमेल, परस्पर सहयोग और समन्वय में कमी आई है। इस कारण उन्हे पुलिस महकमें से सूचनाओं के आदान-प्रदान और संवाद प्रेषण में कठिनाई हो रही है। खबरों के प्रेषण के लिए सही समय पर विभाग का पक्ष और बाइट नही मिलने से खबरों के प्रेषण और प्रस्तुति में परेशानी आना स्वाभाविक है। इसके बावजूद वें नाउम्मीद नही है। उम्मीद है कि पुलिस अधीक्षक मीडिया के साथ बेहतर संवाद और समन्वय स्थापित करने के लिए उनकी उम्मीदों के अनुरूप सही दिशा में पहल करेगी। 

बैठक में दूरदर्शन के कमल किशोर, न्यूज-18 के संजय सिंहा, एनडीटीवी के राजेश, न्यूज-24 के गणेश प्रसाद, आजतक के अभिनेष कुमार उर्फ बुलबुल सिंह, जी न्यूज के मनीष कुमार उर्फ पवन , इंडिया न्यूज के धीरेन्द्र पाण्डेय रिपब्लिक भारत के आकाश कुमार, सहारा समय के रुपेश कुमार, इंडिया न्यूज वायरल के दीनानाथ मौआर, रफ्तार टाईम न्यूज के मनोज कुमार सिंह, लाइव 24 के आदित्य सिंह, राजेश कुमार E T V भारत अनिल कुमार राव नव बिहार टाइम्स ,नीरज सिंह ,स्ट्रीट बज्ज नेयाज अली , प्रमोद कुमार सिंह, एमा टाईम्स के कपिल कुमार, बूलेट न्यूज़ tv से राज पाठक, ताजा टीवी के मंटू कुमार, सी न्यूज के रामाकांत सिंह, केशव सिंह ,मनीष कुमार ,हरेन्द्र कुमार दैनिक भास्कर डिजिटल , ,यसवंत कुमार ,करिश्मा कुमारी ,आदित्य कुमार सिंह, रिजवान अंसारी अंकित कुमार, अजय पाण्डेय ,एवं इफ्तेखार खां अमरेश कुमार आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

May 12 2023, 21:50

औरंगाबाद जदयू के प्रदेश महासचिव संजीव को मिली मगध महानगर प्रभारी की जिम्मेवारी

 औरंगाबाद जदयू के प्रदेश महासचिव संजीव कुमार सिंह को संगठन के प्रदेश नेतृत्व ने गया महानगर के प्रभारी की जिम्मेवारी सौंपी है। श्री सिंह ने इस जिम्मेवारी को देने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के प्रति आभार प्रकट किया है।

इस बीच संगठन द्वारा उन्हे महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दिए जाने पर पार्टी नेताओं ने भी बधाई दी है।  संजीव सिंह जिला के नबीनगर प्रखंड के बड़ेम के रहने वाले बिहार प्रदेश जदयू के महासचिव सह मगध क्षेत्र के महानगर प्रभारी  बनाए गए है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पार्टी इनकी बातों को गंभीर रूप से लेती है। संजीव पहले भी जदयू के ,सहकारिता प्रकोष्ठ के पद पर थे और पार्टी को मजबूत बनाने में लगातार प्रयास करते रहते हैं

Aurangabad

May 12 2023, 20:54

सफलता की उम्मीद लिए हैंड स्कैनर लिए सड़कों की खाक छान रहा उत्पाद विभाग, अभी नही मिली है सफलता

औरंगाबाद()। औरंगाबाद में उत्पाद महकमा अब हैंड स्कैनर का कमाल दिखाने सड़कों पर उतरा है। हैंड स्कैनर लिए विभाग की पुलिस सड़कों की खाक छान रही है। हालांकि अभी कोई सफलता नही मिली है, पर विभाग के हौसले बुलंद है। विभाग को उम्मीद है कि उनका प्रयास रंग लाएगा और शराब के धंधेबाजों की खैर नही होगी। इसी बुलंद इरादे के साथ उत्पाद विभाग की टीम शुक्रवार की शाम एनएच-119 पर उतरी।

पूरी टीम ने एनएच पर हैंड स्कैनर से वाहनों को स्कैन करना शुरू किया। दो घंटे में भी सफलता नही मिलने पर उम्मीद के साथ अब अगले पड़ाव पर काम में लगी है। औरंगाबाद के मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग के अधीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया हैंड स्कैनर के माध्यम से मद्य निषेध के पदाधिकारियों के जांच दल द्वारा व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत एनएच-19 पर शहर में जसोईया मोड़ पर मद्य निषेध विभाग द्वारा जांच पदाधिकारियों के 05 सदस्यीय दल द्वारा व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

गौरतलब है कि हैंड स्कैनर एक अत्याधुनिक स्कैनर है। इसके माध्यम से स्कैन करते ही यह पता चल जाता है कि वाहन के अंदर क्या लोड है। उत्पाद विभाग द्वारा इसी स्कैनर का इस्तेमाल वाहनों में छिपाकर ढ़ोए जा रहे अवैध शराब का पता लगाने में किया जा रहा है।

इस मामले में इस स्कैनर के बेहद कारगर होने के कारण ही अवैध शराब के धंधेबाजों के हांथ-पाव फूल गए है। संभवतः इसी कारण वें परहेज पर चल रहे है जिसके चलते विभाग को अभी सफलता नही मिल रही है।

Aurangabad

May 12 2023, 20:53

औरंगाबाद इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने एसपी से जताई सूचनाओं के आदान-प्रदान में बेहतर तालमेल व समन्वय की उम्मीद

 औरंगाबाद के इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के पत्रकारों ने यहां की पुलिस कप्तान स्वपना गौतम मेश्राम से मीडिया और पुलिस के बीच बेहतर संवाद एवं समन्वय के लिए पहल की उम्मीद जताई है।

यह उम्मीद मीडियाकर्मियों ने शुक्रवार को स्थानीय परिसदन में एक बैठक कर जताई। बैठक में सभी मीडियाकर्मियों ने एक स्वर से कहा कि हाल के दिनों में पुलिस और मीडिया के बीच तालमेल, परस्पर सहयोग और समन्वय में कमी आई है।

इस कारण उन्हे पुलिस महकमें से सूचनाओं के आदान-प्रदान और संवाद प्रेषण में कठिनाई हो रही है। खबरों के प्रेषण के लिए सही समय पर विभाग का पक्ष और बाइट नही मिलने से खबरों के प्रेषण और प्रस्तुति में परेशानी आना स्वाभाविक है।

इसके बावजूद वें नाउम्मीद नही है। उम्मीद है कि पुलिस अधीक्षक मीडिया के साथ बेहतर संवाद और समन्वय स्थापित करने के लिए उनकी उम्मीदों के अनुरूप सही दिशा में पहल करेगी। बैठक में दूरदर्शन के कमल किशोर, न्यूज-18 के संजय सिंहा, एनडीटीवी के राजेश, न्यूज-24 के गणेश प्रसाद, आजतक के अभिनेष कुमार उर्फ बुलबुल सिंह, जी न्यूज के मनीष कुमार उर्फ पवन , इंडिया न्यूज के

धीरेन्द्र पाण्डेय रिपब्लिक भारत के आकाश कुमार, सहारा समय के रुपेश कुमार, इंडिया न्यूज वायरल के दीनानाथ मौआर, रफ्तार टाईम न्यूज के मनोज कुमार सिंह, लाइव 24 के आदित्य सिंह,  भारत ए टू जेड न्यूज के प्रमोद कुमार सिंह, एमा टाईम्स के कपिल कुमार, बूलेट न्यूज़ tv से राज पाठक, ताजा टीवी के मंटू कुमार, सी न्यूज के रामाकांत सिंह, आदित्य कुमार सिंह, रिजवान अंसारी एवं इफ्तेखार खां आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Aurangabad

May 12 2023, 19:29

ननिहाल से अगवा बालक को पुलिस ने किया बरामद, लाख टके का सवाल- किसने किया अपहरण, पुलिस मौन

औरंगाबाद : जिले के रफीगंज थाना के पचार गांव से पांच दिन से गायब 10 वर्षीय बालक को पुलिस ने शुक्रवार को उसके नाना-नानी के घर से बरामद किया है। मामले में लोचा यह कि बच्चें के पिता ने गांव के ही एक शख्स पर अगवा करने का शक जताया और प्राथमिकी भी दर्ज कराई लेकिन बच्चें के नाना-नानी के घर से बरामद होने से मामले में ट्विस्ट आ गया है। लाख टके का सवाल यह कि बच्चे को आरोपी ने अगवा किया या नाना-नानी ने। पुलिस इस पर मौन है। 

पुलिस का कहना हैं कि बच्चें के कोर्ट में 164 के तहत बयान से ही तय होगा कि अपहरण किसने किया। गौरतलब है कि 10 वर्षीय बालक प्रिंस कुमार 8 मई की संध्या से गायब था। इस मामले में प्रिंस के पिता पचार निवासी अखिलेश कुमार ने गांव के ही एक व्यक्ति पर शक जताते हुए अपहरण की प्राथमिकी रफीगंज थाना मे दर्ज कराई थी। वही रफीगंज पुलिस ने प्रिंस को उसके नाना-नानी के घर डिहरी से बरामद किया है।  

प्रिंस के पिता अखिलेश कुमार ने बताया कि 8 मई की संध्या गांव में बारात आयी थी। बारात देखने उनका पुत्र घर से निकला था। काफी रात होने के बाद तक जब वह घर नहीं आया तो उन्होंने आसपास बहुत खोजा। सुबह तक वह वापस नहीं आया। इसके बाद उन्होंने रफीगंज थाने में अपहरण का आवेदन दिया। दिए गए आवेदन में अखिलेश कुमार ने गांव के ही एक व्यक्ति पर अपने पुत्र के अपहरण की शिकायत की थी। हालांकि उसका पुत्र अपने नानी के घर रोहतास जिले के डेहरी से बरामद हुआ है।

इस मामले में रफीगंज थानाध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि प्रिंस कुमार को पुलिस ने डेहरी ऑन सोन से बरामद किया है। बच्चे को बरामद करने के बाद धारा 164 के बयान हेतु न्यायालय भेजा जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कहा कि प्रिंस को डेहरी में अपने नाना मनोहर साव और नानी राजकुमारी देवी के घर से बरामद किया गया है।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

May 12 2023, 19:27

सिपाही भर्ती परीक्षा को कदाचार मुक्त तरीके से संपन्न कराने को लेकर डीएम-एसपी ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को किया ब्रीफ

औरंगाबाद : आज दिनांक- 12 मई 2023 को जिला पदाधिकारी, श्री सुहर्ष भगत एवं पुलिस अधीक्षक, श्री स्वप्ना गौतम मेश्राम द्वारा केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार, पटना द्वारा आयोजित मध निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में मद्य निषेध सिपाही पद के प्रतियोगिता परीक्षा के कदाचार मुक्त संचालन के मद्देनजर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की गई।

इस ब्रीफिंग में बताया गया कि औरंगाबाद जिले में कुल 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिन पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त जोनल मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।

साथ ही कुल 04 उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। जो परीक्षा के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु कड़ी निगरानी रखेंगे।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

May 11 2023, 20:55

औरंगाबाद: विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने शिक्षिका को जड़ा थप्पड़, ग्रामीणों में आक्रोश

औरंगाबाद: पीड़ित शिक्षिका गीता कुमारी ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर आरोप लगाते हुए बताया की

हमारे साथ हाथा बाहि कर तडाक से थप्पड़ जड़ दिया, और देख लेने की बात कहने लगे,उन्होंने कहा कि 250 बच्चों का हाजरी बनाओ लेकिन उस समय विद्यालय में कुल 170 छात्र-छात्राएं ही मौजूद थे, हमने उसका विरोध किया तो उन्होंने मुझे गाली गलौज तथा आप शब्द का प्रयोग करते हुए मुझ पर थप्पड़ जड़ दिया।

 स्कूल के हैं शिक्षिका रिता देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कोई नया मामला नहीं है इस तरह का कई ऐसे मामला विद्यालय में हो चुका है वही रिता देवी ने बताया कि 22 अप्रैल को मेरे साथ भी बदसलूकी किया गया था जिसकी आवेदन हमने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी को भी लिखित आवेदन मैंने दी थी लेकिन अभी तक पदाधिकारियों द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया और ना ही इस पर कोई कार्यवाही की गई ऐसा लगता है कि हम लोग महिला शिक्षिका है इस वजह से हमारे साथ दूर व्यवहार किया जाता है आवेदन के बाद कार्रवाई नहीं होने पर शिक्षिका ने नाराजगी जाहिर करते हुए साफ शब्दों में कहा कि यह पदाधिकारियों की मिलीभगत से इस तरह का मामला हो रहा है।

 जैसे ही इसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों को मिला तो फौरन विद्यालय के पास सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण इकठा हो गए,और मामले की जानकारी ली वही इस मामले में विद्यालय के प्रधानाध्यापक ग्रामीणों से उलझ गए, और ग्रामीणों पर आग बबूला हो गए और कहने लगे कि विद्यालय के मामले में आप लोग दखलंदाजी नहीं रह सकते हैं यह विद्यालय का मामला है, वही इस बात पर गुस्साये ग्रामीणों ने विद्यालय के चारदीवारी के अंदर ही हंगामा करना शुरू कर दिया,

 इस घटना की सूचना पर पहुंचे देव प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शिवरतन सिन्हा ने घटना की जानकारी ली तो मामला सत्य पाया गया।

जानकारी देते हुए शिक्षा पदाधिकारी शिवरतन सिन्हा ने बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी वहीं शिक्षा पदाधिकारी ने गुस्साए ग्रामीणों को किसी तरह से समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया, और ग्रामीणों को भरोसा दिलाया के आगे उचित कार्रवाई की जाएगी और जो दोषी होगा उसे जल्द उस पर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं इस घटना की सूचना पाकर डुमरा थाना के पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तहकीकात कर रही है इस मामले में डेब्रा थाना अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुआ है मामले की जांच की जा रही है बहुत जल्द आरोपि को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Aurangabad

May 11 2023, 20:06

औरंगाबाद: कुमार सौरभ सिंह लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार प्रदेश सह संगठन मंत्री नियुक्त

औरंगाबाद: 2022 के अगस्त में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद सांसद चिराग पासवान ने कुमार सौरभ को पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। लोजपा (रा) के जिला और प्रदेश स्तर के कार्यक्रमों में कुमार सौरभ लगातार सक्रिय रहे हैं। 23 मार्च को बिहार सरकार के द्वारा बिजली के दरों में प्रस्तावित बढ़ोतरी के विरुद्ध बिहार व्यापी धरना में लोजपा (रा) की ओर से कुमार सौरभ के दिए गए भाषण में ज्वलंत मुद्दों को आंकड़ों के साथ उठाया गया था जिससे राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग प्रभावित रहे हैं। लोजपा (रा) के संगठन में सुधार हेतु कुमार सौरभ लगातार राष्ट्रीय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन मंत्री के संपर्क में रहे हैं। 

26 अप्रैल को बिहार के गया में आयोजित "चिराग लाओ बिहार बचाओ" प्रमंडलीय संकल्प सभा में कुमार सौरभ ने लोजपा (रा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व जहानाबाद सांसद डॉ अरुण कुमार के नेतृत्व में अपने संगठन कौशल का परिचय दिया था। आगामी महीनों में लोजपा (रा) सभी प्रमंडलों तथा जिलों में "चिराग लाओ बिहार बचाओ" संकल्प सभा और "जन संवाद" कार्यक्रम का आयोजन कर इसी वर्ष नवंबर में पटना के गांधी मैदान में विराट जन सभा का आयोजन करेगी। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ अरुण कुमार की उपस्थिति में लोजपा (रा) के प्रदेश संगठन मंत्री ई. रविंद्र सिंह ने पटना के प्रदेश कार्यालय में कुमार सौरभ सिंह को बिहार प्रदेश सह संगठन मंत्री का दायित्व प्रदान किया। 

संगठन मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के निर्देश पर कुमार सौरभ बिहार के सभी 38 जिलों में लोजपा (रा) के संगठन को जिला, प्रखंड, पंचायत और बूथ स्तर पर मजबूत करने हेतु अपनी भूमिका सुनिश्चित करेंगे और इस कार्य हेतु सभी जिलों में प्रवास प्रारंभ करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के "बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट" की विचारधारा के साथ 2024 में लोकसभा की सभी 40 सीटों और विधानसभा की सभी 243 सीटों पर लोजपा (रा) अपने दम पर चुनाव लड़े इसके लिए एक मजबूत संगठन का निर्माण मूल उद्देश्य है। 

औरंगाबाद जिले के मूल निवासी कुमार सौरभ पूर्व में 2012 से 2022 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन स्वदेशी जागरण मंच और भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़े रहे हैं। कुमार सौरभ ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, उपाध्यक्ष डॉ अरुण कुमार, प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, संगठन मंत्री ई रविंद्र सिंह तथा समस्त लोजपा परिवार को इस दायित्व के लिए आभार प्रेषित किया है।

Aurangabad

May 11 2023, 18:13

औरंगाबाद: दिन दहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मार सरकारी कर्मी से दो लाख छीने


औरंगाबाद: नगर थाना क्षेत्र के सोन कॉलोनी मोड़ पर गुरुवार की दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर एक सरकारी कर्मी से दो लाख छीन लिए और फरार हो गए।घटना के घटित होने के तुरंत बाद सरकारी कर्मी अपने कार्यालय के अन्य कर्मी के साथ नगर थाना पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी के साथ आवेदन देकर कारवाई की मांग की है।

सरकारी कर्मी की पहचान सोन कॉलोनी परिसर स्थित सिंचाई विभाग के क्वालिटी कंट्रोल के परिचारी सतीश कुमार मिश्रा के रूप में की गई है। पूछे जाने पर श्री मिश्रा ने बताया कि वे अपने एक सहयोगी के साथ स्टेट बैंक से घर बनाने के लिए वेतन से व्यक्तिगत लोन लिया था और उसे एक थैला में लेकर बैंक से वापस पैदल ही कार्यालय के तरफ आ रहा था।

उन्होंने बताया कि बैंक से निकाला गया पैसा सीमेंट, गिट्टी, छड़ एवं अन्य गृह निर्माण की सामग्रियों के लिए देना था।परंतु जैसे ही सोन कॉलोनी मोड़ पर पहुंचा वैसे ही बाजार की तरफ से आ रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर थैला छीन लिया और फारम की तरफ फरार हो गए।

इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष सतीश बिहारी शरण से जब बात की गई तो उन्होंने मामला संदेहास्पद बताया और कहा कि इतनी बड़ी रकम लेकर पैदल जाना भी संदेह के घेरे में है। फिलहाल पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है।

Aurangabad

May 11 2023, 15:27

औरंगाबाद: पैनल अधिवक्ता के सहयोग से सहमति बनी

औरंगाबाद: व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में 13 मई 2023 के लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में बड़ी संख्या में सूलहनिये अपराधिक मामले की निष्पादन की संभावना है , इसके लिए पैनल अधिवक्ता अपने अपने मुवक्किलों को सूलहनिये अपराधिक मामले में वाद निष्पादन के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

इसी क्रम में आज विधिक सेवा सदन औरंगाबाद में पैनल अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने चेक वाउंस के परिवाद 481/21 में अभियुक्त बने सत्येन्द्र प्रसाद गुप्ता चरण माली को कोर्ट से उपस्थिति के नोटिस प्राप्त होते ही लोक अदालत में पेश कर रकम अदायगी की सहमति बनाई।

वहीं एक छः साल पुरानी चेक वाउंस के केश परिवाद 735/16 में सूचक साजिद आलम मदनपुर की और से पैनल अधिवक्ता सुजीत कुमार सिंह ने दोनों पक्षों को सुलह के लिए तैयार कर वाद निष्पादन के लिए सहमति बनाई।

 पैनल अधिवक्ता राणा सरोज सिंह ने भी अभी तक पांच से अधिक परिवारिक मामलों में सुलह के आधार पर निष्पादन पर सहमति बनवाई है। इसी तरह कई सुलहनिये मुकदमे के निष्पादन में पैनल अधिवक्तागण प्रयासरत हैं।