चार्ल्स तृतीय की ताजपोशी पर सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भेजा शुभकामना संदेश
बेतिया : राष्ट्रमंडल देशों के अध्यक्ष सह युनाईटेड किगडम के राजा और उनकी पत्नी, रानी कैमिला का राज्याभिषेक शनिवार, 6 मई 2023 को वेस्टमिंस्टर एब्बे मे हुआ है।
इस अवसर पर राष्ट्रमंडल देशों की ओर से अंतरराष्ट्रीय पीस एंबेस्डर सह सचिव सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन डॉ एजाज अहमद अधिवक्ता, डॉ सुरेश कुमार अग्रवाल चांसलर प्रज्ञान अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय झारखंड ,डॉ शाहनवाज अली, डॉ अमित कुमार लोहिया ,पश्चिम चंपारण कला मंच की संयोजक शाहीन परवीन, मदर ताहिरा चैरिटेबल वेलफेयर ट्रस्ट की निदेशक एस सबा ,डॉ महबूब उर रहमान ने राष्ट्रमंडल देशों के अध्यक्ष किंग चार्ल्स के ताजपोशी के अवसर पर भेजे अपने संदेश में कहा कि राजा चार्ल्स अपनी मां एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु के बाद 8 सितंबर 2022 को यूनाइटेड किंगडम के राजा बने थे।
चार्ल्स तृतीय और कैमिला का राज्याभिषेक राष्ट्रमंडल देशों के लिए ऐतिहासिक क्षण है। इस अवसर पर हम सभी किंग चार्ल्स की लंबी आयु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हैं।
विगत 75 वर्षों में राष्ट्र मंडल देशों ने शिक्षा स्वास्थ एवं अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक समस्याओं से जूझ रहे हैं। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने लगभग अपने 70 वर्षों के शासन में राष्ट्रमंडल देशों के बीच परस्पर सहयोग एवं स्थाई शांति लाने का वास्तविक प्रयास किया था। फिर भी अनेक जटिल समस्याएं उत्पन्न हो गई हैं।
पश्चिम एशिया के अनेक देश युद्ध एवं गृह युद्ध से जूझ रहे हैं। हम आशा करते हैं कि आने वाले दिनों में विश्व में स्थाई शांति लाने में राष्ट्रमंडल देशों के अध्यक्ष किंग चार्ल्स सकारात्मक कार्य करते हुए स्थाई शांति लाने में मील का पत्थर साबित होंगे।
May 08 2023, 17:28