समाधान दिवस पर लगा जनता दरबार, तीन जटिल मामलों का निपटारा
![]()
बगहा, 6मई।बगहा पुलिस जिला अंतर्गत चौतरवा थाना परिसर में शनिवार को समाधान दिवस पर जनता दरबार आयोजित कर 15 भूमि संबंधित मामलों की सुनवाई की गई, जिसमें तीन जटिल मामलों का निष्पादन किया गया। अंचलाधिकारी बगहा एक अभिषेक आनंद, थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव, राजस्व कर्मचारी ललितेश्वर शर्मा के नेतृत्व में संपन्न समाधान दिवस में राजस्व कर्मचारी प्रिंस कुमार व अमित कुमार मौजूद रहें।
इस दौरान दर्जनों की संख्या में फरियादियों ने अपनी - अपनी भूमि संबंधित समस्याओं को पदाधिकारियों के समक्ष रखा। सीओ ने बताया कि चौतरवा थाना में भूमि संबंधित विवाद की 15 आवेदन प्राप्त हुई। जिसमें तीन जटिल मामलों की ऑन द स्पोर्ट समाधान किया गया। तथा शेष दोनों पक्षों को नोटिस जारी करते हुए अगले शनिवार को को बुलाया गया। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी प चम्पारण के आदेश के आलोक में प्रत्येक शनिवार को थाना परिसर में समाधान दिवस पर जनता दरबार आयोजित कर भूमि संबंधित मामलों का समाधान किया जाता है।
इस अवसर पर सब - इन्स्पेक्टर कामेंश कुमार, सुनील कुमार तिवारी, जमदार रविन्द्र सिंह समेत थाना के कई पुलिस पदाधिकारी व दर्जनों की संख्या में फरियादी शामिल रहें।
May 06 2023, 22:04