*राक्षसों को मार धरती वासियों की भगवान ने की रक्षा*
भेटुआ/ अमेठी।पूरे राम मिश्र सरूवावा में हो रही श्रीराम कथा के छठवें दिन कथा व्यास ने भगवान राम की बाल लीलाओं के साथ ऋषि विश्वामित्र के आगमन, ताड़का वध व अहिल्या के उद्धार का वर्णन किया। अयोध्या से आये कथा व्यास बाल सन्त मयंक महाराज वेदांती ने बताया कि भगवान श्री राम ने अपनी बाल लीलाओं में ही उन राक्षसों का वध कर दिया था जिनसे पूरी धरती के लोग त्राहि त्राहि कर रहे थे। कथा व्यास ने बताया कि धर्म के अवतार के लिए ही मुख्य रूप से भगवान का अवतार हुआ था। बताया कि हम सबको भी धर्म के मार्ग पर ही चलना चाहिए।
इस मौके पर यज्ञाचार्य माता बदल पांडेय, राजा राम, बाल कृष्ण पांडेय,अंजनी मिश्र, कथा यजमान हरिशंकर मिश्र के साथ अखिलेश मिश्र फौजी,सुनील पाण्डेय, सौरभ मिश्र के साथ बड़ी संख्या में महिला व पुरूष श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही।
![]()




Mar 01 2023, 18:55
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.5k