जमशेदपुर:बागबेड़ा थाना अंतर्गत रामनगर के पास,देर रात अज्ञात अपराधियों ने दो पैसेंजर ऑटो को किया आग के हवाले


Image 2Image 3

जमशेदपुर:- जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत रामनगर के पास , देर रात अज्ञात अपराधियों ने दो पैसेंजर ऑटो को आग के हवाले कर दिया जिसमें एक ऑटो पूरी तरह से जलकर खाक हो गया फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

दो ऑटो में डीजल ऑटो पूरी तरह से जलकर खाक हो गया वहीं सीएनजी ऑटो को स्थानीय लोगों ने किसी प्रकार से कड़ी मशक्कत से बचा लिया, जानकारी मिलते ही जिला परिषद सदस्य कविता परमार भी घटनास्थल पर पहुंची और पीड़ित से घटना के संबंध में जानकारी ली पीड़ित जयशंकर शाह के अनुसार वो रात में ऑटो लगाकर सो रहे थे तभी अचानक पुलिस की गश्ती टीम ने आकर जानकारी दी, जिसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया गया पर इस घटना में उनका एक डीजल ऑटो पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। 

वहीं दूसरा सीएनजी ऑटो भी आग की चपेट में आ गया पर स्थानीय लोगों की सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया, पीड़ित जय शंकर शाह के अनुसार उनको इस घटना में 4 लाख का नुकसान हुआ है, बागबेड़ा पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है, दूसरी तरफ पुलिस ने जांच की बात कह कर इस मामले में कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया।

जमशेदपुर: लूट व मारपीट के आरोपी ने किया थाना हाजत में गला काटकर आत्महत्या का प्रयास

जमशेदपुर: मानगो थाना परिसर के हाजत में गुरुवार दोपहर अफसर हुसैन उर्फ अफसर बच्चा ने ब्लेड से गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया. इस घटना के बाद थाना में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में पुलिसकर्मी उसे लेकर तत्काल एमजीएम अस्पातल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है.

Image 2Image 3

मिली जानकारी के अनुसार मानगो रोड नंबर एक इकबाल गार्डेन के पास दाईगुटू निवासी विजय गोराई के साथ अफसर बच्चा, अयान बच्चा और 8-10 अज्ञात ने मारपीट करते हुए पैसा और ग्राईंडर मशीन के अलावा बाइक की लूट कर ली थी.कई मामलों में जेल जा चुका है अफसर इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए अफसर को हिरासत में लिया था.

पूछताछ के लिए उसे थाना के हाजत में रखा गया था. इसी दौरान गुरुवार को उसने ब्लेड से अपना गला काट लिया. पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है. हालंकि उसके पास ब्लेड कहां से आया पुलिस इसकी जांच कर रही है. फिलहाल एमजीएम अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. बता दें कि अफसर बच्चा का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. वह पूर्व में आर्म्स एक्ट जैसे मामलों में जेल जा चुका है.

एक युवक द्वारा धर्म परिवर्तन कराकर एक युवती से जबरन शादी का मामला आया सामने ,थाने में शिकायत दर्ज

Image 2Image 3

जमशेदपुर कदमा थाना अंतर्गत धतकीडीह का रहने वाला सबीर ख़ान नामक युवक ने एक युवती को बहला-फुसलाकर जबरन धर्म परिवर्तन करा कर शादी कराने का मामला सामने आया है।

उधर युवती द्वारा कदमा थाना में युवक के खिलाफ बलात्कार और जान से मारने के मामले को लेकर एक एफ आई आर दर्ज कराया है।

इस मामले को लेकर हिंदू जागरण मंच, विश्व हिंदू परिषद, दुर्गा वाहिनी एवं भाजपा ने आज थाने का घेराव किया और अभिलंब आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है ।

भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह ने बताया कि लड़की को समीर कुमार नाम से फसाया, उसके साथ गंदी हरकत की और उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शादी करने का दबाव बना रहा है। उनके परिजनों को जान से मार देने की धमकी दी जा रही है। लड़की के परिवार काफी गरीब है। वहीं विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष एवं दुर्गा वाहिनी के अध्यक्ष ने बताया कि आरोपी पहले अपना नाम सबीर कुमार बताया और लड़की को अपने झांसे में लिया, बाद में पता चला कि सबीर खान है। इन लोगों ने लड़के पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की दर्ज कर तुरंत गिरफ्तारी करने की मांग की है।

वहीं थाना प्रभारी ने कहा कि एफ आई आर दर्ज होने के बाद हम लोग कानूनी कार्यवाही करेंगे।

साकची में पेड़ से टकराई स्कूटी, दो घायल


Image 2Image 3

जमशेदपुर: साकची थाना अंतर्गत अरुण रोड (जेएनएसी से साकची थाना जाने वाली सड़क) में एक स्कूटी पेड़ से जा टकराई. इस घटना में स्कूटी सवार दो लोग घायल हो गए. 

घायलों मे राहुल मछुआ और संजय मछुआ शामिल है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां दोनो का इलाज चल रहा है. घटना में राहुल को ज्यादा चोट आई है जबकि संजय को हल्की चोटें आई है. 

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई स्कूटी

मिली जानकारी के अनुसार स्कूटी राहुल चला रहा था जबकि संजय पीछे बैठा था।

मौके पर पुलिस वाहन जांच की तैयारी कर रही थी तभी दोनो स्कूटी पर सवार होकर पुलिस से बचते हुए भागे और पुलिस को पीछे मुड़कर चिढ़ाते हुए जा रहे थे तभी स्कूटी पेड़ से जा टकराई. फिलहाल दोनो का इलाज चल रहा है।

जमशेदपुर : श्रीराम मंदिर के तृतीय वर्षगांठ पर भव्य शोभायात्रा में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब


Image 2Image 3

जमशेदपुर श्रीराम मंदिर के तृतीय वर्षगांठ पर भव्य शोभायात्रा में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, शोभायात्रा पर लोगों ने बरसाए फूल, जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान हुई लौहनगरी।

 पूर्व सीएम रघुवर दास ने मंदिर समिति के सदस्यों और लौहनगरीवासियों का जताया आभार, कहा कुछ असुरी शक्तियां भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल खड़ा करते हैं, रामचरितमानस को जलाने का कर रहे कुकृत्य।

सोमवार, जमशेदपुर: सिदगोड़ा स्थित सूर्यधाम परिसर में बने श्रीराम मंदिर के तृतीय वर्षगांठ पर सूर्य मंदिर समिति द्वारा धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। मंगलवार दोपहर करीब 4 बजे बिरसानगर क्षेत्र के जोन नंबर तीन स्थित कुंआ मैदान से सुसज्जित रथ पर मर्मज्ञ कथा वाचिका पूज्य पंडित गौरांगी गौरी जी, मनोरम झांकी, रामगढ़ की प्रसिद्ध बैंड-बाजा, डीजे संगीत व केसरिया ध्वजों के साथ निकाली गई भव्य शोभायात्रा में शहर के हजारों श्रद्धालुओं के संग राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास एवं संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह मुख्यरूप से शामिल हुए।

 भगवान श्री राम की शोभा यात्रा को देखने और स्वागत करने के लिए सड़क के दोनों ओर भारी भीड़ खड़ी थी। महिलाएं, बच्चे, पुरुष सभी ने जय श्री राम के जयकारे लगाते हुए शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभा यात्रा में सजाई गई सुंदर झांकियों को निहारने सड़कों के दोनों तरफ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही।

शोभा यात्रा में पूर्व सीएम रघुवर दास ने माथे पर श्रीरामायण लेकर बिरसानगर से सूर्यधाम तक नंगे पाँव पैदल यात्रा की। शोभायात्रा की अगली पंक्ति में श्रीराम मंदिर के संस्थापक मुख्य संरक्षक श्री रघुवर दास और संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह चल रहे थे। करीब 15 हजार महिलाओं ने शोभा यात्रा में भाग लिया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों ने शिविर लगाकर सेवा प्रदान की। तो वहीं, शहरवासियों ने श्रीरामायण एवं शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। 

पूरे रास्ते में आतिशबाजी, भक्तिमय संगीत और जय श्री राम के ओजस्वी नारों से पूरा क्षेत्र भगवामय हो गया। इससे पहले, बिरसानगर कुंआ मैदान से संकल्प के पश्चात शोभा यात्रा बारीडीह बाजार, बारीडीह गोलचक्कर, सिदगोड़ा 28 नंबर रोड होते हुए सूर्यधाम पहुँची। सूर्य मंदिर पहुंचने पर पूर्व सीएम रघुवर दास ने माथे पर श्रीरामायण को लेकर श्रीराम मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात, हनुमान जी की आरती की गई और भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। शोभा यात्रा के दौरान काफी आकर्षक नजारा रहा और पूरा क्षेत्र पुष्पों की खुशबू से विधमान रही। 

रघुवर दास ने शहरवासी का जताया आभार: पूर्व सीएम सह सूर्य मंदिर कमेटी के मुख्य संरक्षक रघुवर दास ने भव्य एवं सफल शोभायात्रा के लिए शहरवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मंदिर समिति, भाजपा कार्यकर्ता, युवा मोर्चा और मातृशक्ति के रूप में शामिल हुई माताओं-बहनों के समर्पण और भक्तिभाव से शोभायात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रभु श्रीराम के महत्व का बखान करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम सिर्फ मर्यादा पुरुषोत्तम ही नही हैं। बल्कि भारतीय सभ्यता, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों के प्रतीक हैं। आज असुरी शक्तियों द्वारा भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल खड़े किये जा रहे हैं, पवित्र रामचरित मानस को जलाने का कुकृत्य किये जा रहे हैं, यह भारतीय संस्कृति पर हमला करने की घृणित कोशिश है।

  उन्होंने कहा कि भारत प्रभु श्रीराम का देश है। प्रभु श्रीराम ने समाज के वंचित, दलित, शोषित और उपेक्षित लोगों का साथ लेकर लंका पर विजय प्राप्त की थी। प्रभु श्रीराम ने हमें सिखाया है कि मनुष्य को किस तरह से मर्यादा में रहकर जीवन व्यतीत करना चाहिए। उनके जीवन ने% हमें एक पुत्र, एक भाई, एक पति और एक राजा का कैसा आचरण करना चाहिए, इसकी सीख दी है। भगवान राम ने दीन-दुखियों, वनवासियों के कष्ट दूर करते हुए उन्हें संगठित करने का कार्य किया एव उस संगठित शक्ति के द्वारा समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर किया। 

 श्री दास ने राम काज में सहयोग करने वाले सभी दानदाताओं को धन्यवाद व्यक्त करते करते हुए आभार जताया। उन्होंने जमशेदपुर की जनता, दुकानदार भाइयों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने 22 से 28 फ़रवरी तक सूर्य मंदिर परिसर के शंख मैदान में आयोजित हो रहे संगीतमय श्रीराम कथा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील लोगों से की। कहा कि प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से श्री अयोध्याधम से पधार रहे मर्मज्ञ कथा वाचिका पूज्य पंडित गौरांगी गौरी जी कथा वाचन करेंगे।

जमशेदपुर: तांत्रिक पर महिला ने लगाया छेड़खानी का आरोप, शिकायत पर पुलिस ने किया तांत्रिक को गिरफ्तार


Image 2Image 3

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत जी एस टॉवर में रहने वाले एक तांत्रिक पर महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाया है. पुलिस ने तत्काल महिला की शिकायत पर तांत्रिक रामकृष्ण महाराज को गिरफ्तार कर लिया है.

 फिलहाल तांत्रिक से पूछताछ चल रही है. इस संबंध में जानकारी देते हुए महिला के पति ने बताया कि मंगलवार की सुबह उसकी पत्नी फ्लैट में काम करने पहुंची. इसी दौरान तांत्रिक ने 600 रुपये मजदूरी देने की बात कहकर उसे अपने यहां काम के लिए बुलाया. इसी दौरान उसके साथ छेड़खानी करने लगा. 

महिला ने शोरगुल मचाया, साथ ही अपने पति को भी इसकी जानकारी दी. उसके बाद दोनों ने पुलिस से इसकी शिकायत की. पुलिस ने फौरन तांत्रिक को हिरासत में ले लिया है. बताया जा रहा है कि इससे पूर्व भी तांत्रिक तीन बार जेल जा चुका हैं. बताया जाता है कि यह तांत्रिक लगातार इस तरह की हरकतें करता रहता है. 

वह चौथी बार जेल जाने की तैयारी कर रहा है. बताया जाता है कि पुलिस और प्रेस के लोग जब उनसे पूछताछ करने पहुंच रहे है तो उनको वह तांत्रिक कह रहा है कि वह उसका भाग्य बता देगा. लेकिन अफसोस वह अपना ही भाग्य नहीं जानता था कि वह कुछ घंटे बाद फिर से जेल की सलाखों के पीछे जाने वाला है.

जमशेदपुर ग्रामीण विकास विशेष परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता वीरेंद्र कुमार राम के 12 ठिकानों पर पूरे देश में चल रही ईडी की छापेमारी

Image 2Image 3

जमशेदपुर के ग्रामीण विकास विशेष परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता वीरेंद्र कुमार राम के 12 ठिकानों पर पूरे देश में ईडी की छापेमारी शुरु हो गई है। 

करोड़ों रुपए के चल और अचल संपत्ति के मामले में ईडी ने कार्रवाई शुरू की है। वैसे जमशेदपुर में 3 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है ।मानगो के दो आवास और सर्किट हाउस के सरकारी आवास सहित कार्यालय पर ईडी की छापेमारी सुबह से शुरू हो गई है ।

जमशेदपुर के सरकारी आवास पर 8 सदस्य टीम पहुंच जमीन के कागजात बैंक के खाते और जेवरात को अपने कब्जे में कर जांच शुरू कर दी है ।सूत्रों की माने तो बिरेंद्र कुमार राम मुख्य अभियंता अपने आवास में है।

 फिलहाल ईडी की कार्रवाई जमशेदपुर दिल्ली मुंबई झारखंड और बिहार सहित कई स्थानों पर छापेमारी चल रही है ।आपको बता दें कि 2016 में लगभग दो करोड़ रुपए विरेंदर राम के मानगो स्थित आवास से बरामद हुई थी।

जमशेदपुर कोऑपरेटिव लॉ कॉलेज के फोर्थ सेमेस्टर के छात्रों ने सेशन लेट होने पर किया हंगामा


Image 2Image 3

जमशेदपुर कोऑपरेटिव लॉ कॉलेज के फोर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने सेशन लेट होने के कारण बिना एग्जाम दिए प्रमोट करने के मामले को लेकर जमकर किया प्रदर्शन 

 

विद्यार्थियों का मानना है पूर्व में भी कोरोना काल में सेशन लेट होने के कारण विद्यार्थियों को प्रमोट कर दिया गया था। इस बार भी इसी तरह 4th सेमेस्टर लेट चलने के कारण 5th सिनिस्टर में प्रमोट करने की मांग की। इस संबंध में जानकारी देते हुए छात्रा लबली कुमारी ने कहा फोर्थ सेमेस्टर के सेशन काफी लेट चल रहा है जिसके कारण लगभग विद्यार्थी का उम्र कहीं ना कहीं क्रॉस कर जा रहा है। 

उन्होंने बताया जुडिशल के लिए 35 वर्ष का उम्र निर्धारित किया गया है। इस तरह से सेशन लेट चलने के कारण जुडिशल कोर्स 2025 के जाएगा 26 में समाप्त होगा। इस वजह से शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों में आधे से ज्यादा विद्यार्थियों का उम्र खत्म हो जाएगा। फिर विद्यार्थियों का पढ़ना और नहीं पढ़ना एक बराबर हो जाएगा।

 वहीं छात्र सुजीत कुमार ने बताया पूर्व में कोरोना काल के दौरान सेशन लेट होने के कारण विद्यार्थियों को प्रमोट किया गया था। इस बार भी उसी तरह का स्थिति बना हुआ है। विद्यार्थियों के द्वारा कुलपति को पत्र भेजा गया है। फिलहाल सभी विद्यार्थी प्रिंसिपल को पत्र सौंपकर प्रमोट करने की मांग कर रहे है।

 उन्होंने आधा घंटा का समय मांगा था लेकिन अभी तक नहीं हो पाया। सुजीत कुमार ने बताया अगर विद्यार्थियों की मांग पूरी नहीं होगी तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। वही कॉलेज के प्रिंसिपल ने बताया किसी कारण बस एडमिशन ही लेट हुआ था। जिसके कारण सेशन लेट चल रहा है। उन्होंने बताया कोरोना काल खत्म हो चुका है विद्यार्थियों के द्वारा एग्जाम देने के बाद ही रिजल्ट मिलेगा। अन्यथा सर्टिफिकेट का कोई मान्य नहीं होगा।

परसुडीह थाना के कीताडीह गढ़वाल पट्टी में अपराधियों ने मोहम्मद शहजाद नामक युवक को गोली मार कर घायल कर दिया।

Image 2Image 3

जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत कीताडीह गढ़वाल पट्टी में अपराधियों ने पुरानी रंजिश में मोहम्मद शहजाद नामक युवक को गोली मार दी।

 गोली युवक के कनपटी में लगी आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया है जहां युवक का इलाज चल रहा है ।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रविवार को सलीम बादशाह राजू के साथ उनका विवाद हुआ था जिसमें छोटे भाई को मारपीट कर इन्होंने घायल कर दिया था।

 इधर आज शहजादा पर जानलेवा हमला कर दिया घटना की सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है

जुगसलाई में रेलवे फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य जल्द होगा प्रारंभ, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, सांसद विद्युत वरण महतो को दी आश्वासन


Image 2Image 3

जमशेदपुर। जमशेदपुर सहित कोल्हान के व्यापारिक पहचान के रूप में स्थापित जुगसलाई क्षेत्र की दशकों पुरानी मांग रेलवे ओवरब्रिज आमजनों के लिए खोल दिया गया है। ओवरब्रिज के उद्घाटन होने के पश्चात रेल प्रशासन ने रेलवे फाटक के रास्ते को पूर्ण रूप से बंद कर दिया।

 जिससे पैदल चलने वालों को पचास मीटर की दूरी तय करने में अतिरिक्त करीब सवा किलोमीटर की पैदल यात्रा करनी पड़ रही थी। पैदल चलने वालों को हो रही इस समस्या पर जुगसलाई क्षेत्र के निवासियों ने भाजपा जुगसलाई मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र जैन हन्नु के नेतृत्व में सांसद विद्युत वरण महतो से मिलकर इस ओर ध्यान आकृष्ट कराया। 

जिसपर सांसद विद्युत वरण महतो ने पिछले दिनों केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर जुगसलाई में फुट ओवरब्रिज निर्माण की बात की। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने साउथ ईस्टर्न रेलवे के जी.एम को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए शीघ्र पहल करने का निर्देश दिया। उपरोक्त निर्देश के आलोक में में शनिवार को चक्रधरपुर डिविजन के डी.आर.एम अरूण राठौर जी एवं उनकी पूरी टीम ने फुट ओवरब्रिज स्थल का निरीक्षण किया। 

इस दौरान जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के साथ भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता व जुगसलाई निवासी मौजूद रहे। 

 इस दौरान चक्रधरपुर के डीआरएम अरुण राठौर ने फुट ओवरब्रिज निर्माण को लेकर तकनीकी पहलुओं पर अपनी टीम एवं सांसद विद्युत वरण महतो से चर्चा की। 

इस अवसर पर सांसद विद्युत महतो ने कहा कि कहा कि जुगसलाई आरओबी प्रारंभ हो जाने के बाद पैदल एवं साइकिल सवारों की परेशानी बढ़ गयी है। इसके मद्देनजर यहां फुट ओवरब्रिज का निर्माण आवश्यक है। इस समस्या के समाधान को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं रेल बोर्ड के चेयरमैन से बात की थी। जिसपर चक्रधरपुर डीआरएम के संग ब्रिज स्थल का निरीक्षण किया गया। डीआरएम ने फुट ओवरब्रिज एवं बागबेड़ा वायरलेस मैदान के सौंदर्यीकरण के दो योजनाओं को स्वीकृति दे दी है और जल्द ही इनका प्रस्ताव तैयार कर रेल मंत्रालय को भेजा जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी इसमें पहल करे तो काम जल्दी पूरा हो जायेगा। उन्होंने बताया कि जुगसलाई फुट ओवरब्रिज पर पैदल चलने वाले एवं साइकिल सवार लोगों के लिए शीघ्र ही फुट ओवरब्रिज निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जाएगा।

वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि जुगसलाई में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण भाजपा के संकल्प में से एक था। लोकप्रिय सांसद विद्युत वरण महतो एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के सराहनीय प्रयासों से आरओबी निर्माण का संकल्प पूर्ण हुआ है। आरओबी निर्माण कार्य के पश्चात फुट ओवरब्रिज की मांग को सांसद विद्युत वरण महतो ने प्राथमिकता के साथ रेल मंत्री के समक्ष रखा था। जिसपर आज रेलवे के वरीय अधिकारियों ने सांसद विद्युत महतो की मौजूदगी में निरीक्षण किया और तकनीकी बिंदुओं पर चर्चा की।

 भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने विश्वास जताया कि शीघ्र ही फुट ओवरब्रिज निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास सम्पन्न होगा।