dhanbad

Feb 06 2023, 06:25

धनबाद के जोगता थाना क्षेत्र में बम विस्फोट,चार बच्चे घायल,एक की हालत गंभीर

(झारखंड डेस्क)

धनबाद में एक बार फिर बम ब्लास्ट हुआ जिसमें चार बच्चे घायल हो गए। घटना जोगता थाना क्षेत्र की है।घायलों का इलाज द्वरिका दास जलान अस्पताल में चल रहा है। एक बच्चे की हालत नाजूक है जिसके कारण उसे दुर्गापुर मिशन अस्पताल में भेज दिया गया है।मामले की पुलिस तफ्तीश कर रही है।

घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार सिजुआ बीस के रहने वाले बच्चे रूसी बिहार जाने वाले रास्ते के पुलिया के नीचे की झाड़ियों में पेड़ से बेर तोड़ रहे थे। बच्चों द्वारा पत्थर पेड़ पर चलाया जा रहा था। इस दौरान पत्थर पेड़ पर जाने के बाद बम पर गिरा और ब्लास्ट हो गया।

इस संदर्भ में घायल एक बच्चा सोहराब ने बस्तय कि बम के ऊपर पत्थर गिरने के बाद अचानक वह ब्लास्ट हो गया है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 विस्फोट में घायल तीन बच्चे को इलाज के लिए बरटांड़ स्थित द्वारिका दास मेमोरियल अस्पताल लाया गया. इन तीनों में शशांक नामक बच्चे की स्थिति गंभीर है। जिसे दुर्गापुर मिशन अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इलाज के लिए भर्ती कराए गए सोहराब नामक बच्चे के दोनों पैर जख्मी हुए हैं। उसके दोनों पैरों में पट्टी बाधा हुआ है। सोहराब को इलाज के बाद अस्पताल से घर भेज दिया गया है। वहीं समर नामक बच्चे का इलाज द्वारिका दास मेमोरियल अस्पताल में चल रहा है एक अन्य बच्चा जो इस हादसे में जख्मी है, उसका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

 हादसे के बाद जोगता पुलिस घटनास्थल पर पहुंची वे मामले की तफ्तीश में जुटी है। घटनास्थल की घेराबंदी कर दी गई है।

पूर्व मेयर ने की इस घटना की निंदा,कहा कोयले के बर्चस्व के लिए बमबाजी के लिए रखा गया था बम

 इस घटना की सूचना मिलते हीं अस्पताल में बच्चों को देखने पूर्व मेयर व भाजपा नेता चंद्रशेखर अग्रवाल पहुंचे।उन्होंने कहा कि अवैध कोयले के वर्चस्व को लेकर लगातार बमबाजी की घटनाएं घट रही हैं। आज का यह हादसा उसकी वजह से है। वर्चस्व में शामिल लोग आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को आश्रय देकर रखते हैं। अपने वर्चस्व को कायम करने के लिए वे बम का इस्तेमाल करते हैं। यह हादसा भी उसी कड़ी का एक हिस्सा है। लोग आज गलत तरीके से पैसा कमाने में लगे हैं, लेकिन इसके दुरगामी परिणाम और भी बुरा देखने को मिलेगा।

जांच में जुटी पुलिसःवहीं विस्फोट की जानाकारी मिलने पर जोगता थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है। घटनास्थल को सील करने के बाद पुलिस की आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस यह पता लगा रही है कि आखिर वहां झाड़ियों में विस्फोटक आया कहा से और यह किसका था।