Jun 21 2022, 10:22
नालन्दा : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर केंद्रीय मंत्री आर.के सिंह ने आम लोगों के साथ किया योग, कहा-करे योग रहे निरोग

नालंदा : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आज केंद्रीय ऊर्जा मंत्री राजकुमार सिंह प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय की परिसर में आयोजित योग शिविर में हिस्सा लिया।
इस मौके पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने कहा कि यहां आकर देश के प्रति एक गौरव की अनिभूति होती है।
उन्होंने कहा कि आप सोचिए इस सदी के चौथी और पांचवीं शताब्दी में एक ऐसा विश्वविद्यालय हो जो कि उस समय मे दुनिया मे कहीं ऐसा विश्वविद्यालय था ही नहीं एक नालन्दा यूनिवर्सिटी और दूसरा तक्षशिला था।
उस समय में देश विदेश के विद्वान लोग यहां आते थे और अपनी विद्या को और बढ़ाते थे। उस समय पूरे विश्व मे कहीं इतना बड़ा पुस्तकालय नहीं था।
अतंराष्ट्रीय नालन्दा विश्विद्यालय को जब अलाउद्दीन खिलजी ने विद्या के मंदिर को जला कर रख कर दिया औऱ पुस्तकालय को आग लगा दिया जो करीब 14-15 दिन तक जलता रहा था।
उन्होंने यह भी कहा कि हमारे पीएम नरेंद्र मोदी भी कहते हैं कि अपने गौरवशाली इतिहास के बारे में लोगो को बताये।
उन्होंने यह भी कहा कि इस अंतरास्ट्रीय स्थल पर योग करने का मुख्य कारण यह है कि। यहां आकर लोग योग के साथ साथ यहाँ की इतिहास के बारे में जाने।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हर मनुष्य को योग करना चाहिए। योग करने से हर मनुष्य स्वास्थ्य रहता है। बिना लोभ लालच के योग करने से शरीर का विकास होता है।
केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर नगर विधायक डॉक्टर सुनील कुमार कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
नालंदा से राज
Jun 21 2022, 10:22