झारखंड के चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस ने 2 घंटे में किया सकुशल बरामद
#chatramlavidhayakjanardanpaswansonkidnapped
झारखंड में चतरा विधानसभा के विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण हो गया। लोक जनशक्ति पार्टी (आर) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन पासवान के बेटे सौरभ का अपहरण सोमवार को रांची स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी के गेट के किया गया। लेकिल पुलिस की तत्परता की वजह से दो घंटे में ही सुरक्षित बरामद कर लिया गया।
![]()
एमिटी विश्वविद्यालय के पास से अपहरण
बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात लोग वाहनों से एमिटी विश्वविद्यालय के मुख्य गेट के पास पहुंचे थे। आरोप है कि इन लोगों ने विधायक के पुत्र सौरभ के साथ मारपीट की और इसके बाद उसे जबरन अपने साथ ले गए। घटना के बाद परिजन उनसे संपर्क करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा था। घटनास्थल के पास उनकी थार गाड़ी खड़ी मिली थी।
![]()
चंद घंटों में विधायक के बेटे को सकुशल बरामद
परिजनों से सूचना मिलते ही रांची पुलिस एक्टिव हो गई है और उनके बेटे को सकुशल बरामद करने में सफल रही। पुलिस ने संभावित ठिकानों की निगरानी के साथ इलाके में सर्च अभियान चलाया। मामले में चतरा पुलिस की तकनीकी टीम ने भी सहयोग किया। पुलिस की कार्रवाई के बाद सौरभ को सकुशल बरामद कर लिया गया।
![]()
मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
विधायक के बेटे की सकुशल बरामदगी के बाद पुलिस घटना के पीछे की वजह क्या है और इसमें किन लोगों की भूमिका रही है, इसकी जांच में जुट गई है। पुलिस की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। विधायक पुत्र की सकुशल बरामदगी के बाद परिजनों और समर्थकों ने राहत की सांस ली है।






1 hour and 45 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.9k