देशव्यापी दवा कारोबार बंद को सफल बनाने की रणनीति पर विचार विमर्श
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। स्थानीय औषधि विक्रेता संघ की एक बैठक, हिंद मेडिकल स्टोर मुख्य बाजार चौधरी मार्केट में, देशव्यापी दवा व्यापार बंद को सफल बनाने के लिए आहूत की गई। शुक्रवार को स्थानीय औषधि विक्रेता संघ की एक बैठक संघ के अध्यक्ष मोहम्मद कलीम की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन आफ केमिस्टस एंड ड्रगिस्टस के आवाहन पर आगामी 20 मई बुधवार को देशव्यापी दवा कारोबार बंद को सफल बनाने की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया।
औषधि विक्रेता संघ के महामंत्री संजय टंडन ने बताया कि, हमारी मुख्य मांगे ऑनलाइन दवा की बिक्री बंद करने, कॉरपोरेट्स द्वारा भारी डिस्काउंट बंद करने और नकली दवाइयों से देश बचाओ प्रमुख हैं, उन्होंने कहा कि आगामी 20 मई को बंद को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि सभी आवश्यक दवाइयां पहले से ले लें जिससे बंद होने पर परेशानी नहीं उठानी पड़े। बैठक में प्रमुख रूप से औषधि विक्रेता संघ के अध्यक्ष कलीम चौधरी, रेहान अहमद, मोहम्मद शमी, संजय टंडन, वकील, जमील, मुजीब, अमन, मुस्तकीम, सानू, जुबेर, अनस, सुशील गुप्ता, रामकुमार यादव, रिहान आदि प्रमुख थे।
May 26 2026, 19:09
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.2k