जदयू जिला कार्यालय कर्पूरी सभागार में नए जिला अध्यक्ष का जोरदार स्वागत
जहानाबाद:जनता दल (यू) के जिला कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में नए जिला अध्यक्ष प्रो. सुशील कुमार सिन्हा का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा ने की। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रो. सुशील कुमार सिन्हा को अंग वस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया तथा उन्हें औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कराया।कार्यक्रम के दौरान जदयू कार्यकर्ताओं ने नए अध्यक्ष का जोश और उत्साह के साथ फूलमालाओं और अंग वस्त्र से स्वागत किया। पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा ने कहा कि प्रो. सुशील कुमार सिन्हा समता पार्टी के समय से ही संगठन में सक्रिय रूप से कार्य करते आ रहे हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी और अधिक मजबूत होगी तथा कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को आगे बढ़ाएंगे।
वहीं, नए जिला अध्यक्ष प्रो. सुशील कुमार सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से जनता दल (यू) को और मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन को पंचायत, बूथ और जिला स्तर तक मजबूत करने के लिए लगातार बैठकें आयोजित की जाएंगी। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए विकास कार्यों और उनकी विचारधारा को गांव-गांव तथा बूथ स्तर तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन पार्टी के वरीय नेता संजय सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार के पार्टी में आने की चर्चा से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है और उनके नेतृत्व में पार्टी को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव राजू सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश नारायण चंद्रवंशी, वरीय नेता इवरार अहमद, महादलित नेता डॉ. निरंजन अंबेडकर, लाल सिंह, रंगनाथ शर्मा, नगर अध्यक्ष मो. असलम, मनोज चंद्रवंशी, मुरारी यादव, मधेश्वरा यादव, काको प्रखंड अध्यक्ष विनय विद्यार्थी, मखदुमपुर प्रखंड अध्यक्ष पप्पू दांगी, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शकील अहमद, नरेंद्र किशोर सिंह, रितेश चंद्रवंशी, राजू पटेल, युवा नेता अभिजीत आनंद, सत्यवीर सिंह कल्पा, अश्वनी शर्मा, शंभू कुमार, अरुण चंद्रवंशी सहित सैकड़ों जदयू कार्यकर्ता मौजूद
Mar 16 2026, 13:37
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
4.9k