आजमगढ़:-डा0शशिकांत मिश्र सेवानिवृत्त वरिष्ठ कारागार अधीक्षक अम्बेडकरनगर का फुलेश में भव्य स्वागत
![]()
![]()
वी कुमार यदुवंशी
आजमगढ़। दीदारगंज क्षेत्र के फुलेश ग्राम निवासी डॉ शशिकांत मिश्र पुत्र स्व0ओम प्रकाश मिश्र वरिष्ठ कारागार अधीक्षक अम्बेडकरनगर के शनिवार को सेवानिवृत्त होने पर उन्हें कारागार के समस्त अधिकारियों कर्मचारियों ने भाव भीनी विदाई दी इसके बाद कारागार अधीक्षक को जनपद अम्बेडकरनगर के समाज सेवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, प्रतिष्ठित लोगों ने भी मार्ग पर उनके लम्बे वाहनों के काफिले को रोककर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया पैत्रिक आवास फुलेश पहुंचने पर उनके शुभचिंतकों, क्षेत्रीय जनों ने उनका माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके दीर्घायु तथा उज्जवल भविष्य की कामना की।डा0शशिकांत मिश्र अपने सेवाकाल में लखनऊ, गोंडा,वाराणसी, अयोध्या,मेरठ अम्बेडकरनगर आदि जनपदों में सरकारी तथा सांगठनिक पदों को सुशोभित होते हुए राज्यपाल तथा राष्ट्रपति के द्वारा सम्मानित किए जा चुके हैं।इस अवसर पर छोटेलाल चतुर्वेदी, धीरेंद्र मिश्र, प्रदुम्न मिश्र, कल्यानी मिश्रा, शिवांगी मिश्रा,कृष्ण नाथ मिश्र, दिनेश सिंह,जे पी जायसवाल, ओमप्रकाश जायसवाल,सबलू मिश्र, शत्रुघ्न मिश्र,उदय शंकर मिश्र,ओ पी यादव, राहुल मिश्र,धीरज शुक्ल, सत्येंद्र मिश्र,शशांक शेखर, अभिषेक सिंह,गिरीश दत्त मिश्र, अभिषेक मौर्य, उत्कर्ष मिश्र,संजय सिंह आदि उपस्थित थे।









वी कुमार यदुवंशी
वी कुमार यदुवंशी
वी कुमार यदुवंशी
वी कुमार यदुवंशी
वी कुमार यदुवंशी
Jan 31 2026, 20:40
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
5.4k