प्रदेश मानव अधिकार संगठन द्वारा अवंतिका टंडन को उत्तर प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की मुख्य पर्यवेक्षक के रूप में नामित किया गया
![]()
संजय द्विवेदी, प्रयागराज।प्रदेश मानव अधिकार संगठन ने समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय योगदान को देखते हुए अवंतिका टंडन को उत्तर प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की मुख्य पर्यवेक्षक के रूप में नामित किया है।टंडन पिछले दस वर्षों से सामाजिक कार्यों में निरंतर रूप से संलग्न है।वे जिला महिला व्यापार मंडल की जिला अध्यक्ष भी है और समाज के विभिन्न वर्गों में महिलाओं के अधिकारो शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए कार्य करती रही है।
कोरोना काल के दौरान उन्होने अपने स्तर से जरूरतमंद परिवारों को सहयोग प्रदान किया वैक्सीनेशन कैपो का आयोजन कराया तथा समाज में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समाजसेवा के प्रति उनकी निष्ठा नेतृत्व क्षमता और समर्पण को देखते हुए यह दायित्व उन्हें सौपा गया है।इस अवसर पर प्रदेश मानव अधिकार संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी और आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ और अधिक सशक्त और सक्रिय होगा।














Nov 04 2025, 17:57
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.3k