कूड़े के ढेर से चमचमाती आदर्श गली तक–स्वच्छता ही सेवा अभियान की प्रेरक सफलता
संजय द्विवेदी।प्रयागराज।स्वच्छ प्रयागराज स्वस्थ प्रयागराज की दिशा में नगर निगम प्रयागराज द्वारा चलाए जा रहे“स्वच्छता ही सेवा”अभियान के अन्तर्गत एक और ऐतिहासिक बदलाव दर्ज हुआ है।शहर के हाशिमपुर रोड स्थित सुशीला नर्सिंग होम के बगल की बैकलाइन—जहां वर्षों से कूड़े का ढेर और गंदगी का अंबार लगा रहता था—आज एक चमचमाती, रंगीन और आदर्श गली में बदल चुकी है।
_व्यापक सफाई और सामुदायिक भागीदारी।_
नगर निगम की समर्पित टीम ने इस गली की गहन सफाई कर केवल कचरा हटाने तक सीमित नहीं रखा बल्कि स्थानीय रहवासियो स्कूल के छात्र-छात्राओं और NCC कैडेट्स के साथ मिलकर घर-घर जागरूकता अभियान भी चलाया।भित्तिचित्र एवं नव संकल्प: दीवारों पर सुंदर चित्रकारी और नवरात्रि थीम पर स्वच्छता के नव संकल्प उकेरे गए।सन्देश उकेरे गए: सार्वजनिक स्थलों की सफाई कूड़े का संग्रहण व पृथक्करण डस्टबिन का उपयोग और गाड़ियों में ही कचरा डालने जैसे संदेश दीवारों पर दर्ज किए गए।
_जनभागीदारी का नया उदाहरण।_
लगभग 500 से अधिक लोगों ने इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।कार्यक्रम में विशेष रूप से पार्षद आशीष कुमार द्विवेदी कर निर्धारण अधिकारी संजय ममगाई तथा स्वच्छता एवं खाद्य निरीक्षक अरविंद सिंह IEC टीम श्रृष्टि वेस्ट मैनेजमेंट सर्विस इंदौर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
_स्थायी स्वच्छता के लिए समिति गठन।_
गली की स्वच्छता और सुरक्षा को बनाए रखने हेतु स्थानीय नागरिकों का एक समूह“स्वच्छ मोहल्ला समिति”(जिसे स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति भी कहा गया)का गठन किया गया है। यह समिति नियमित निगरानी कर सुनिश्चित करेगी कि भविष्य में यहां गन्दगी न फैले और गली अपनी आदर्श स्थिति में बनी रहे।
_खेल और उत्सव का नया केन्द्र।_
जहां कभी कूड़े का अंबार लगता था वही गली अब बच्चों के क्रिकेट खेलने का मैदान और मोहल्ले के लिए उत्सवों का स्थल बन चुकी है।यह बदलाव प्रयागराज को स्वच्छ और स्वस्थ शहर बनाने की दिशा में एक प्रेरक उदाहरण है।नगर निगम प्रयागराज सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे अपने-अपने वार्डों और गलियों में इसी तरह की सामुदायिक भागीदारी कर “स्वच्छता ही सेवा” को जीवन का हिस्सा बनाएं और शहर को देशभर में स्वच्छता का आदर्श प्रस्तुत करें।




Sep 24 2025, 15:42