Gen Z करेंगे संविधान को बचाएंगे...राहुल गांधी की छात्रों-युवाओं से बड़ी अपील, मच गया सियासी बवाल
#rahulgandhiappealstogenzstudentandyouthtosavetheconstitution
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को 'वोट चोरी' के मुद्दे को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसको लेकर पूरे दिन सियासी भूचाल मचा रहा। इसके बाद शाम होते-होते राहुल गांधी ने 'एक्स' पर एक ऐसा पोस्ट कर दिया जिसको लेकर सियासी बवाल मच गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को Gen-Z को संबोधित करते हुए एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने कहा कि देश के Gen-Z संविधान की रक्षा करेंगे। इस पर भाजपा भड़क गई है।
Gen Z से राहुल की खास अपील
राहुल गांधी ने गुरूवार को सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के बाद शाम को अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि देश के युवा, छात्र, Gen Z संविधान को बचाएंगे, लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वोट चोरी को रोकेंगे। मैं उनके साथ हमेशा खड़ा हूं। जय हिंद!'' उन्होंने इसके साथ एक फोटो भी शेयर किया, जिसमें वोट चोरी का जिक्र है।
निशिकांत दुबे का तीखा हमला
राहुल गांधी के इस पोस्ट पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने तीखा हमला बोला है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने तीन प्वाइंट में जवाब दिया। निशिकांत दुबे ने कहा कि Gen-Z परिवारवाद के खिलाफ है। वह नेहरू, इंदिरा, राजीव, सोनिया के बाद राहुल को क्यों बर्दाश्त करेगा? Gen-Z भ्रष्टाचार के खिलाफ है, आपको क्यों नहीं भगाएगा?’ साथ उन्होंने राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि आप देश छोड़ने की तैयारी करो, Gen-Z आ रहा है।
चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर आरोप
इससे पहले गुरुवार को अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में, राहुल गांधी ने कर्नाटक के अलंद विधानसभा क्षेत्र का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के गढ़ रहे क्षेत्रों में 6,000 से ज्यादा मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए। उन्होंने कहा कि ये नाम ज्यादातर अल्पसंख्यक और वंचित समूहों के लोगों के थे, जो कांग्रेस के समर्थक माने जाते थे। 2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अलंद सीट से कांग्रेस उम्मीदवार बीआर पाटिल ने जीत हासिल की और पार्टी वर्तमान में राज्य में सत्ता में है।
2 hours and 58 min ago