पीएम मोदी के साइप्रस दौरे का दूसरा दिन, जानें भारत के लिए क्यों है अहम
#pmmodivist_cyprus
![]()
प्रधानमंत्री मोदी कनाडा में जी-7 बैठक में भाग लेने आज कनाडा पहुंचेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी दो देशों के कूटनीतिक यात्रा भी करेंगे। इनके दौरे में एक देश साइप्रस तो दूसरा क्रोएशिया है। प्रधानमंत्री मोदी कनाडा जाने से पहले साइप्रस पहुंचे। पीएम मोदी के साइप्रस दौरे का आज दूसरा दिन है। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस राष्ट्रपति भवन में मोदी का स्वागत करेंगे। जिसके बाद वे प्रतिनिधिमंडल स्तर की चर्चा करेंगे। इसके बाद मोदी G7 समिट में हिस्सा लेने के लिए कनाडा रवाना हो जाएंगे।
व्यापार जगत के लोगों के साथ बैठक
पीएम मोदी रविवार दिन में साइप्रस की राजधानी निकोसिया पहुंचे थे। मोदी ने रविवार को साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस के साथ निकोसिया में व्यापार जगत के लोगों के साथ गोलमेज बैठक में हिस्सा लिया। उन्होंने बैठक में भारत और साइप्रस के व्यापार जगत के नेताओं को संबोधित किया। व्यापार, निवेश और रक्षा जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने का आह्वान किया, जिसमें विकास की अपार संभावनाएं हैं। व्यापार जगत के नेताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने द्विपक्षीय संबंधों में विकास की अपार संभावनाओं पर प्रकाश डाला।
भारत के लिए क्यों अहम है साइप्रस?
साइप्रस, एक छोटा यूरोपीय देश होते हुए भी पश्चिम एशिया और यूरोप के बीच में स्थित होने के कारण रणनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील है। इसका उत्तरी हिस्सा 1974 से तुर्की के सैन्य कब्जे में है। उसे केवल तुर्की ही “Northern Cyprus Turkish Republic (NCTR)” के नाम से मान्यता देता है। दुनिया का बाकी कोई भी देश उसे वैध नहीं मानते हैं। पीएम मोदी ने जिस इलाके का दौरा किया है, वह ठीक उसी सीमा के नज़दीक है जहां से तुर्की ने कब्जा किया है। इससे साफ होता है कि यह कोई संयोग नहीं बल्कि एक साफ-साफ संदेश है।
10 hours ago