/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1749786730296206.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1749786730296206.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1749786730296206.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1749786730296206.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1749786730296206.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1749786730296206.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1749786730296206.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1749786730296206.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1749786730296206.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1749786730296206.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1749786730296206.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1749786730296206.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1749786730296206.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1749786730296206.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1749786730296206.png StreetBuzz रायपुर: 10 बजे ऑफिस पहुंचना अब जरूरी, शासन ने जारी किया आदेश News4u36
रायपुर: 10 बजे ऑफिस पहुंचना अब जरूरी, शासन ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए नया आदेश जारी किया है। अब सभी सरकारी कर्मचारी—चाहे वे नियमित हों, संविदा पर हों या दैनिक वेतनभोगी—को सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक ऑफिस में रहना अनिवार्य होगा।

अब मोबाइल से होगी हाजिरी


सरकार ने बताया कि 15 जून 2025 से सभी कर्मचारियों को आधार-आधारित उपस्थिति प्रणाली के जरिए अपनी आवश्यक रूप से हाजिरी लगानी होगी। इसके लिए मोबाइल फोन से आधार OTP या फिंगरप्रिंट के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करनी होगी।

सभी कार्यालयों में होगा नया सिस्टम


सभी दफ्तरों के प्रमुखों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने संस्थानों में NIC की मदद से यह तकनीकी सिस्टम जल्द से जल्द लागू करें। सभी जरूरी समन्वय और तकनीकी तैयारी समय रहते पूरी करने के लिए कहा गया है।

सूरजपुर: जिंदा महिला को तहसीलदार ने बताया मृत, निलंबित

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। भैयाथान तहसील के तहसीलदार संजय राठौर को एक जीवित महिला को मृत घोषित करने और जमीन का गलत नामांतरण करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है।

ग्राम कोयलारी की शैल कुमारी दुबे ने 26 मई को शिकायत की थी कि तहसीलदार ने सांठगांठ कर उन्हें मृत दिखाया और उनकी जमीन (खसरा नंबर 344) को उनके सौतेले बेटे वीरेंद्रनाथ दुबे के नाम कर दिया।

जांच में आरोप सही पाए गए। तहसीलदार राठौर को पद का दुरुपयोग और लापरवाही का दोषी पाया गया।

कमिश्नर नरेंद्र कुमार दुग्गा ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

निलंबन के दौरान राठौर का मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय, बलरामपुर-रामानुजगंज में रहेगा और वे नियमानुसार भत्ता पाने के पात्र होंगे।

BSP कर्मी पर जानलेवा हमला, आरोपी लव कुमार गिरफ्तार

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में काम करने वाले युवक दुर्गेश कुमार पर हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान लव कुमार उर्फ लल्लू (25 वर्ष) के रूप में हुई है, जिसे खुर्सीपार इलाके से पकड़ा गया।

छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया है। तेज गर्जना के साथ कई इलाकों में आसमानी बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

जानकारी के अनुसार, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बालोद और दंतेवाड़ा जैसे जिलों में तेज बारिश होने की पूरी उम्मीद है। अगले दो दिनों में प्रदेश का तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

राजधानी रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। शाम को भारी बारिश हो सकती है। रायपुर में आज का अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम तापमान 22°C के आसपास रह सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में मानसून के आने में अभी 3-4 दिन और लग सकते हैं। तब तक कई जिलों में पूर्व मानसूनी गतिविधियां जारी रहेंगी।

कोरबा: पब चलोगी?" कहकर छेड़छाड़, युवती ने लगाई फटकार, दो युवक गिरफ्तार

कोरबा। टीपी नगर मार्ग पर एक युवती से सरेराह छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बाइक सवार दो युवकों ने युवती से कहा – "पब चलोगी क्या?" जिस पर युवती ने बहादुरी दिखाते हुए उनका पीछा किया, वीडियो बनाया और ट्रैफिक सिग्नल पर चाबी निकालकर फटकार लगाई।

युवती ने मौके पर ही युवकों को सबक सिखाया और बाद में थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के आधार पर बाइक नंबर से आरोपियों की पहचान की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी:

दीपक कुमार खुटे (25), निवासी सैंडल, थाना उरगा, कोरबा

सुरेंद्र कुर्रे (20), निवासी चांपा, थाना चांपा, जांजगीर-चांपा

क्या हुआ था?

युवती अपने टू-व्हीलर से जा रही थी, तभी दोनों युवक बाइक से पीछा करते हुए अश्लील टिप्पणी करने लगे।

युवती ने विरोध करते हुए उनकी बाइक की चाबी फेंकी और सबके सामने कड़ी फटकार लगाई।

वीडियो बनाकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।