छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया है। तेज गर्जना के साथ कई इलाकों में आसमानी बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
जानकारी के अनुसार, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बालोद और दंतेवाड़ा जैसे जिलों में तेज बारिश होने की पूरी उम्मीद है। अगले दो दिनों में प्रदेश का तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
राजधानी रायपुर का मौसम
राजधानी रायपुर में दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। शाम को भारी बारिश हो सकती है। रायपुर में आज का अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम तापमान 22°C के आसपास रह सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में मानसून के आने में अभी 3-4 दिन और लग सकते हैं। तब तक कई जिलों में पूर्व मानसूनी गतिविधियां जारी रहेंगी।
Jun 14 2025, 11:26