पहलगाम घटना के बाद पीएम के आज बिहार दौरे पर विपक्ष ने उठाया सवाल, केन्द्रीय मंत्री चिराग ने दिया यह जवाब
डेस्क : पहलगाम मे हुए आतंकवादी हमले के बाद अपने प्रस्तावित बिहार दौरे के अनुसार आज मधुबनी में आयोजित कार्यक्रम मे शामिल हुए। इधर इसे विपक्ष ने मुद्दा बनाते हुए पीएम और केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है।
![]()
इधर पीएम की सभा पर सवाल उठानेवालों को केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आड़े हाथ लिया है।
उन्होंने कहा कि वह किसी चुनावी प्रचार करने के लिए नहीं आए थे। आज के कार्यक्रम में उन्होंने किसी राजनीतिक दल पर कुछ नहीं कहा। सिर्फ गरीबों के लिए योजनाओं पर बात की। यह गोई चुनावी रैली नहीं थी। सिर्फ जनता के लिए चल रही योजनाओं पर बात हुई।
चिराग ने कहा कि प्रधानमंत्री पर सवाल उठाकर यह लोग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। चिराग ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री में इतनी क्षमता है कि वह देश की सरहद की सीमाओं की सुरक्षित रख सकते हैं, उसी समय में देश के हर गरीबों को उनका हक देने का काम कर सकते हैं।
चिराग ने कहा कि आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने देश के दुश्मनों को कड़ा संदेश दिया है। सभी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जो लोग हमारे प्रधानमंत्री पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें यह कहने का हक नहीं है। जब पहलगाम हादसा हुआ तो प्रधानमंत्री दुबई दौरे पर थे। उन्होंने हादसे की खबर मिलने के साथ ही गृहमंत्री अमित शाह से बात की और उन्हें पहलगाम जाने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने खुद अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया और आधी रात को वापस लौट गए और इस पूरी घटना को लेकर वह बैठक कर रहे हैं।
Apr 25 2025, 09:43