झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने अपनी निजी मद से ऑटो चालकों के बीच किया ड्रेस का वितरण
![]()
![]()
धनबाद : झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने बुधवार को झरिया 04 नंबर स्थित वुडलैंड बैंक्वेट हॉल में 150 ऑटो चालकों को ड्रेस (खाकी रंग) का कपड़ा और सिलाई का खर्च अपने निजी मद से उपलब्ध करवाया।
विदित हो की दिनांक 11 सितंबर, 2024 को झारखण्ड परिवहन मजदूर यूनियन धनबाद के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार पासवान एंव राजू महतो के नेतृत्व में सैकड़ो ऑटो चालकों ने झरिया विधायक श्री सिंह से आवास पर मुलाक़ात कर परिवहन विभाग झारखण्ड सरकार द्वारा ऑटो चालकों के लिए ड्रेस कोड (खाकी रंग) आदेश लागू किए जाने से हो रही समस्यों से अवगत करवाया और मांग पत्र सौपा था।
विधायक सिंह ने गरीब ऑटो चालको को आश्वस्त किया था की, जो चालक ड्रेस बनने में सक्षम नहीं है, उन्हें स्वयं अपने निजी खर्च पर परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित ड्रेस कोड के तहत कपड़ा उपलब्ध कराएंगी।
संघ के जिलाध्यक्ष के साथ सभी ऑटो चालकों ने वर्दी का कपड़ा और सिलाई खर्च प्राप्त होने पर खुशी जताते हुए विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि के डी पांडेय, हर्ष सिंह, आदर्श सिंह, सूरज सिंह, प्रीतम रवानी, भास्कर झा, रवि रवानी, गौतम यादव, जावेद अंसारी, विकी, गणेश गुप्ता, सतेंद्र साव, मनीष ठाकुर, चांद साह, राजन महतो, रवि गुप्ता, बाजू भाई, पप्पू वर्णवाल, सुनील कुमार पासवान, बसंत चौहान, ललन राम, सपन कु० बाउरी, भोला राम, तारिक अंसारी सहित भारी संख्या में ऑटो संघ के लोग मौजूद थे।












झा. डेस्क
*मृत्युपूर्व फेसबुक पर लाइव आकर इसके लिए जिम्मेबार अपने पति और सास को ठहराया* झा. डेस्क झारखंड के रजरप्पा में दो बच्चों की मां ने फेसबुक पर लाइव आकर मां छिन्नमास्तिका मंदिर के पास दामोदर नदी में छलांग लगा दी। इस दौरान महिला ने फेसबुक पोस्ट कर अपनी आत्महत्या के लिए पति व सास- ससुर को जिम्मेवार ठहराया। महिला बालीडीह थाना अंतर्गत कराड़िया जैनामोड़ की रहने वाली बताई जा रही है। महिला का पति देवेंद्र धर रामगढ़ में वन विभाग में हैं। महिला की दो छोटी-छोटी बेटियां हैं। महिला की पहचान बालीडीह थाना के कराड़िया जैनामोड़ निवासी देवेन्द्र धर की पत्नी राखी कुमारी (25 वर्ष) के रूप में हुई है। इस दौरान वहां मौजूद मछुआरों ने उसे बचाने का प्रयास किया पर लेकिन उसे बचाया नही जा सका। वह गहरे पानी के अंदर समा गई।घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने रजरप्पा पुलिस को दिया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय व अवर निरीक्षक विकास कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पहुंचे और उसकी खोजबीन शुरू की। काफी प्रयास के बावजूद महिला नहीं मिली। वर्ष 2020 में उसकी शादी बालीडीह थाना अंतर्गत कराड़िया जैनामोड़ निवासी देवेन्द्र धर के साथ हुई थी। बड़ी बेटी की उम्र दो वर्ष व छोटी की उम्र 8 माह है। शादी के बाद से ही उनके बीच खटपट शुरू हो गई। इसके कारण तीन वर्ष पूर्व वर्ष 2021 में महिला के पिता ने भी आत्महत्या कर ली थी। पति ने किसी भी तरह की आपसी मनमुटाव की बात को सिरे से नकार दिया है। दामोदर नदी में छलांग लगाने से पूर्व महिला तांत्रिक घाट पहुंची। काफी देर तक वहां चुपचाप बैठी रही। उसके बाद उसने फेसबुक पर एक पोस्ट डाला। आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप अपने पति के अलावा सास-ससुर पर लगाया। उसने लिखा कि मैं इस दुनिया को छोड़कर जा रही हूं। मेरी मौत का जिम्मेवार मेरे पति व सास-ससुर है। इसके बाद वह फेसबुक में लाइव आकर नदी में छलांग लगा दी।
Sep 19 2024, 16:20
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
13.4k