भाजपा सदस्यता अभियान: प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने ली समीक्षा बैठक, कहा-
सदस्यता अभियान की प्रदेश टोली की बैठक में उन्होंने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान में प्रत्येक मंडल इकाई में 200 से अधिक सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे, प्रदेश भर में एक लाख सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे और आने वाले समय में पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय सदस्यों को ही दायित्व दिए जाएंगे।
प्रदेश प्रभारी नवीन ने कहा कि निर्धारित अवधि में सदस्यता का लक्ष्य अर्जित करने, ज्यादा-से-ज्यादा प्रदेशवासियों को भाजपा की विचाधारा से जोड़ने, गली-गली और घर-घर पहुंचकर भाजपा के सदस्यता अभियान को सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी बनाने के लिए इस अभियान को और तीव्र गति प्रदान के लिए कार्यकर्ता पूरे मनोयाग से जुट जाएं।
विदित रहे, प्रदेश में इन दिनों भाजपा का संगठन महापर्व सदस्यता अभियान तेज गति से चल रहा है और सभी कार्यकर्ता प्रदेश के लिए निर्धारित सदस्यता का लक्ष्य हासिल करने में जुटे हुए हैं। ज्ञातव्य है, अब तक प्रदेश में भाजपा की सदस्यता 10 लाख से अधिक हो चुकी है।
मोर्चा-प्रकोष्ठ पदाधिकारियों के साथ अभियान की समीक्षा
भाजपा प्रदेश प्रभारी नवीन ने सभी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री, सभी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक व सह संयोजकों के साथ बैठक करके सदस्यता अभियान की समीक्षा भी की। मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र के बूथों पर फोकस करने कहा। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। महिला मोर्चा की जिम्मेदारी है कि महिलाओं को ज्यादा-से-ज्यादा बनाना है, इसी प्रकार आर्थिक प्रकोष्ठ है तो अर्थव्यवस्था से जुड़े हुए लोगों को बनाना है। इस तरह सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में ज्यादा-से-ज्यादा सदस्य बनाना है।
बैठक में प्रदेश प्रभारी नवीन के साथ प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सव्वनी सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंहदेव, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, जगदीश (रामू) रोहरा, भरतलाल वर्मा, रामजी भारती, सांसद रूपकुमारी चौधरी, संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम, अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय, एनजीओ प्रकोष्ठ से सुरेंद्र पाटनी, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदीप सिंह, आर्थिक प्रकोष्ठ के राजेश अग्रवाल, आरटीआई प्रकोष्ठ के विजय मिश्रा, बुनकर प्रकोष्ठ के पुरुषोत्तम देवांगन, मछुवारा प्रकोष्ठ के नेहरू निषाद, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राजेश अवस्थी, महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष विकास मरकाम, किसान मोर्चा, शिक्षा प्रकोष्ठ के बिसेसर पटेल, सहकारिता प्रकोष्ठ के शशिकांत द्विवेदी और पंचायत प्रकोष्ठ के रामकुमार भट्ट सहित पदाधिकारी सम्मिलित हुए।

रायपुर- भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने रविवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में विभिन्न चरणों में बैठकें लेकर भाजपा सदस्यता अभियान की समीक्षा की। उन्होंने प्रदेश सदस्यता टोली और मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ दो चरणों में सदस्यता अभियान की अब तक की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने प्रकोष्ठ मोर्चा को बूथों की जिम्मेदारी दी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय सदस्यों को ही दायित्व दिए जाएंगे।

रायपुर- वन एवं जलवायु परिवर्तन, सहकारिता, कौशल विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने आज यहां नारायणपुर के घड़ी चौक में अभियंता सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि अभियंता सर विश्वेश्वरैया ने अभियांत्रिकी क्षेत्र में देश को अलग पहचान दिए। श्री कश्यप ने कहा कि डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया एक सिविल इंजीनियर, राजनेता और मैसूर के 19वें दीवान थे, देश के लिए उनके द्वारा किए गए योगदान को भुलाया नही जा सकता। श्री कश्यप ने कर्नाटक राज्य में स्थित कृष्णा राजसागर बांध को उनकी प्रमुख उपलब्धियों में से एक बताया। भारत के प्रथम अभियंता सर विश्वेश्वरैया को वर्ष 1955 में भारत के सर्वाेच्च सम्मान भारत रत्न से विभूषित किया गया था।
रायपुर- वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास, सहकारिता और संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने आज नारायणपुर जिले के पहुंचविहीन क्षेत्र कस्तुरमेटा में पहली बार पहुंच कर आमजनों की समस्याएं सुनी और निराकरण का भरोसा दिलाया। उन्होंने कस्तुरमेटा शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग के अन्नप्राशन एवं गोदभराई कार्यक्रम में पहुंच कर बच्चों और माताओं को आशीर्वाद दिया। श्री कश्यप ने गर्भवती माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य, वजन और पोषण की उचित देखभाल हेतु विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देशित किया।

रायपुर- केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री पद का ऑफर मिलने वाले बयान पर राजनीति गलियारे में खूब चर्चा हो रही है. गडकरी के इस बयान पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता को क्या करना है. किस कार्यकर्ता को क्या जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. इसे आलाकमान तय करता है.
रायपुर- भाजपा ने पोस्टर वार में एनएसयूआई के कार्यकताओं को गुंडा बताए जाने पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने तीखा हमला किया है. उन्होंने कहा कि यदि हिम्मत है तो गिरफ्तारी करके दिखाएं. साहस है तो बंद करके देखो.
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर बगिया में खोले गए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में लोगों की मांगों और समस्याओं का सामाधान का क्रम सतत रूप से जारी है। यहां पर आयोजित जनदर्शन में लोग बड़ी उम्मीद के साथ पहुंचते हैं। उनके आवेदनों पर पूरी संवेदनशीलता के साथ त्वरित गति से निराकरण किया जाता है।
रायपुर- छत्तीसगढ़ सरकार हर मोर्चे पर असफल हो रही है. सरकार के खुद पदाधिकारी वह मुखर होकर बोल रहे हैं. जो घोषणा पत्र मे वादा किए थे, वह पूरा नहीं हो पा रहे हैं. डबल इंजन की सरकार से लोग परेशान हैं, खासकर किसान. लॉ एंड ऑर्डर को लेकर भी स्थिति खराब है. यह बात रायपुर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कही.
रायपुर- सांसद बृजमोहन अग्रवाल को छत्तीसगढ़ स्विमिंग एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया है। रविवार को एसोसिएशन के एक्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक हुई जिसमें बृजमोहन अग्रवाल को सर्वसम्मति से एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। श्री अग्रवाल ने सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ में तैराकी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया जायेगा। यह कोशिश रहेगी कि राज्य के खिलाड़ी देश दुनिया में छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करें। इसके लिए छत्तीसगढ़ में स्विमिंग के क्षेत्र में इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा। राज्य के सभी जिलों में अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप स्विमिंग पूल का निर्माण होगा। साथ ही खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए हर संभव कार्य किया जाएगा, खिलाड़ियों के साथ ही अच्छे कोच की नियुक्ति भी की जायेगी।



रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश अनुसार राज्य में कुपोषण से मुक्त करने सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं। आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चे उत्साह से भाग ले रहे हैं। नवाचार गतिविधियों से बच्चों का उत्साह वर्धन किया जा रहा है। पोषण संबंधित देख-भाल के लिए पोषण माह का आयोजन राज्य के विभिन्न जिलों में किया जा रहा है।


Sep 15 2024, 22:06
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1