आतंकी संगठन का भंडाफोड़: झारखंड के 16 ठिकानों पर एटीएस की छापेमारी में 8 लोगों को लिया गया हिरासत में,राँची का डॉ इस्तियाक निकला मास्टरमाइंड
![]()
रिपोर्टर जयंत कुमार
रांची : ATS एटीएस की टीम ने झारखंड में आतंकी संगठन अलकायदा से प्रेरित आतंकवादी मॉड्यूल का किया भांडा फोड़। झारखंड ATS ने दिल्ली पुलिस के साथ 22 अगस्त को झारखंड के रांची, हजारीबाग और लोहरदगा में 16 ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान 8 संदिग्धों को हिरासत में लिया था।
ATS की टीम ने रांची के एक निजी अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट पद पर कार्यरत डॉ. इश्तियाक अहमद को रांची के जोड़ा तालाब स्थित अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया है। ये 6 साल ये यहां रेडियोलॉजिस्ट के पद पर था। जानकारी के अनुसार डॉ. इश्तियाक अहमद का अलकायदा से कनेक्शन की बात सामने आ रही है।
वही इस पूरे मॉड्यूल का यह डॉ. मास्टरमाइंड माना जा रहा है। ATS ने रांची के ही चान्हो के 6 स्थानों से 4 लोगों को हिरासत में लिया। वहीं एनामुल अंसारी और शहबाज घर में नहीं मिले।
दूसरी ओर झारखंड के हजारीबाग में एटीएस की छापेमारी के दौरान लोहसिंघना थाना क्षेत्र के 45 वर्षीय व्यक्ति फैजान अहमद को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि फैजान अहमद के तार अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट आतंकी संगठन से जुड़े हुए है।
वही फैजान अहमद डॉक्टर इश्तियाक अहमद का काफी करीबी माना जा रहा है।
एटीएस के इस छापेमारी में हथियार हथियार के साथ-साथ लैपटॉप, कई मोबाइल फोन और कुछ संदिग्ध दस्तावेज भी बरामद किए है। सूत्रों की माने तो इन्हें टिप मिली थी कि अलकायदा से जुड़े लोग युवाओं को कट्टरपंथी बनाए। इनका इस्तेमाल भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए भर्ती करना है। अभी सभी से पूछताछ जारी है। एटीएस को झारखंड में बड़ी कामयाबी मिली है जो देश के भीतर गंभीर आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहा था।
बता दें, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने झारखंड के अलावा राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी पुलिस के साथ मिलकर एक अलकायदा से प्रेरित आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।












रिपोर्टर जयंत कुमार
एटीएस के संयुक्त रूप से इस छापेमारी में सूत्रों की माने तो एटीएस को गुप्त सूचना मिली थी कि अलकायदा इंडियन सब कांटिनेंट अंसारूल्लाह बांग्ला टीम के साथ इस्लामिक राज्य बनाने की फिराक में है। इसके लिए लगातार प्रयास कर रहा है। वहीं कुछ युवकों को हथियार के ट्रेनिंग देने की भी बात सामने आ रही है। पूर्व में भी रांची व लोहरदगा का कुछ क्षेत्र आतंकियों के स्लीपर सेल को पनाह देने के लिए कुख्यात रहा है। पूर्व में चान्हों में आतंकी अब्दुल रहमान कतकी की सभा होने की भी जानकारी सामने आ चुकी है।
रिपोर्टर जयंत कुमार रांची : झारखंड एटीएस ने आज अहले सुबह रांची लोहरदगा हजारीबाग के कई इलाकों में डाली दबिश। जानकारी के मुताबिक करीब आधा दर्जन आतंकी संगठन से जुड़े लोगों को हिरासत में लिया है। एटीएस के एसपी ऋषभ कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई। बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए आरोपी अलकायदा इंडियन सब कॉन्टिनेंट (एक्यूआईएस) से जुड़े हैं। रांची, लोहरदगा, हजारीबाग सहित 14 जगहों पर छापेमारी किया गया। करीब आधा दर्जन लोगों से हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एटीएस की टीम ने लोहरदगा के कैरो, हजारीबाग के पेलावल समेत अन्य कई जिलों में 14 जगहों पर छापेमारी किया। वहीं लोहरदगा जिला के कुरु थाना क्षेत्र स्थित हिजला से एटीएस को हथियार भी बरामद हुआ है। झारखंड में एटीएस की यह बड़ी कार्रवाई बताया जा रहा है।
Aug 23 2024, 15:52
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
12.6k