जदयू ने दिलीप कुशवाहा को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया नेताओं ने दी बधाई
![]()
जदयू प्रदेश सचिव दिलीप कुशवाहा पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सहमति पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने जिला जदयू के जिलाध्यक्ष का कमान सौंपा है। जदयू प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति सदस्य संजय कुमार सिंह एवं जयप्रकाश चंद्रवंशी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सहित राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते हुए नव मनोनीत जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा को बधाई दिया है। श्री संजय ने बताया कि कुशवाहा जदयू के पुराने एवं निष्ठावान साथी हैं, इन्होंने पार्टी के कई पदों पर रहकर पार्टी को मजबूत करने का काम किया है। इनके मनोनयन से पार्टी और मजबूत होगा। नए मनोनीत जिला अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा ने अरवल मोड़ स्थित मंदिर मे पूजा अर्चना कियाl अरवल मोड़ पर जदयू कार्यकर्ता और नेतागण ने कुशवाहा को बुके फूल मालाओ से लाद दिया और ख़ुशी जाहिर करते हुए मिठाईया बाटी गयी l
बधाई देने वाले जदयू नेता वरिये नेता मेरार अहमद सुड्डू मुखिया डॉ निरंजन अम्बेडकर,पप्पू मुखिया, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष चंद्रभानु प्रसाद, युवा जिलाध्यक्षऋषव रंजन, अतिपिछड़ा जिलाध्यक्ष अजय चौरसिया,हरे राम शर्मा, अनिल सिंहक्षत्रिय , ,रणधीर पटेल, असलम गुड्डू महादलित जिलाध्यक्ष धनजंजय दास, फेकान चौधरी, गुलाम मूर्तजा अंसारी गणेश निषाद, मनोज चन्द्रवंशी, राजू पटेल, भाजपा महामंत्री अनिल ठाकुर, अभय शर्मा, रौशन शर्मा,मुकेश कुशवाहा सुमन कुमार विंदेश्वर सिंह, राजेश मालाकार, कल्प कुमारअरमान अहमद शामिल थे..



जहानाबाद स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान का दो दिवसीय विचार वर्ग जहानाबाद की धरती प्रज्ञा भारती विद्यालय में 3 अगस्त से प्रारंभ होकर आज समाप्त हुआ।इसकी जानकारी कार्यक्रम संयोजक सह स्वावलंबी भारत अभियान के प्रांत सह समन्वयक अमरेन्द्र कुमार ने दिया। स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्र संगठक अजय उपाध्याय ने स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान के द्वारा होने वाले आगामी कार्यक्रम के विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत किया। स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय संयोजक अमरेंद्र सिंह ने दक्षिण बिहार के कई पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। जहानाबाद स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक ओंकार केसरी जबकि महिला प्रमुख मीता देवी बनाई गई। जहानाबाद के जिला सह संयोजक सुबोध कुमार अंबर एवं युवा प्रमुख अंकित गुप्ता बनाए गए। पटना महानगर के सह संयोजक ई. अजय कुमार बनाए गए जबकि संघर्ष वाहिनीप्रमुख ई.अंबिका चौधरी बनाए गए। समापन सत्र में स्वदेशी के मार्गदर्शक श्री अरुण ओझा जी के द्वारा कार्यकर्ताओं के आचरण एवं विचार पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के समापन के पश्चात स्वदेशी के मार्गदर्शक माननीय अरुण ओझा जी, क्षेत्र संगठक अजय कुमार उपाध्याय जी एवं क्षेत्रीय संयोजक अमरेन्द्र सिंह के हाथों स्वावलंबी सहायता केन्द्र का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। इस स्वावलंबी सहायता केन्द्र के सहायता से बेरोजगार युवकों को स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित एवं तकनीकी सहायता भी उपलब्ध कराया जाएगा।इस कार्यक्रम मेंजहानाबाद स्वदेशी जागरण के नए जिला संयोजक ओंकार केसरी, जहानाबाद के स्वावलंबी भारत अभियान के जिला समन्वयक मिथलेश कुमार सिंह स्काउट एंड गाईड के हरिशंकर कुमार, विधान पार्षद जीवन कुमार के प्रतिनिधि कृष्ण मुरारी, राजु केसरी, अरबिन्द कुमार , संजय बाबा , संतोष कुमार सहित जहानाबाद के भी कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जहानाबाद जिला के रतनी परखंड में जिला प्रशासन द्वारा नदियों में जल स्तर बढ़ने की संभावना ब्यक्त करते हुए आम लोगों को सतर्क किया है। वही उन्होंने मोरहर नदी या अन्य नदियों के तट पर रह रहे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत बताई है। तो दुसरी तरफ मोरहर नदी की स्थिति है कि शकूराबाद में मोरहर नदी को कुड़ा कचड़ा से जहानाबाद जाने वाली मुख्य सड़क पर बने पुल के पास भर दिया गया है। वैसे परिस्थिति में यदि मोरहर नदी में पानी का जलस्तर बढ़ता है तो,मोरहर नदी के किनारे बने घरों में पानी घुसने का डर सताना स्वाभाविक है। शकूराबाद के स्थानीय लोगों ने बताया कि मोरहर नदी से निकलने वाली पानी को कचड़ा से भराई होने के कारण बाढ़ का पानी घरों में घुसना निश्चित है, जिससे लोगों में काफी भय व्याप्त है। जिला प्रशासन से लोगों ने आग्रह किया है कि मोरहर नदी को कचड़ा से भराई किया हुआ है,उसे अविलम्ब साफ कराने का प्रयास किया जाए। नहीं तो बाढ़ का पानी घरों में घुसने से लोगों को काफी छती हो सकती है।
मुख्य विधुत अभियंता के अनुसार जिले में लगातार तेज हवा एवं वर्षा के कारण एक बरगद का वृक्ष जहानाबाद पावर सबस्टेशन के 33 KV काको फीडर पर गिरने और 33 KV सिकरिया फीडर में भी शॉर्ट लगने के कारण पूरे जिले में अगले 24-26 घंटे तक विधुत आपूर्ति ठप रहेगी। साथ हीं उन्होंने बताया कि इसके कारण हीं जिले के सभी 13 पावर सब स्टेशन जो की 6, 33KV के फीडर के द्वारा ग्रीड सब स्टेशन से जुड़ते हैं उनकी सेवा बाधित रहेगी।
वहीं बिजली जाने से शहरवासियों को पानी की समस्या भी झेलनी पड़ रही है और इससे उनकी आम दिनचर्या पर भी काफी असर पड़ रहा है और काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जिला प्रशासन इस समस्या पर पल पल की नजर बनाए हुए हैं एवं जिले में जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके इसके लिए पटना से विशेष टीम को बुलाया गया है और बिजली आपूर्ति की हर संभव प्रयास जारी है।
जहानाबाद जिले के 38 में स्थापना दिवस के अवसर पर आज होटल राज दरबार में जिले के प्रमुख बीस साहित्यकार कवि एवं कवयित्री को नागरिक विकास मंच द्वारा किया गया सम्मानित। जहानाबाद महोत्सव जिसका गठन एक वर्ष पूर्व 31 जुलाई 2023 को किया गया था। उसके एक वर्ष पूरे होने पर महोत्सव के अंतर्गत संचालित होने वाले जहानाबाद पाक्षिक काव्य गोष्ठी आयोजन में भाग लेने वाले सभी लोगों को सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर कार्यक्रम का उद्घाटन नागरिक विकास मंच के अध्यक्ष डॉ एस के सुनील सचिव, संतोष श्रीवास्तव प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डा अजय कुमार, सत्येंद्र कुमार मिश्रा तथा सत्येंद्र पाठक ने संयुक्त रूप से किया।इस अवसर पर जिन साहित्यकार कवि कयवित्री को सम्मानित किया जा रहा है
जहानाबाद स्थानीय एस.एस. कॉलेज के परिसर में भारतीय स्वतंत्रता समर के महान योद्धा व राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ० श्री कृष्ण सिंह की आदमकद प्रतिमा स्थापित होगी। महाविद्यालय परिवार के सदस्यों की आम सभा बुलाकर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। ज्ञात हो कि एस.एस.कॉलेज के मुख्य भवन का शिलान्यास प्रथम मुख्यमंत्री डॉ० श्री कृष्ण सिंह के कर-कमलों से ही वर्ष 1955 में हुआ था। प्राचार्य प्रो० डॉ० कृष्णानंद ने बताया कि हमारे महाविद्यालय के स्थापना में श्री बाबू की उच्च प्रेरणा भी निहित थी। महाविद्यालय की स्थापना के लिए संकल्पित श्री शत्रुघ्न शरण सिंह को 'बिहार केसरी' का स्नेह ,समर्थन और वरदहस्त प्राप्त था। प्राचार्य की अध्यक्षता में ग्यारह सदस्यीय कार्यकारिणी बनाई गई है,जो प्रतिमा स्थापना से संबंधित कार्यों को सक्रियता से संपादित करने का काम करेगी।
अरवल के कलेर प्रखंड के महरौली ग्राम में स्थित श्री बाणभटट् संस्कृत महाविद्यालय अरवल के नए भवन का उद्घाटन स्थानीय विधायक महानंद के अलावे लोजपा के महिला मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ इंदु कश्यप श्री वाणभट्ट संस्कृत महाविद्यालय के संस्थापक डॉ एस के सुनील जहानाबाद के वरिष्ठ पत्रकार संतोष श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से संयोजित किया। उद्घाटन के पूर्व महाविद्यालय में विधिवत पूजन अर्चना वास्तु शांति पूजन किया गया जिसका श्री गणेश पंडित नारायण निराला के द्वारा किया गया इस अवसर पर विधायक महानंद ने महरौली ग्राम के माधव संस्कृत मध्य विद्यालय के जर्जर भवन में नए भवन का शिलान्यास किया।
Aug 05 2024, 07:37
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
9.1k