21वें त्रैवार्षिक चुनाव में चंद्रेश्वर जायसवाल दूसरी बार प्रदेश मंत्री निर्वाचित
![]()
अशोक कुमार जायसवाल ,डीडीयू नगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के 21 वें त्रैवार्षिक चुनाव में चंद्रेश्वर जायसवाल को दूसरी बार प्रदेश मंत्री निर्वाचित होने पर नगर के व्यापारी बंधुओ ने चकिया रोड त्रिमुहानी स्थित कैंप कार्यालय पर अंगवस्त्रम, मोमेंटो भेंट कर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उपस्थित व्यापारी बंधुओ ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया।
इस मौके पर व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित प्रदेश मंत्री चंदेश्वर जायसवाल ने उपस्थित व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए यह कहा कि आप लोगों के द्वारा प्राप्त सम्मान से मै अभिभूत हु। यह सम्मान मुझे हमेशा अपने कर्तव्यो का बोध कराता रहेगा। मैं अपने व्यापारी साथियों के लिए चौबीसों घंटे मौजूद रहूंगा तथा मेरी पहली प्राथमिकता व्यापारियों के हितों की रक्षा करन हैं। हमारे व्यापारी बंधुओ को व्यापार करने में आ रही है असुविधाओं को शासन प्रशासन से अवगत करा कर दूर करना।
यह भी कहा कि सरकार के द्वारा व्यापारी के हितों में लिए गए निर्णय का स्वागत भी होगा और जहाँ व्यापारियों का अहित होगा वहाँ व्यापार मंडल के द्वारा विरोध भी दर्ज कराया जाएगा। इस मौके पर गणेश जायसवाल , निसार अहमद , गुरदीप सिंह, मुकेश जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, मुजिबुद्दीन अहमद, चंद्र प्रकाश शर्मा, सुनील जायसवाल, सत्य प्रकाश जायसवाल, सुमित मित्तल, कृष्णा जायसवाल, निखिल गुप्ता मौजूद रहे।













Jul 02 2024, 18:33
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
6.9k