एनडीए प्रत्याशियों को कम मत मिलने का कारण बीजेपी के मंत्रियों ने बताया समन्वय की कमी, अब प्रदेश नेतृत्व ने दिया यह बड़ा टास्क
डेस्क : लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद पहली बार बीते गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े के नेतृत्व में भाजपा कोटे के राज्य सरकार में मंत्रियों और पार्टी के महामंत्रियों साथ चुनाव परिणा की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा सहित भाजपा कोटे के लगभग सभी मंत्री मौजूद रहे।
![]()
इस समीक्षा बैठक लोकसभा चुनाव में मंत्रियों के क्षेत्र में पार्टी के प्रदर्शन पर चर्चा हुई। जिस मंत्री के क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशियों को कम मत मिले, इसका कारण भी पूछा गया। मंत्रियों ने समन्वय की कमी को कम वोट का कारण बताया।
![]()
इस दौरान सभी मंत्रियों ने उनके विभाग की दो-दो महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में चर्चा की। जनता से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं को प्राथमिकता से लागू करने पर सहमति बनी, ताकि आम लोगों में एनडीए सरकार के प्रति अधिक आकर्षण हो। वहीं प्रदेश नेतृत्व ने भाजपा कोटे के मंत्रियों को सप्ताह में एक दिन जिलों में प्रवास करने और संगठन में भी सभी मंत्री सहभागिता सुनश्चित का निर्देश दिया है। मंत्रियों को जनता से सीधे संपर्क में रहने के लिए कहा गया है।
उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने बैठक में कहा कि उद्योग का नया रोडमैप लागू किया जाएगा, ताकि राज्य में कपड़ा, चमड़ा सहित विभिन्न उद्योग तेजी से लगें। राज्य में उद्योग के विकास के लिए इससे जुड़े केंद्रीय मंत्रियों से भी मिल कर मदद ली जाएगी।
राजस्व व भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि भूमिहीन परिवार को आवास के लिए 3-3 डिसमिल जमीन उपलब्ध कराई जा रही है। इसमें और तेजी लायी जाएगी। जमीन से जुड़ी समस्याओं को लोगों को आसानी से समाधान हो जाए, इसके लिए काम किया जा रहा है।
नगर विकास मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि शहरी क्षेत्र के सभी आवासहीन परिवार को आवास की सुविधा उपलबध कराने की योजना पर काम तेज होगा। पटना सहित सभी शहरों में जलनिकासी की समस्या दूर की जाएगी।
Jun 28 2024, 10:47