*कौस्तुभ ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया पीडीडीयू नगर का मान, माता-पिता को दिया सफलता का श्रेय...*
अशोक कुमार जायसवाल
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर- राष्ट्रीय परीक्षण परीक्षा (नीट) का परिणाम को घोषित किया गया है। इस पात्रता परीक्षा में मुगलसराय नगर के युवाओं ने परचम लहराते हुए जनपद का नाम रौशन किया है। इसी क्रम में पीडीडीयू नगर निवासी डा एके सिंह के पुत्र कौस्तुभ ने भी परचम लहराते हुए पीडीडीयू नगर का मान बढ़ाया है।
बता दें कि जनपद के वरिष्ठ चिकित्सकों की श्रेणी में आने वाले चिकित्सक डा एके सिंह के बेटे कौसतुभ अभी सनबीम स्कूल से बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। कौस्तूभ ने नीट में 720 में 705 अंक के साथ 1243 वीं रैंक हासिल की है। सनबीम स्कूल की निर्देशिका श्वेता कानुडिया और चेयरमैन यदुराज सिंह ने कौस्तुभ को बधाईयां देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
कौस्तुभ ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता - पिता और गुरुजनों को दिया है। इस दौरान सनबीम स्कूल की प्रधानाचार्य सौमिता, स्मृति खन्ना, रामप्रताप सिंह और श्रुति अग्रवाल ने घर पहुंचकर , डॉ सुनील सिंह , राजू तिवारी , विनोद मिश्रा, सतीश चौहान ,बधाइयां दी।





अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली।अलीनगर । स्थानीय नगर पालिका परिषद के अलीनगर चकिया मार्ग स्थित वार्ड नंबर 3 में बने पीएम आश्रय आवास परिसर के रास्ते व नालियों में जल जमाव।के कारण कठिनाईयों में रह रहे लोगों का गुस्सा सोमवार को सातवें आसमान पर चढ़ गया। लोगों ने आवास परिसर क्षेत्र में ही एकजुट होकर नगरपालिका मुर्दाबाद के नारे लगाकर आक्रोश प्रदर्शित किया।
अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय के प्रसिद्ध श्री सेवा सामाजिक संस्था के संस्थापक और सदस्य आज गरीब व्यापारियों के पास पहुंचें, जो कड़ी धूप के बीच व्यापार करने के मजबूर हैं। संस्था ने सभी व्यापारियों को छाया प्रदान करने के लिए छातों का वितरण किया।







Jun 08 2024, 16:06
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
5.3k