आचार संहिता खत्म,अब जिले में घूमेगा विकास का पहिया
![]()
नितेश श्रीवास्तव ,भदोही। करीब ढाई महीने बाद चुनाव आचार संहिता खत्म हो गई। अब कालीन नगरी में रुके विकास का पहिया एक बार फिर तेजी से घूमना शुरू होगा। विभिन्न विभागों की करीब 150 करोड़ से अधिक के विकास से जुड़े काम गति पकड़ेंगे। भूमिपूजन और उद्घाटन के बाद टेंडर आदि न होने और अफसरों की ड्यूटी चुनाव में लगने से सभी काम अधर में लटके हुए थे। हालांकि पहले से जारी विकास कार्य पूर्ववत: चल रहे थे। लोकसभा चुनाव के कारण के देश भर में 16 को आदर्श आचार संहिता लागू कर दिया गया। चार की मतगणना खत्म होने के साथ ही अब जिले में करोड़ों के विकास कार्य फिर से शुरू हो गए।
आचार संहिता लगाने चंद दिन पूर्व कई योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास तो हुए पर टेंडर आदि का कार्य न होने से काम ठप ही पड़ गया था। चुनाव ड्यूटी के चलने भी काफी स्तर पर काम प्रभावित रहा। चार जून को मतगणना के बाद ही आचार संहिता समाप्त हो गई। उसके बाद सभी विभागों में चहल-पहल तेज हो गई। सांसद , विधायक, पूर्वांचल विकास निधि संग,लोक निर्माण, ग्रामीण अभियंत्रण आरईएस की स्वीकृति करीब 60 से 80 करोड़ की सड़कों के बनाने की कवायद भी शुरू हो गई। इसी तरह लाभार्थी परक योजनाओं का लाभ भेजने के लिए लाभार्थियों की सूची भी फाइनल की जा रही है।
एक सप्ताह के अंदर उनके खातों में धनराशि भेजी जानी है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय के निर्माण से लेकर अन्य कार्य शुरू होंगे। मुख्य विकास अधिकारी यशवंत कुमार सिंह ने बताया कि आचार संहिता खत्म होने से विकास कार्य तेज होंगे। जल्द ही बैठक विभागवार समीक्षा की जाएगी। इसी तरह पूर्व की 200 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का काम भी तेज होगा। चुनाव के चलते कामकाज कच्छप गति से हो रहा था। आचार संहिता संहिता खत्म होने पर वह कार्य भी अब रफ्तार पकड़ने लगा है।
किस विभाग में कितने करोड़ का होना है काम
विभाग धनराशि करोड़ में
लोक निर्माण - 50
आरईएस- 05
शिक्षा- 15
पंचायत - 05
स्वास्थ्य - 06
निकाय - 20
बीडा - 75
Jun 07 2024, 19:17