लोकसभा चुनाव : बिहार के इस 8 लोकसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक ओवरऑल इतना प्रतिशत हुआ मतदान
डेस्क : सातवें व अंतिम चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। सातवें व अंतिम चरण में बिहार के 8 लोकसभा सीटों पर आज शनिवार 1जून को मतदान सुबह 7 बजे से मतदान का कार्य जारी है। इस चरण में बिहार की शेष 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। जिसमें पटना साहिब, पाटलिपुत्र, नालंदा, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद लोकसभा शामिल है।
![]()
वही चुनाव आयोग की ओर से मिली सूचना के अनुसार शाम 5 बजे तक ओवरऑल 48.86% मतदान हुआ है। जिसमें पाटलिपुत्र में सबसे ज्यादा 56.86% मतदान हुआ है। वहीं सबसे कम पटना साहिब में 43.40%, वोट पड़े है। जबकि नालंदा में 45.19%, आरा में 46.49%, बक्सर में 52.29%, सासाराम में 48.86%, काराकाट में 49.16% और जहानाबाद में 50.23%, मतदान हुआ है।
Jun 01 2024, 19:04