मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार के पूरे हुए तीन माह
![]()
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार को आज तीन महीने पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के साथ ही मंत्रिगणों और आम नागरिकों ने मुख्यमंत्री श्री साय को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री साय भी लोगों से आत्मीयता से मिले, उनका अभिवादन स्वीकारा और आगे भी प्रदेश के विकास के लिए शासन-प्रशासन के सहयोग का आग्रह किया। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय भी मौजूद रहीं।
राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आज शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी, वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक पुन्नूलाल मोहिले, संपत अग्रवाल, अनूज शर्मा, भावना बोहरा, अमर अग्रवाल, राजेश मूणत सहित अनेक जनप्रतिनिधि और प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आए लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को जनहितैषी फैसलों और मोदी की अधिकांश गारंटियों को पूरा करने के लिए आभार जताया। प्रदेश के विभिन्न इलाकों से आये लोगों ने तीन माह के कार्यकाल में प्रदेशवासियों के हित के लिए समर्पित होकर कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं दी।
गौरतलब है कि तीन महीने की अल्पवधि में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राज्य की जनता को दी गई अधिकांश गारंटियां पूरी हो चुकी हैं तथा अन्य गारंटियों को पूरा करने राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ बढ़ रही है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश के 18 लाख गरीब परिवारों को आवास स्वीकृत किए गए हैं। महतारी वंदन योजना के माध्यम से माताओं एवं बहनों को प्रति माह एक हजार रूपए की सहायता की पहली किश्त के रूप में 655 करोड़ रूपए की राशि जारी की गई है। खेती-किसानी को मजबूत बनाने के लिए कृषक उन्नति योजना में 24 लाख 72 हजार किसानों को 13 हजार 320 करोड़ रूपए की आदान सहायता के साथ ही किसानों को दो साल के बकाया धान बोनस के रूप में 3716 करोड़ रूपए की राशि जारी की गई है।
वहीं इस वर्ष छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड धान खरीदी की गई है। किसानों से समर्थन मूल्य पर 145 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी के एवज में 24.72 लाख किसानों को 31 हजार 914 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदी के साथ ही किसानों को धान की 3100 रूपए प्रति क्विंटल कीमत मिल रही है, जो देश में सर्वाधिक है। तेन्दूपत्ता संग्राहकों का पारिश्रमिक प्रति मानक बोरा 4000 से बढ़ाकर 5500 रूपए करने सहित अनेकों महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट भी छत्तीसगढ़ के विकास का बजट है, समृद्धि और खुशहाली का बजट है। प्रदेश सरकार के इन फैसलों से छत्तीसगढ़ तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगा।

खैरागढ़- छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल का नाम जब से राजनांदगांव प्रत्याशी के रूप में सामने आया है तब से लगातार बघेल लोकसभा क्षेत्र राजनांदगांव के प्रवास पर हैं. गुरुवार 14 मार्च को भी भूपेश बघेल खैरागढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे. वे खैरागढ़ जिले में कार्यकर्ताओं की बैठकें लेंगे और विभिन्न धर्म स्थलों पर माथा भी टेकेंगे. इसके बाद पूर्व सीएम खैरागढ़ के दिवंगत राजा देवव्रत सिंह की प्रतिमा का अनावरण भी करने वाले हैं, लेकिन पूर्व विधायक स्व. देवव्रत सिंह की मूर्ति अनावरण का विषय आते ही खैरागढ़ राजपरिवार की तरफ से नया विवाद सामने आया है. स्व. देवव्रत की पत्नी रानी विभा सिंह ने मूर्ति अनावरण कार्यक्रम पर रोक लगाने खैरागढ़ कलेक्टर से लिखित शिकायत की है. रानी विभा सिंह का आरोप है कि पूर्व सीएम भूपेश बघेल केवल राजनीतिक स्वार्थ के लिए उनके पति के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं. स्वर्गीय राजा देवव्रत सिंह की प्रतिमा व गार्डन की आड़ में राजनीति कर रहे हैं. जब भूपेश बघेल की छत्तीसगढ़ में सरकार थी तो इन्होंने स्वर्गीय राजा साहब का सिर्फ और सिर्फ अपमान करते हुए तिरस्कार किया, जिसके चलते राजा साहब जेसीसीजे जॉइन कर खैरागढ़ विधानसभा के विधायक बन गए. रानी विभा ने कहा, विधायक रहते देवव्रत सिंह के आकस्मिक निधन के बाद कांग्रेस पार्टी ने खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में फिर से राजनैतिक लाभ के लिए उनके निधन के बाद नाम और मूर्ति का हवाला देकर जनभावनाओं को लुभाने का वादा किया, जिसमें वो सफल हो गए, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने राजा साहब के परिवार वालों से कोई पूछ परख नहीं किया. सामने लोकसभा चुनाव है, जहां राजनांदगांव से स्वयं भूपेश बघेल कांग्रेस पार्टी से लोकसभा प्रत्याशी हैं. अब उनकी पार्टी पुनः हमारे दिवंगत पति के मूर्ति की अनावरण के आड़ में भोली भाली जनता को फिर धोखा देने का खेल खेलने वाले हैं. यहां तक हम उनकी धर्मपत्नी हैं. उसके बावजूद हमें भी नहीं पूछा गया है, जो निंदनीय है. इसकी शिकायत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सहित संबंधित विभाग के अधिकारियों से लिखित में की है.
रायपुर- शिक्षा पर्यटन एवम संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आज रायगढ़ मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ऑफ आयुर्वेदा एवं रुद्राक्ष वेलनेस रिसोर्ट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस संस्थान के माध्यम से रायगढ़ में अब आयुर्वेद और पंचकर्म पद्धति की चिकित्सा सुविधाएं लोगों को मिलेगी। ऐसा वेलनेस सेंटर बड़े शहरों में देखने को मिलता है अब यह रायगढ़ में खुला है तो इसका लाभ यहां के साथ आस-पास के लोगों को मिलेगा। शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति हमारे देश द्वारा पूरे विश्व को दी गई एक अनुपम सौगात है। इसे पूरी दुनिया अपना रही है। हमारे देश के आयुर्वेदिक चिकित्सा सेंटर्स में दूसरे देशों से लोग आ रहे हैं। उन्होने कहा कि आयुर्वेद में प्राकृतिक औषधियों का उपयोग रोगों के उपचार में किया जाता है। समय के साथ धीरे-धीरे लोग त्वरित राहत के लिए इलाज के दूसरे तरीकों की ओर जाने लगे और आयुर्वेद उतना प्रचलन में नही रहा। किंतु आज समय बदल रहा है, लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति पहले से ज्यादा सजग हो रहे हैं। प्रसन्नता की बात है कि युवा वर्ग भी अब अपने खान-पान और व्यायाम की आदतों में प्राकृतिक पद्धतियों का समावेश कर रहे हैं। मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि यदि हम प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति, खान-पान और जीवन शैली को अपनाएंगे तो निश्चित रूप से हमारा स्वास्थ्य लंबे समय तक अच्छा बना रहेगा। प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति व्यक्ति को शारीरिक ही नही मानसिक रूप से भी स्वस्थ बनाती है। आयुर्वेद से रोगों का जड़ से निदान होता है। उन्होंने कहा कि इस संस्थान से रायगढ़ सहित आस-पास के लोगों को आयुर्वेद और पंचकर्म से इलाज की सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर बजरंग लाल अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, सुषमा अग्रवाल, शक्ति अग्रवाल, सहज अग्रवाल, सुभाष पांडेय सहित अन्य गणमान्य नागरिक और आयुर्वेद चिकित्सालय के स्टाफ उपस्थित थे।

Mar 14 2024, 16:01
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k