*अपर पुलिस अधीक्षक ने लोकसभा चुनाव को लेकर अर्धसैनिक और पुलिस बल के साथ विभिन्न इलाकों में किया रूट मार्च*
![]()
गोण्डा- आज शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को निष्पक्ष व सकुशल सम्पन्न कराने हेतु तथा जनता में शांति व सुरक्षा का भाव उत्पन्न करने के दृष्टिगत व जनपद में कानून व शान्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु अर्धसैनिक बल (SSB) एवं पुलिस बल के साथ थाना वजीरगंज क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों/मौहल्लों/कस्बा में रूट मार्च किया गया। रूट मार्च थाना वजीरगंज क्षेत्र के विभिन्न ग्राम/मोहल्लों/कस्बा आदि में किया गया।
रूट मार्च के दौरान आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत आमजन को स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान करने तथा सुरक्षा का एहसास दिलाया गया तथा अवांछनीय व आपराधिक तत्व के व्यक्तियों में भय व्याप्त करने हेतु एरिया डॉमिनेशन किया गया। लोकसभा चुनाव में लोगों को कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करने तथा आमजन को भयमुक्त व निडर होकर मतदान करने की अपील की गई तथा सभी को चुनावो में बढ-चढकर मतदान करने हेतु प्रोत्साहित किया गया साथ ही अवगत कराया गया कि लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी करने वालो पर पुलिस की पैनी नजर है तथा ऐसे लोगों पर पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
चुनाव के दौरान किसी तरह की अफवाह न फैलाये न फैलने दे, अफवाह फैलाने वाले तत्वो पर भी पुलिस द्वारा सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। इसके साथ ही लोगो को बताया गया कि चुनावों के दौरान किसी प्रकार की अराजकता फैलाने वाले लोगो पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जायेगी। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दौरान प्रदेश में आदर्श आचार संहिता के लागू होने पर उसका पालन करने तथा चुनाव के दौरान पुलिस प्रशासन का सहयोग करने हेतु अपील की गयी।
![]()




गोण्डा। आज पुलिस अधीक्षक गोंडा विनीत जायसवाल द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टीगत दुखःहरण नाथ मन्दिर थाना कोतवाली नगर व पृथ्वीनाथ मन्दिर थाना खरगूपुर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराने तथा मन्दिरों व जूलूसो की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

नवाबगंज (गोंडा) ।भारतीय जनता पार्टी अबकी बार 400 पार के मोदी के सपनो को साकार करने के लिए कमर कस चुकी है आप महिलाओं का योगदान भरपूर चाहिए प बंगाल मे महिलाओ का जो उत्पीड़न हुआ है ऐसी कोई भी घटना ना हो इसके लिए पार्टी हाथो का मजबूत करे प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल से वर्चुअल महिलाओं को संबोधन प्रसारण बाद भाजपा महिला मोर्चा मंत्री ममता पांडेय ने बुधवार को ब्लाक सभागार मे महिलाओ को संबोधित कर कहा।
Mar 09 2024, 17:43
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k