*कथा व्यास पंडित धर्मदत्त वाजपेई ने भागवत कथा में भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का किया वर्णन*
![]()
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। क्षेत्र के प्रसिद्ध देवस्थान बरम बाबा पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास पंडित धर्मदत्त वाजपेई ने भागवत कथा में भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए रासलीला व कालिया नाग के मान मर्दन की कथा का सुंदर वर्णन किया। कथा व्यास ने कहा कि कालिया नाग जो यमुना नदी में रहता था और पूरे गोकुल में उसका आतंक व्याप्त था ।उसके आतंक से गोकुल वासियों को बचाने के लिए, भगवान श्री कृष्ण की लीला का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा श्री कृष्ण अपने सखाओं के साथ यमुना नदी के तट पर गेंद खेल रहे थे ।
तभी खेलते खेलते उनकी गेंद यमुना में चली गई, गेंद को निकालने और कालिया नाग के आतंक को नष्ट करने के उद्देश्य से, वह नदी में कूद गए, भगवान श्री कृष्ण और कालिया नाग से युद्ध का वर्णन करते हुए कथा व्यास ने माता यशोदा और समस्त गांव वासियों की कान्हा कान्हा की करुण पुकार की कथा का मार्मिक वर्णन किया। पंडित धर्म दत्त वाजपेई ने भगवान श्री कृष्ण के कालिया नाग के सिर पर विराजमान होकर बाहर निकलने व कालिया नाग को यमुना जी को छोड़कर बाहर जाने की कथा का भावपूर्ण मंचन किया। श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा का पान करने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।



कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से, क्षेत्र के ग्राम केसरीगंज स्थित प्रसिद्ध ठाकुर द्वारा मंदिर से राम भक्तों की एक विशाल टोली ने भगवान श्री राम के रथ के साथ जय श्री राम के उदघोष के साथ प्रभु श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के निमंत्रण के लिए आए पूजित पवित्र अक्षत का वितरण किया। 
मुख्य कार्यक्रम ठाकुरद्वारा मंदिर में आयोजित किया गया जहां भारी संख्या में राम भक्तों ने जमा होकर प्रभु श्री राम के रथ के साथ हर घर में जाकर लोगों को भगवान श्री राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बारे में जानकारी दी और लोगों को आगामी 22 जनवरी को मंदिरों, घरों में दीपावली मनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन ठाकुरद्वारा मंदिर में बिधि विधान से हवन पूजन कर किया गया।

कमलेश मेहरोत्रा

कमलेश मेहरोत्रा


कमलेश मेहरोत्रा

Jan 07 2024, 17:53
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.2k