डीएम ने दिखाया जागरूकता वाहन को हरी झंडी
![]()
सुलतानपुर।पराली जलाने पर लगेगा जुर्माना।जिले में किसानों को जागरूक करेंगे जागरूकता वाहन।कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने झंडी दिखाकर किया जागरूकता वाहन को रवाना।
दरअसल आज डीएम कृतिका ज्योत्सना ने कलेक्ट्रेट में जागरूकता वाहनों को दिखाई हरी झंडी। कृषि विभाग द्वारा निर्देशित चार वाहन जागरूकता बैनर के साथ जिले के विभिन्न हिस्सों में अन्नदाताओं को करेंगे जागरूक। बताते चलें कि एनजीटी के नियमों के अनुसार खेतों में पराली जलाना गैरकानूनी है, वहीं सुप्रीम कोर्ट ने भी सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
शासन की ओर से खेतों में अवशेष पराली जलाने वाले किसानों को जुर्माना से दंडित किए जाने का प्रावधान है।वहीं कलेक्ट्रेट में जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाने के बाद पत्रकारों से मुखातिब डीएम बोलीं कि फसल कटाई का सीजन स्टार्ट है आज जागरूकता वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया गया है ।
यह जागरूकता वाहन किसानों को जागरूक करेंगे उन्हें बताएंगे कि पराली का प्रबंधन कैसे करना है और यह भी बताएंगे कि खेतों में पराली जली मिलने पर संबंधित दोषी के खिलाफ दर्ज किया जाएगा मुकदमा। पर्यावरण संरक्षण के लिए डीएम ने मांगा किसान भाइयों से सहयोग।


इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पंकज सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी शैलेन्द्र मिश्र, परियोजना निदेशक (डीआरडीए) कृष्ण करुणाकर पाण्डेय, एसडीएम सदर सी.पी. पाठक, एसडीएम संजीव कुमार, नगर पुलिस क्षेत्राधिकारी राघवेन्द्र चतुर्वेदी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका श्यामेंद्र मोहन सहित जनता दर्शन में आये हुए फरियादीगण उपस्थित रहे।
*सांसद ने कार्यकर्ताओं से मतदाता पुनरीक्षण अभियान में जुटने का आवाह्न किया* सुल्तानपुर।लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पूर्व केंद्रीय मंत्री व सुल्तानपुर की सांसद मेनका संजय गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र दौरे के तीसरे व अंतिम दिन भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा व शहर विधायक विनोद सिंह की मौजूदगी में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे वोटर चेतना अभियान के तहत दरियापुर व कृष्ण नगर मोहल्ले में घर-घर दस्तक दी।
इस दौरान उन्होंने युवाओं व छूटे हुए मतदाताओं को वोटर बनाने के लिए फार्म - 6 भराया।इस दौरान श्रीमती गांधी ने लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि हर 18 वर्ष पूर्ण करने वाले हर मतदाता का नाम मतदाता सूची में होना जरूरी है।उन्होंने कहा वोट हमारा संवैधानिक अधिकार है।उन्होंने कार्यकर्ताओं को मतदाता पुनरीक्षण अभियान में पूरी ताकत से जुटने का आवाह्न किया।
इसके पूर्व सांसद श्रीमती गांधी ने रामगंज बाजार में डॉक्टर आलोक साहू के घर गई और पुत्ररत्न प्राप्त होने पर बधाई दी।सांसद श्रीमती गांधी 1:20 पर दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गई।इस मौके सेवा निवृत्त सीएमओ डाॅ बीबी सिंह,पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, शशीकांत पाण्डे,नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल,नगर महामंत्री प्रवीण मिश्रा आदि मौजूद रहे।
किसान जनपद के 25 प्रगतिशील किसान 29 अक्टूबर को आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्प्रोद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज मुख्यालय से करनाल के लिए रवाना हुए थे ,किसानो के उपरोक्त भ्रमण दल को विश्वविद्यालय के कुलपति बिजेन्द्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था, करनाल मे किसानो ने रास्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान मे दुग्ध उत्पादन और मूल्य वृद्धि ,कृत्रिम गर्भाधान,पशुओ की देख रेख के साथ साथ विभिन पहलुओ पर प्रायोगिक ज्ञान प्राप्त किया जबकि भारतीय गेंहू और जौ अनुसंधान संस्थान मे गेन्हुऔर जौ के बीज उत्पादन की तकनीकी के साथ किसानो DBW 370 , DBW 371, DBW 372 DBW 303 तथा जौ की प्रजाति का गेंहू DRBW 127 प्रजाति का जौका बीज और कृषि सहित्य प्राप्त किया जबकि भारत इज़राइल सब्जी उत्कृष्टता केन्द्र मे किसानो ने जैविक खेती, सरंक्षित खेती सहित सब्जी की खेती के विभिन्न तकनीकी आयामो के बारे मे प्रायोगिक ज्ञान प्राप्त किया । कार्यक्रम समन्वयक सूर्य कुमार त्रिपाठी ने कहा कि रास्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान के निदेशक प्रो धीर सिंह ने किसानो के साथ संवाद किया और उन्हे प्राकृतिक खेती करने की सलाह दी तथा संस्थान से हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया, किसान करनाल से गेंहू और जौ के अलावा सरसो , गन्ना , मटर का बीज अपने साथ लाए है भ्रमण पर गये एम बी ए किसान सुमित कुमार द्विवेदी जल्द हीखेती मे एक नया स्टार्ट उप शुरु करने जा रहे है, शिव सागर मौर्य सब्जी की सरंक्षित खेती , नर सिंह नारायण तिवारी पशुओ मे नश्ल शुधार के लिए जल्द ही सीमेन बैंक स्थापित करेंगे, किसान दिलीप तिवारी अपनी डेरी मे पशुओ की संख्या बढाने के साथ ही दूध से घी,दही पनीर खोया , मक्खन आदि बनाने का संयत्र करेंगे स्थापित, कृषक श्री कृष्ण दुबे, देव भान सिंह , चंद्र शेखर उपाध्याय मोती पाल , राम मणि शुक्ला राहुल वर्मा , राम देव पांडेय सहित सभी 25 किसान बहुत खुश और उत्साहित थे।
बैठक में विजय त्रिपाठी,घनश्याम चौहान,प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी,ज्ञान प्रकाश जायसवाल, आनन्द द्विवेदी, डाॅ प्रीति प्रकाश, संजय त्रिलोकचन्दी,सुनील वर्मा,आलोक आर्या, विवेक सिंह विपिन, राजेश सिंह, मनोज मौर्या,आशीष सिंह रानू, प्रदीप शुक्ला, अशोक सिंह , जगदीश चौरसिया, नरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
सुल्तानपुर, बल्दीराय तहसील क्षेत्र के हलियापुर में द्वितीय दिवस की कथा में पूज्य महाराज श्री धन्वंतरि दास ने श्रीमद्भागवत की मंगलाचरण का विश्लेषण किया और बताया कोई भी जब मंगल कार्य किया जाता है उसके पहले मंगलाचरण करना अति आवश्यक है।भगवान के 24 अवतारों की कथा सुनाई।कुंती स्तुति का वर्णन करते हुए बताया जीवन में जब तक दुख ना हो तब तक भगवान की याद नहीं आती इसलिए कुंती ने भगवान श्री कृष्ण से सुख नहीं मांगे दुख मांगे,दुख इसलिए मांगे उन दुखों में भगवान निरंतर साथ में रहते हैं। सुख संपत्ति आते ही यह जीव भगवान को भूलकर संसार में खो जाता है।
कथा के क्रम में भीष्म पितामह की स्तुति का भी विस्तार से वर्णन किया और बताया कि मृत्यु जब सामने खड़ी हो उस समय संसार का चिंतन नहीं करना चाहिए केवल अपने आराध्य भगवान श्री कृष्ण का चिंतन करना चाहिए और उनका दर्शन करते-करते अपने प्राणों का भगवान के चरणों में समर्पण कर देना चाहिए।भीष्म पितामह ने भगवान की स्तुति करते-करते भगवान का दर्शन करते-करते भगवान के परम पद की प्राप्ति की थी।श्री परीक्षित जी के चरित्र को सुनते हुए पूज्य महाराज जी ने बताया संत के अपमान को भगवान भी सहन नही कर पाते। संत के अपमान से ही परीक्षित जी महाराज को शाप मिला और उनके कल्याण के लिए श्री सुखदेव जी महराज पधारे।इस अवसर पर तीर्थराज सिंह,श्याम सुंदर सिंह,रणविजय सिंह,नंदप्रताप सिंह,धर्मराज सिंह,शिवहरि कौशल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
देश की सुहागन महिलाओं के लिए उनकी जिंदगी का सबसे पवित्र त्यौहार करवा चौथ होता है। इस दिन सभी सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए निर्जला जल व्रत रखती हैं, मान्यताओं के अनुसार रात के समय चांद की पूजा के साथ पति को देखते हुए यह व्रत को तोड़ी है।
लेकिन सुल्तानपुर के जिला जेल में करवा चौथ का रंग कुछ अलग ही अंदाज में दिखा। इस त्यौहार के मौके पर जिला जेल की साफ सफाई कर सजाया गया। जिला कारागार सुलतानपुर में करवा चौथ का पर्व निरूद्ध महिला बंदियों द्वारा बड़े धूमधाम एवं विधि-विधान पूर्वक मनाया गया।
निरूद्ध महिला बंदियों ने अपने पतियों की लम्बी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा, देर सांय काल चांद दिखने पर वह व्रती महिला बंदियों, जिनके पति भी जेल में निरूद्ध है उनके पतियों से मुलाकात कराई गई, जेल अधीक्षक अनिल कुमार गौतम के निर्देशन में महिला बंदियों को बिंदी,चूड़ी व श्रृंगार के अन्य सामान प्रदान कराए गए।
जेल प्रशासन द्वारा महिला मोर्चा बंदियों को व्रत से जुड़ी सभी ज़रूरी चीज़ें भी उपलब्ध कराई गईं। जिसके बाद निरूद्ध बंदी महिलाओं ने चांद का दीदार कर अपने पतियों के हाथ प्रासाद ग्रहण कर व्रत तोड़ी और पतियों ने उन्हें उपहार देते हुए आशीर्वाद दिया। इस शुभ अवसर पर जिला कारागार प्रशासन एवं कर्मचारी सुलतानपुर मौजूद रहा।
चौपाल में सबसे अधिक शिकायतें जल मिशन योजना की मिलने पर उन्होंने विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य करने की हिदायत दी।इस दौरान उन्होंने कहा बिना जाति और कौम पूछे सबकी मदद करना हमारी प्राथमिकताओं में है। सांसद ने असवा पंचायत भवन में कंधईपुर मण्डल कार्यकर्ताओ की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता हमारी पूंजी है।उनका सम्मान सर्वोपरि है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिशन - 2024 के लिए मिशन मोड में जुटने का आह्वान किया।वही सांसद ने ग्राम पखरौली में बूथ संख्या 16 के बूथ अध्यक्ष फूलचन्द्र तिवारी तथा हरीश तिवारी की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे वोटर चेतना महाअभियान अंतर्गत 18 वर्ष पूरा करने वाले दो दर्जन युवाओं व छात्राओं को वोटर बनाने के लिए फार्म-6 भरवाया और लोगों को वोटर बनने के लिए प्रेरित भी किया।
सांसद मेनका संजय गांधी ने केनौरा गांव में लगभग 29 लाख रुपए की लागत से निर्मित अमृत सरोवर का लोकार्पण किया। सांसद ने अमृत सरोवर पर बड़ी संख्या में वृक्षारोपण के निर्देश भी दिए हैं।श्रीमती गांधी ने भदैया ब्लॉक मुख्यालय पर स्थानीय लोगों को घरौनी का वितरण भी किया।श्रीमती गांधी ने इस अवसर पर स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर हुई महिलाओं को सम्मानित भी किया।श्रीमती गांधी ने कहा कि जिलेभर में 966 अमृतसरोवर बनाने का लक्ष्य है।जिनमें से 247 बनकर तैयार हो गए हैं।अमृत सरोवर प्रत्येक गांव में पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।सांसद ने कहा घरौनी के वितरण से लोगों को भू स्वामित्व का प्रमाण पत्र मिला है।श्रीमती गांधी ने कहा कि स्वरोजगार के माध्यम से जिले की महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं यह जिले के लिए अच्छे संकेत हैं।
इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार,शशिकांत पाण्डेय,विजय त्रिपाठी, सांसद मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी,खण्ड विकास अधिकारी दिव्या सिंह,अनिल तिवारी,राजेश चतुर्वेदी,रमेश मिश्रा, संदीप प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
Nov 03 2023, 15:21
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.3k