*आधुनिक खेती का कौशल और नए बीजो के साथ गद गद होकर जनपद वापस आए*
किसान जनपद के 25 प्रगतिशील किसान 29 अक्टूबर को आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्प्रोद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज मुख्यालय से करनाल के लिए रवाना हुए थे ,किसानो के उपरोक्त भ्रमण दल को विश्वविद्यालय के कुलपति बिजेन्द्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था, करनाल मे किसानो ने रास्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान मे दुग्ध उत्पादन और मूल्य वृद्धि ,कृत्रिम गर्भाधान,पशुओ की देख रेख के साथ साथ विभिन पहलुओ पर प्रायोगिक ज्ञान प्राप्त किया जबकि भारतीय गेंहू और जौ अनुसंधान संस्थान मे गेन्हुऔर जौ के बीज उत्पादन की तकनीकी के साथ किसानो DBW 370 , DBW 371, DBW 372 DBW 303 तथा जौ की प्रजाति का गेंहू DRBW 127 प्रजाति का जौका बीज और कृषि सहित्य प्राप्त किया जबकि भारत इज़राइल सब्जी उत्कृष्टता केन्द्र मे किसानो ने जैविक खेती, सरंक्षित खेती सहित सब्जी की खेती के विभिन्न तकनीकी आयामो के बारे मे प्रायोगिक ज्ञान प्राप्त किया । कार्यक्रम समन्वयक सूर्य कुमार त्रिपाठी ने कहा कि रास्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान के निदेशक प्रो धीर सिंह ने किसानो के साथ संवाद किया और उन्हे प्राकृतिक खेती करने की सलाह दी तथा संस्थान से हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया, किसान करनाल से गेंहू और जौ के अलावा सरसो , गन्ना , मटर का बीज अपने साथ लाए है भ्रमण पर गये एम बी ए किसान सुमित कुमार द्विवेदी जल्द हीखेती मे एक नया स्टार्ट उप शुरु करने जा रहे है, शिव सागर मौर्य सब्जी की सरंक्षित खेती , नर सिंह नारायण तिवारी पशुओ मे नश्ल शुधार के लिए जल्द ही सीमेन बैंक स्थापित करेंगे, किसान दिलीप तिवारी अपनी डेरी मे पशुओ की संख्या बढाने के साथ ही दूध से घी,दही पनीर खोया , मक्खन आदि बनाने का संयत्र करेंगे स्थापित, कृषक श्री कृष्ण दुबे, देव भान सिंह , चंद्र शेखर उपाध्याय मोती पाल , राम मणि शुक्ला राहुल वर्मा , राम देव पांडेय सहित सभी 25 किसान बहुत खुश और उत्साहित थे।
Nov 02 2023, 18:43
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
44.8k