*जिलाधिकारी द्वारा खरीफ फसल धान की स्वयं अपने हाथों से कटिंग कर किया गया शुभारम्भ।*
![]()
*जिलाधिकारी द्वारा प्रदूषण से बचाव हेतु सभी किसान भाइयों से पराली न जलाने कि, की गयी अपील।* सुलतानपुर 31 अक्टूबर/जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना द्वारा जनपद में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े के संकलन को लेकर आज विकास खण्ड दूबेपुर के ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर में धान के फसल की कटाई के साथ फसल कटाई प्रयोग का जायजा लिया गया।राजस्व विभाग के द्वारा ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर के कृषक गया प्रसाद के धान के खेत घाटा संख्या-144 में 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में 10×10×10 मीटर का समबाहु त्रिभुज का प्लाॅट बनाकर सीसीई एग्री ऐप के माध्यम से फसल कटाई का प्रयोग किया गया।
जिलाधिकारी ने गांव त्रिलोकपुर निवासी किसान गयाप्रसाद के खेत में जाकर अपने सामने ही धान की फसल की क्रॉप कटिंग कराई। इसके बाद उन्होंने धान की मड़ाई (झड़ाई) कराकर उसकी तौल भी कराई, जिसमें 29 किलो ग्राम धान की फसल प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने खेत का नक्शा, खसरा, रजिस्टर आदि भू-अभिलेखों की जांच करते हुए किसानों से बोई गई धान के बीज के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने किसानो को धान अपने नजदीकी सरकारी क्रय केन्द्रों पर ही बेचने की सलाह दी, जिससे उन्हे अपने फसल का उचित मूल्य मिल सके।
उन्होंने किसान बन्धुओं से आग्रह किया कि किसी भी बिचैलियों के बहकावे में न आये। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी किसानों से अपने-अपने खेतों में पराली न जलाने की भी अपील की। अपर जिला कृषि अधिकारी सत्येन्द्र मिश्रा ने बताया कि क्रॉप कटिंग प्रयोगों के आधार पर ही जनपद में फसलों की औसत, उपज और उत्पादन के आंकड़े तैयार किए जाते हैं, जिससे जनपद में हो रहे उत्पादन की सटीक जानकारी हासिल की जाती है। अंतिम आंकड़े परीक्षण के उपरांत राज्य स्तर पर कृषि निदेशालय जारी करता है। उन्होंने कहा कि क्रॉप कटिंग के प्रयोगों से प्राप्त उत्पादन के आंकड़ों के आधार पर क्षतिपूर्ति और फसल बीमा की राशि निर्धारित की जाती है।
इस अवसर पर सहायक सांख्यिकी अधिकारी बृजेश गुप्ता, तहसीलदार सदर केशव प्रताप सिंह, कृषि विभाग से संजय यादव, सहायक विकास अधिकारी कृषि दूबेपुर, बीमा कंपनी इफको- टोकियो के जिला प्रबंधक विनीत पाण्डेय, तहसील समन्वयक सौरभ सिंह, राजस्व निरीक्षक गजाधर प्रसाद, विनय तिवारी, क्षेत्रीय लेखपाल मुफीद, लेखपाल मेराज अहमद, ग्राम प्रधान ओम प्रकाश यादव, प्रगतिशील कृषक लल्लन सिंह, पारसनाथ, केदारनाथ सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
![]()

राजस्व विभाग के द्वारा ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर के कृषक गया प्रसाद के धान के खेत घाटा संख्या-144 में 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में 10×10×10 मीटर का समबाहु त्रिभुज का प्लाॅट बनाकर सीसीई एग्री ऐप के माध्यम से फसल कटाई का प्रयोग किया गया।
जिलाधिकारी ने गांव त्रिलोकपुर निवासी किसान गयाप्रसाद के खेत में जाकर अपने सामने ही धान की फसल की क्रॉप कटिंग कराई। इसके बाद उन्होंने धान की मड़ाई (झड़ाई) कराकर उसकी तौल भी कराई, जिसमें 29 किलो ग्राम धान की फसल प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने खेत का नक्शा, खसरा, रजिस्टर आदि भू-अभिलेखों की जांच करते हुए किसानों से बोई गई धान के बीज के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने किसानो को धान अपने नजदीकी सरकारी क्रय केन्द्रों पर ही बेचने की सलाह दी, जिससे उन्हे अपने फसल का उचित मूल्य मिल सके।
उन्होंने किसान बन्धुओं से आग्रह किया कि किसी भी बिचैलियों के बहकावे में न आये। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी किसानों से अपने-अपने खेतों में पराली न जलाने की भी अपील की। अपर जिला कृषि अधिकारी सत्येन्द्र मिश्रा ने बताया कि क्रॉप कटिंग प्रयोगों के आधार पर ही जनपद में फसलों की औसत, उपज और उत्पादन के आंकड़े तैयार किए जाते हैं, जिससे जनपद में हो रहे उत्पादन की सटीक जानकारी हासिल की जाती है। अंतिम आंकड़े परीक्षण के उपरांत राज्य स्तर पर कृषि निदेशालय जारी करता है। उन्होंने कहा कि क्रॉप कटिंग के प्रयोगों से प्राप्त उत्पादन के आंकड़ों के आधार पर क्षतिपूर्ति और फसल बीमा की राशि निर्धारित की जाती है।
इस अवसर पर सहायक सांख्यिकी अधिकारी बृजेश गुप्ता, तहसीलदार सदर केशव प्रताप सिंह, कृषि विभाग से संजय यादव, सहायक विकास अधिकारी कृषि दूबेपुर, बीमा कंपनी इफको- टोकियो के जिला प्रबंधक विनीत पाण्डेय, तहसील समन्वयक सौरभ सिंह, राजस्व निरीक्षक गजाधर प्रसाद, विनय तिवारी, क्षेत्रीय लेखपाल मुफीद, लेखपाल मेराज अहमद, ग्राम प्रधान ओम प्रकाश यादव, प्रगतिशील कृषक लल्लन सिंह, पारसनाथ, केदारनाथ सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर अपना दल एस के राष्ट्रीय महासचिव आर बी सिंह आज सुल्तानपुर पहुंचे।
इस दौरान सबसे पहले उन्होंने नगर बारात घर स्तिथ सरदार वल्लभ भाई पटेल सामुदायिक केंद्र पर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद जिला पार्टी कार्यालय पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।वही कार्यक्रम का संचालन कर रहे अपना दल एस के जिलाध्यक्ष अविनाश पटेल राष्ट्रीय महासचिव को माला पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में महासचिव ने हाल में ही सरकारी सेवा से रिटायर हुए जे पी सिंह वर्मा को शाल और सरदार बल्लभ भाई पटेल का चित्र देकर सम्मानित किया। वही मीडिया से रूबरू हुए राष्ट्रीय महासचिव आर बी सिंह पटेल ने कहा कि हम आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ८० सीटो पर तैयारी कर रहे है,और हम मजबूती से चुनाव जीतेंगे। हमारा भाजपा के साथ गठबंधन है जितनी सीटे हमे मिली हमने बेहतर परिणाम दिया। वही विधान सभा में १५ सीटे दी गई थी।जिसमे से आज हमारे पास तेरह विधायक हैं।इसके साथ ही उन्होंने जातीय जनगणना का समर्थन किया।
सुलतानपुर
जनपद सुलतानपुर पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन में जनपदीय पुलिस को अनुशासित एवं स्वास्थ्य, निरोग, तनावमुक्त एवं प्रसन्नचित रहने हेतु आज दिनांक 31-10-2023 को जनपद के विभिन्न थानों पर दौड़, योग, परेड व व्यायाम तथा श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न तरह के आसन/व्यायाम दौड़ कराते हुए योग व व्यायाम करने के लाभ के बारे में बताया गया। पुलिस कर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए योगाभ्यास कराया गया तथा बताया गया कि योग/व्यायाम द्वारा न सिर्फ बीमारियों का उपचार किया जाता है,
अपितु इसे अपनाकर कई शारीरिक और मानसिक कमियों को भी दूर किया जा सकता है तथा तन और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित रूप से दिनचर्या में योग/व्यायाम को शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही समस्त पुलिस कर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने की शपथ दिलाई गई तथा देश के एकीकरण में सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान के सम्बन्ध में बताया गया।
अमृत कलश यात्रा का पूर्व अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश डा.महेंद्र नाथ पांडेय ने किया स्वागत देश के वीरों को नमन मेरी माटी मेरा देश अभियान का 31 अक्तूबर को कर्तव्यपथ नई दिल्ली में अमृत महोत्सव समापन समारोह आयोजित* नई दिल्ली।

*सांसद लंभुआ के नौगवा गांव में श्रीमदभागवत कथा में होगी सम्मिलित*
सुल्तानपुर,जनपद के शिक्षक लगातार अपने उत्कृष्ट कार्य से प्रदेश स्तर पर सम्मान के अवसर पा रहे हैं। जिले के बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक प्रतिदिन नयी नयी सफलता अर्जित कर रहे हैं। राजधानी लखनऊ के रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल स्कूल में राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2023-24 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 शिक्षकों को उपशिक्षा निदेशक अजय कुमार सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। सभी शिक्षकों को सम्मान पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

वही लोगों का मानना है कि सबसे आगे ठठेरी बाजार की श्री बड़ी दुर्गा मां निकलती हैं। मेजरगंज चौराहे पर मां दुर्गा और काली मां का मिलन होता है। आगे दुर्गा मां की प्रतिमा, दूसरे स्थान पर मां काली फिर शहर की अन्य प्रतिमाएं क्रमबद्ध होकर सीताकुंड घाट के लिए निकलती हैं। शहर के पंच रास्ता, ओवरव्रिज, रुद्र नगर, रेलवे स्टेशन रोड, कुड़वार नाका, जिला अस्पताल, पंजाबी मार्केट होते हुए सीताकुंड घाट पर पहुंचेगी वहीं पर प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। 
Oct 31 2023, 16:56
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.0k