नवरात्रि में डांडिया बिट्स की ओर से डांडिया गरबा रास का आयोजन
![]()
नवरात्रि के शुभ अवसर पर DANDIYA BEATS 2023 के आयोजन को लेकर होटल गोल्डन लीफ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डांडिया रास के आयोजन की जानकारी दी गई।
इस डांडिया और गरबा रास कार्यक्रम का आयोजन वॉव इवेंट्स, फैंटेसी कल्चरल एकेडमी सेक्टर–3 धुर्वा और बिरसा चौक एवं Gymholic Gym के द्वारा किया जा रहा है। जो 18 अक्टूबर 2023 को संध्या 6 बजे से रात 10 बजे तक जे के सेलिब्रेशन हॉल बाय पास डिब्बी रांची में होने वाले है। इस इवेंट डांडिया गरबा रास के साथ साथ लाइव डिजे, बच्चों का फैशन शो, बेस्ट कॉस्ट्यूम इत्यादि कार्यक्रम भी होंगे।
आयोजकों ने बताया की इस कार्यक्रम के टिकट का मूल्य ₹ 500/– है। 5 वर्ष तक के बच्चों की एंट्री फ्री, 6–10 वर्ष के बच्चों के लिए टिकट का मूल्य ₹300/– जिसके साथ फूड कूपन और डांडिया स्टिक निशुल्क दिया जा रहा है। कार्यक्रम का माहौल पूर्णतः पारिवारिक होगा।
मौके पर आयोजनकर्ता वॉव इवेंट्स के महली गाड़ी, gymholic के अविनाश कुमार, फैंटेसी कल्चरल एकेडमी की जिनिया घोष, अभिषेक सिंह उपस्थित थे।
डांडिया बिट्स 2023 के रेडियो पार्टनर 92.7 बिग एफ.एम हैं। प्रायोजक मोतीमहल रेस्टोरेंट अरगोड़ा, सैनाटॉस, अरविंद स्टोर सिंहमोड़, अदिति स्वीट्स, APSA सलून हैं।
Oct 16 2023, 19:38