*'मेरी माटी-मेरा देश' कार्यक्रम के तहत बल्दीराय ब्लॉक से निकली डीजे और बैंड बाजे के साथ कलश कलश यात्रा।*
सुल्तानपुर-'मेरी माटी-मेरा देश' कार्यक्रम के तहत बल्दीराय ब्लॉक से निकली डीजे और बैंड बाजे के साथ कलश कलश यात्रा। पीतल का 5 फिट का कलश बना चर्चा का विषय।मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा,बल्दीराय एसडीएम विदुषी सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना की कलश यात्रा।
बल्दीराय ब्लॉक से निकाली गई कलश यात्रा 65 ग्राम सभाओं से होते हुए आज शाम पहुंचेगी जिला मुख्यालय । बड़ी संख्या में स्थानीय महिला पुरुष कलश यात्रा में हुए शामिल।बल्दीराय ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह बोले,राष्ट्रीय एकता की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से निकाली गई यात्रा।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश अग्रहरि,जिला पंचायत सदस्य नरेश चन्द्र उपाध्याय दीपू,जिला पंचायत सदस्य बद्रीनाथ यादव,बीडीओ सत्य नारायण सिंह,एडीओ पंचायत दयावंत सिंह,अवधेश दुबे,भाजपा नेता राम नारायण उपाध्याय, सुनील सिंह,विशाल शुक्ला, प्रधान मोहम्मद सम्मू पप्पू,प्रधान गोकरन शुक्ला,प्रधान प्रतिनिधि विजय पासी,प्रधान प्रतिनिधि/जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा धर्मेंद्र तिवारी,प्रधान प्रतिनिधि राजू सोनी,प्रधान ऊधो प्रताप यादव,प्रधान कुसुम यादव,प्रधान परवेश, प्रधान श्रीपाल पासी,प्रधान बलराम यादव,बबलू सिंह,वेद पअग्रहरि, हरिभान सिंह,बीडीसी अजय मिश्र, प्रधान मोहम्मद असलम,प्रधान प्रतिनिधि बजरंग सिंह,प्रधान प्रतिनिधि गुलाम हैदर उर्फ बब्बू,प्रधान बिंद्रा यादव, प्रधान हजारी लाल शाहू आदि मौजूद।

सुल्तानपुर
जिस धरा पर मेरा भी जन्म हुआ उसी पावन धरती सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश के जनवादी ग़ज़लकार एवं सुप्रसिद्ध शायर डॉ. डी एम मिश्र जी का आज अवतरण दिवस है। जिनकी सुप्रसिद्ध गजलें एवं शेर देश की वर्तमान स्थिति पर बड़े सटीक होते है।बड़ी निर्भीकता एवं बेबाकी से लोगों की वेदना को अपनी गजलों के माध्यम से हमेशा लिखते है। वह मेरे अभिभावक तुल्य मेरे पारिवारिक सदस्य है। उनकी कुछ बहुत लोकप्रिय गजलें: नम मिट्टी पत्थर हो जाये ऐसा कभी न हो, मेरा गांव शहर हो जाये ऐसा कभी न हो। गांवों का उत्थान देखकर आया हूं, मुखिया का दालान देखकर आया हूं। बोझ धान का लेकर वो जब हौले, हौले चलती है धान की बाली कान की बाली दोनों संग-संग बजती है। जैसी तमाम जनवादी और कालजयी पंक्तियों के शायर आदरणीय डॉ. डी एम मिश्र सर का आज जन्मदिन है। मैं दिल की अनंत गहराइयों से डॉ. डी एम मिश्र सर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करता हू।परम पिता परमेश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना करता है।आप का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद हम सभी नवांकुरों को मिलता रहें।
सुल्तानपुर,लोगों की समस्यायों को सुन किया निस्तारण, लोगों के सुख दुःख में हुए शामिल।* सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह आज भी अपने कृषि विज्ञान केंद्र स्थित आवास पर जनता जनार्दन से रूबरू हुए। इस दौरान न सिर्फ उन्होंने क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं सुनी, बल्कि उसका तत्काल निस्तारण भी किया। वहीं कई समस्यायों के लिए विधायक विनोद सिंह ने आलाधिकारियों को फोन पर जल्द से जल्द समस्यायों के निस्तारण का निर्देश दिया।
यहां के बाद पूर्व मंत्री विनोद सिंह जिले में भ्रमण के लिए रवाना हुए। शुरुवात सरैया गोसैसिंहपुर गांव से हुई, जहा पीजीआई के पूर्व प्रोफेसर रह चुके डॉ सी एम पांडेय के निधन पर आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम में पहुंचे और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी , साथ ही परिवार वालों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।
यहां के बाद विधायक विनोद सिंह मैरी रंजीत गांव के पूर्व प्रधान बाबी सिंह के घर पहुंचे और उनके बड़े भाई राकेश सिंह के निधन पर शोक जताया और संवेदना व्यक्त की। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम बहादुर पांडेय, कूरेभार ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नवनीत सिंह सोनू, महमूदपुर प्रधान संतोष सिंह, बहरौली प्रधान सोनू सिंह, समाजसेवी इंद्रमणि उपाध्याय सहित कई भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
*सांसद ने मिशन शक्ति के चौथे चरण का किया शुभारंभ*
श्रीमती गांधी ने जिला अधिकारी, पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में महिला सशक्तिकरण की रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया.उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति कार्यक्रम मातृ शक्ति के प्रति एक नए विश्वास का प्रतीक है.उन्होंने कहा सरकार महिला और बाल सुरक्षा से जुड़े मसलों को गंभीरता से ले रही है।दोषियों पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है।इस दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में जिला अधिकारी कृतिका ज्योत्सना एवं सीडीओ अंकुर कौशिक ने सांसद श्रीमती गांधी को समूह की महिलाओं द्वारा तैयार की गई धोपाप ब्रांड के उत्पादों का गुच्छ भेंट किया।
इस दौरान सांसद श्रीमती गांधी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा धोपाप भारत का ब्रांड बने इसी लक्ष्य को लेकर हम आगे बढ़ रहे है।उन्होंने बताया कि मेरा पिछले एक साल से सपना था कि पौराणिक स्थल धोपाप के नाम से अगरबत्ती, धूप बत्ती, साबुन,मेहंदी आदि बनाकर महिला समूह को रोजगार से जोड़ा जाये।उन्होंने कहा धीरे-धीरे जिला प्रशासन की मदद से मेरा सपना साकार रूप ले रहा है।उन्होंने बताया कि जनपद में महिला समूहों से डेढ़ लाख औरते जुड़ी हुई है।इसमें ज्यादातर काबिल महिलाएं है।
उन्होंने कहा मेरा सपना है कि आने वाले 1-2 वर्षों में जिले की 1लाख महिलाओं को धोपाप ब्रांड से जोड़कर रोजगार उपलब्ध करवाएं।उन्होंने बताया अभी महिला समूह की एक हजार औरतों को प्रशिक्षित किया गया है।और 1000 औरतो को सामान की बिक्री के लिए धोपाप सखी बनाया गया है। आने वाले समय में धोपाप ब्रांड से 150 प्रोडक्ट तैयार किए जाएंगे।उन्होंने कहा अयोध्या में राम मन्दिर बनने के बाद धोपाप ब्रांड की अगरबत्ती, धूप बत्ती समेत तैयार की गई पूजा सामग्री की मांग तेजी से बढ़ेगी।उन्होंने कहा जिले के पौराणिक स्थल धोपाप के नाम से तैयार हो रही वस्तुओं का धोपाप ब्रांड पूरे भारत का ब्रांड बनेगा।
मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि इसके पूर्व श्रीमती गांधी ने सरस्वती विद्या मंदिर परिसर शास्त्रीनगर में विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित क्षेत्रीय ज्ञान विज्ञान मेले के समापन समारोह में प्रतिभाग किया।श्रीमती गांधी ने शास्त्रीनगर आवास पर जनता दर्शन के माध्यम से सैकड़ो लोगों की समस्याओं का निस्तारण भी किया। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार, शशिकांत पांडे आदि मौजूद रहे।
सुल्तानपुर-बीते 6 अगस्त को हुए अधिवक्ता आजाद अहमद हत्याकांड मामले में परिजन अभी तक परेशान दिख रहे है। जहा इस हत्याकांड में पुलिस ने कई लोगो को गिरफ्तार जेल भेज दिया है वही मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर सिराज अहमद की गिरफ्तारी न होने से परिजन नाराज नजर आ रहे है।वही जहा जिला प्रशासन ने सिराज अहमद के घर पर कुर्की की कार्यवाही भी की थी। लेकिन इस कार्यवाही से संतुष्ट ना दिख रहे मृतक अधिवक्ता आजाद अहमद के परिवारी जन जिला प्रशासन के आलाधिकारियो के दफ्तर का चक्कर का लगा रहे है।उनका मानना है कि महीनों बीत जाने के बाद भी उनके साथ न्याय नही हुआ है।वही जहा इस गोली कांड में अधिवक्ता आजाद अहमद की मौत हो गयी थी तो मृतक आजाद अहमद का मुनव्वर गोली कांड में घायल हो गया था।घायल मुनव्वर को जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने इलाज के लिए गंभीर हालातो में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था।जहां उसका अभी भी इलाज चल रहा है।वही मृतक अधिवक्ता आजाद अहमद के परिजनों की माने तो हत्याकांड के मुख्य हिस्ट्रीशीटर सिराज अहमद की अब तक गिरफ्तारी ना होना पुलिस प्रशासन की सबसे बड़ी लापरवाही है।सिराज अहमद की गिरफ्तारी न होने से भय के साये में जी रहे मृतक आजाद अहमद के परिवारीजन जिले के उच्चाधिकारियों के दफ्तर का चक्कर लगा रहे है
Oct 16 2023, 13:44
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.7k