लोजपा(R) के राष्ट्रीय अध्यक्ष की राजनीतिक हत्या की साजिश रचने वाली सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी बिहार की जनता : प्रमोद सिंह
औरंगाबाद : लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) के प्रदेश महासचिव प्रमोद सिंह ने बिहार की महागठबंधन सरकार पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की लोकप्रियता से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव घबड़ा गए है और यही कारण है कि उनकी राजनीतिक हत्या की साजिश रची जा रही है।
![]()
प्रमोद सिंह ने कहा है कि सरकार के मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे। क्योंकि उन तक पहुंचने से पहले हजारों समर्पित कार्यकर्ता अपना बलिदान देने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री के पास राष्ट्रीय अध्यक्ष के सवालों का जवाब नही है। सत्ता में रहने के बावजूद भी मुख्यमंत्री हो या उपमुख्यमंत्री या फिर बिहार सरकार के कोई भी मंत्री उनके द्वारा बिहार के विकास के लिए कोई ऐसा उल्लेखनीय काम नहीं किया है जिससे कोई भी बिहारी गर्व कर सके।
बिहार के लोगों को बेहतर शिक्षा एवं बेहतर स्वास्थ्य के लिए यहां से दूसरे राज्य जाना पड़ रहा है। बिहारियों को देश के अन्य राज्यों में कितनी जलालत झेलनी पड़ती है यह एक बिहारी ही समझ और जान सकता है।
श्री सिंह ने कहा कि बिहार बेरोजगारी का दंश झेल रहा है। अपराध चरम पर है, माफिया एवं सरगना राज्य चला रहे है। ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा सरकार पर सवाल करना उन्हे पच नहीं रहा है। राज्य को बेहतर बनाने के बजाय वे इनकी हत्या की साजिश रच रहे है। लेकिन जनता सब देख रही है और आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में औकात दिखाएगी तथा बिहार की सत्ता से उखाड़ फेंकेगी।
औरंगाबाद से धीरेन्द्र









Oct 12 2023, 18:47
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
16.3k