**महात्मा गाँधी के 154वीं जयन्ती के अवसर पर मण्डलायुक्त द्वारा डिजिटल क्राप सर्वे में अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया*
सुलतानपुर 02 अक्टूबर/ महात्मा गाँधी के 154वीं जयन्ती के अवसर पर उन्हें नमन किया।
आज स्वच्छता सेवा पखवाडा के अन्तर्गत मण्डलायुक्त अध्योध्या मण्डल,अयोध्या/नोडल अधिकारी स्वच्छता अभियान गौरव दयाल की अध्यक्षता में एग्री स्टैक परियोजना के अन्तर्गत डिजिटल क्राप सर्वे में अच्छा कार्य करने वाले 25 लेखपाल, 15 कृषि विभाग के कर्मचारी, 15 पंचायत सहायक, 10 चकबन्दी अधिकारी, 23 रोजगार सेवक व एनआरएलएम में अच्छा कार्य करने वाले बीसी सखी को सम्मानित किया गया,
जिसमें शिवश्याम दूबे,(सफाई कर्मी) द्वारा एक दिन में 412 सर्वे (गाटो का) किया गया, जो कि प्रदेश में सर्वाधिक है। इसी प्रकार मनोज तिवारी (कृषि विभाग) द्वारा अखण्ड नगर में एक दिन में 401 गाटो का सर्वे किया गया, जो कि प्रदेश में दूसरा स्थान है। इसी प्रकार एनआरएलएम में अच्छा कार्य करने वाली बीसी सखियों को सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार पंचायतीराज विभाग में स्वच्छता का संदेश देने वाले सफाई कर्मियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक द्वारा मा0 मण्डलायुक्त महोदय, मा0 अध्यक्ष, जिला पंचायत ऊषा सिंह, मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ0 आर0ए0 वर्मा, मा0 अपना दल जिलाध्यक्ष अभिनाश पटेल, का पुष्प गुच्छ व मोमेन्टो देकर स्वागत किया गया।
इसी प्रकार मुख्य राजस्व अधिकारी शैलेन्द्र मिश्र, परियोजना निदेशक (डी0आर0डी0ए0) कृष्ण करूणाकर पाण्डेय, कृषि उप निदेशक रामाश्रय यादव, मंच का संचालन कर रहे जिला विकास अधिकारी अजय पाण्डेय मा0 जनप्रतिनिधियों व मण्डलायुक्त महोदय का स्वागत किया गया। डिजिटल क्राप सर्वे में अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारियों/अधिकारियों को मण्डलायुक्त महोदय, भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मण्डलायुक्त महोदय द्वारा कृषि विभाग के प्लांट प्रोटेक्शन आॅफिसर दीप चन्द्र चैरसिया को एग्री स्टैक परियोजना के तहत क्राप सर्वे में बेहतर समन्वय के लिये सम्मानित किया गया। इसी प्रकार एनआरएलएम में प्रदेश में सबसे ज्यादा ट्रांजक्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बीसी सखी प्रियंका मौर्या को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली सुषमा गुप्ता व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रियंका सिंह को सम्मानित किया गया।
मा0 मण्डलायुक्त महोदय ने अपने सम्बोधन में स्वच्छता व साफ-सफाई के प्रति बेहतर कार्य करने वाले लोगों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के स्वच्छता के प्रति किये गये कार्यों से प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने लोगों से अपील की कि आप सब स्वयं व अपने आस-पास के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा अपने सम्बोधन में एग्री स्टैक परियोजना में बेहतर कार्य करने वाले सम्मानित अधिकारियों व कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी।
उन्होंने गाँधी जयन्ती के अवसर पर महात्मा गाँधी के नैतिक मूल्यों व सामाजिक कार्यों से प्रेरणा लेते हुए समाज में परिवर्तन लाने की बात कही। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अपने सम्बोधन में मा0 मण्डलायुक्त, मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष, मा0 जिलाध्यक्ष अपना दल का हार्दिक स्वागत व अभिनन्दन किया गया। उन्होंने कहा कि सम्मानित होने वाले सभी अधिकारियों/कर्मचारियों ने अपने जनपद व राष्ट्र का नाम रोशन किया है।
उन्होंने राष्ट्रीय विकास में अपना विशेष योगदान दिया है आज के मुख्य अतिथि भी सभी सम्मानित होने वाले कर्मचारीगण हैं। उन्होंने कहा कि इन्हीं सब के प्रयास से डिजिटल क्राप सर्वे में जनपद का प्रदेश में टाप टेन में स्थान रहा है, हम इन सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
इस अवसर पर डीसी मनरेगा अनवर शेख, पंचायतीराज अधिकारी अभिषेक शुक्ला, जिला सूचना अधिकारी डाॅ0 धीरेन्द्र कुमार सहित सभी लाभार्थीगण उपस्थित रहे।

उपस्थित लोगों को देश की एकता एवं अखण्डता का संकल्प दिलाया गया तथा गाँधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती के अवसर पर जिलाधिकारी जसजीत कौर ने आज कलेक्ट्रेट भवन पर,पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने पुलिस लाइन में, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक विकास भवन में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण करने के पश्चात राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता का संकल्प अपने अधीनस्थों को दिलाया गया।
इसके पश्चात जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं लालबहादुर शास्त्री जी के चित्र का अनावरण के साथ माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि हर गरीब, जरूरतमंद की समस्याओं का समाधान एवं उनके साथ श्रद्धापूर्ण व्यवहार करना चाहिये, यही इन महापुरूषों के प्रतिसच्ची श्रद्धांजलि होगी।
उन्होंने गाँधी जयन्ती के अवसर पर जनपदवासियों को बधाई भी दी इस अवसर पर कलेक्ट्रेट में आयोजित विचार गोष्ठी में जिलाधिकारी द्वारा गाँधी जी के जीवन संघर्ष, उनकी देश-सेवा, उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश निर्बल का कल्याण सम्बन्धित अन्त्योदय की उनकी अवधारणा तथा भवनात्मक एकता और अखण्डता के विषय में उनके विचारों पर जानकारी दी गयी।
पुरानी पेंशन बहाली रथयात्रा का नेतृत्व कर रहे अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम कल्प पांडेय बिहार से, अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के दिल्ली कार्यालय प्रभारी लक्ष्मण बेरा ओडिसा से एवं प्रांतीय महामंत्री उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ उमा शंकर सिंह ने सिरवारा रोड स्थित शिक्षक भवन पर शिक्षा सभा को संबोधित किया। शिक्षक दिवस 5 सितंबर से भारत यात्रा पर निकली पुरानी पेंशन बहाली रथयात्रा 5 अक्टूबर को दिल्ली में समाप्त होगी। प्रांतीय महामंत्री ने बताया की 2004 में केंद्र सरकार द्वारा पेंशन बंद करदी गई। जिसका खामियाजा हाल में हुए राज्य के चुनाव परिणाम से स्पष्ट हैं। आगामी लोक सभा चुनाव में अगर सरकार हमारी सिर्फ एक मांग पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती हैं तो चुनाव परिणाम जरूर प्रभावित होगा। रथयात्रा की रूप रेखा और पुरानी पेंशन बहाली की मुहिम के शिल्पकार एआईपीटीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम पाल सिंह का हाल में देहांत हो गया था और अपने अंतिम समय में उनकी आखिरी इच्छा थी कि ये रथ यात्रा अपने तय कार्यक्रम से चलती रहे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने यह भी कहा की आपका संगठन अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ अंतरराष्ट्रीय संगठन एजुकेशन इंटरनेशनल से मान्यता प्राप्त संगठन हैं जिसमे 147 देश पंजीकृत हैं।एआईपीटीएफ के साथ 36 केंद्रीय फ्रंटल संगठन ने समर्थन दिया हैं आगामी दिसंबर माह में भारत बंद का ऐलान किया रेलवे बंद होगा, सचिवालय, कार्यालय, विद्यालय, ऑफिस सबको बंद करने का ऐलान किया जायेगा। अगर किसान बिल वापस किया जा सकता हैं तो एनपीएस भी सरकार वापस ले और पुरानी पेंशन बहाल करे।इस अवसर पर राज्य पुरस्कार प्राप्त कांति सिंह को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मांडलिक मंत्री शमीम अहमद, प्रदेशीय महिला उपाध्यक्ष मालती सिंह, जिला कोषाध्यक्ष राम आशीष मौर्य,जिला प्रवक्ता राहुल तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष संजय सिंह मंत्री विनय प्रजापति, ब्लॉक अध्यक्ष रणबीर सिंह मंत्री द्वारिका, जिला उपाध्यक्ष रमेश तिवारी, राजीव मिश्र, राधेश्याम मौर्य, शिव सहाय पांडेय, हीरालाल, सुरेश सिंह, विपिन यादव, वैभव भटनागर, अरविंद सिंह, राम चंद्र राजभर, राजीव यादव आदि शिक्षक मौजूद रहे।
इस मौके पर कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ•आरए वर्मा ने कहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री सादगी के प्रतिमूर्ति थे।इन दोनो महान विभूतियों ने पूरी दुनिया में भारत का लोहा मनवाया।महात्मा गांधी सत्य अहिंसा के पुजारी थे तो लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान- जय किसान का नारा दिया। हमारे दोनों पुरोधा स्वच्छता के लिए भी कटिबद्ध थे।उन्होंने कहा महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में लागू करना उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।कार्यक्रम को एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह व पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सीताशरण त्रिपाठी ने भी संबोधित कर महापुरुषों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की। भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शाहगंज चौराहा स्थित खादी आश्रम पहुंचकर खादी कपड़ों की खरीदारी भी की।उन्होंने कहा खादी सिर्फ वस्त्र नहीं बल्कि एक विचारधारा है।सेवा पखवाड़ा के अंतिम दिन पार्टी जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा भाजपा सत्ता नहीं सेवा के लिए काम करने वाला राजनितिक संगठन है।वही लंभुआ विधायक सीताराम वर्मा एवं भाजपा नेता एल के दुबे ने सुपर मार्केट स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद भदैयां ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र वर्मा व खण्ड विकास अधिकारी दिव्या सिंह की उपस्थित में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत 71 ग्राम पंचायतों से आने वाली मिट्टी कलश का ब्लॉक परिसर में स्वागत किया।इस दौरान 17 से अधिक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीद परिवारों को माल्यार्पण व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
सुल्तानपुर की जिलाधिकारी रही जसजीत कौर के तबादले के बाद विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों के साथ साथ मीडियाकर्मियों ने उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी, साथ ही उनके सात महीने के कार्यकाल की सराहना की। दरअसल पूर्व में जिलाधिकारी रहे रवीश गुप्ता के तबादले के बाद जसजीत कौर ने तीन मार्च को सुल्तानपुर के जिलाधिकारी का चार्ज लिया था।।चार्ज लेने के बाद से ही जसजीत कौर ने फरियादियों के लिए अपने दरवाजे खोल दिए थे।
शायद ही ऐसा कोई फरियादी रहा हो जिसकी समस्या सुनने के बाद वो संतुष्ट न हुआ हो। वहीं मीडियाकर्मियों के लिए भी जिलाधिकारी जसजीत कौर हमेशा सुलभ दिखाई पड़ी। प्रिंट,इलेक्ट्रोनिक मीडिया के साथ साथ सोशल मीडिया के पत्रकारों को उन्होंने हमेशा सम्मान दिया और हमेशा घटनाओं और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए अपना वर्जन समय से देती नजर आई। शायद यही वजह रही जो दिल पहले उनके तबादले की सूचना आई तो लोग हस्तप्रभ रहे गए। बहरहाल तबादले के बाद आज कलेक्ट्रेट सभागार में उनका विदाई समारोह रखा गया। सर्वप्रथम जिले के तमाम आलाधिकारी विदाई समारोह में शामिल हुए और उनके कार्यकाल की सराहना की, उसके बाद वे मीडिया से रूबरू हुई।
इस दौरान पत्रकारों ने ज्वाइनिंग से लेकर तबादले तक के कार्यकाल को साझा करते हुए उन्हें बधाइयां दी। पत्रकारों ने कहा कि बहुत कम ही ऐसे अधिकारी होते हैं जो प्रशासन और पत्रकारों के बीच समन्वय स्थापित कर पाते हैं। जसजीत कौर उसमें अव्वल रही। पत्रकारों ने साफ कहा की चाहे जनता दर्शन में लोगों की फरियाद सुनने के कार्यवाही करने के बात हो, या फिर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की बात, जिलाधिकारी जसजीत कौर हमेशा अपने कार्य के चलते लोगों को संतुष्ट करती नजर आई। अपने व्यवहार, कार्य कुशलता , ईमानदारी, कर्मठता के चलते उन्होंने लोगों के बीच वो जगह बनाई जिसे कोई भुला नहीं सकता। विदाई समारोह में कई पत्रकारों ने अपने मुखरबिंदु ने न सिर्फ उनकी सराहना कि साथ ही वरिष्ठ पत्रकार मनोरम पांडेय ने अपने विदाई गीत के जरिए लोगों को भावुक कर दिया। बहरहाल सभी ने उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी वहीं जसजीत कौर ने भी सभी का आभार व्यक्त किया।

Oct 03 2023, 01:55
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
30.6k