मुजफ्फरपुर:-ISRO के आदित्य L 1 के सफल लॉन्चिंग को लेकर किया गया पूजा पाठ हवन
चांद के बाद अब इसरो ISRO ने की है सूरज का रूख आज श्रीहरिकोटा से आदित्य L1 की लॉन्चिंग तो इसे लेकर पूरे देश में किए जा रहे हवन और यज्ञ लोगों ने किया पूजन हवन और यज्ञ तो बेहद कम समय में इस कार्य के लिए ISRO के वैज्ञानिकों को दी शुभकामनाएं।
बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर में ब्रह्मपुरा बाबा सर्वेश्वर नाथ महादेव मंदिर में आज ISRO के आदित्य एल 1 की सफलता के लिये पूजा और हवन यज्ञ किया गया आपको बता दें कि चंद्रयान-3 की सफलता के कुछ दिन बाद भारत शनिवार को अपने पहले सूर्य मिशन 'आदित्य एल-1' को भी लॉन्च करेगा।
जिसको लेकर के NASA सहित दुनिया भर के देश की नजर है।भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो आज 11.50 बजे आदित्य एल 1 सैटेलाइट को PSLV C 57 के द्वारा लॉन्च करेगा जो को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से किया जा रहा है बता दें की आदित्य एल1 लॉन्च होने के 4 महीने बाद अपनी जगह पर पहुंचेगा। आदित्य एल 1 की लॉन्चिंग देखने बड़ी संख्या में लोग श्रीहरिकोटा पहुंच रहे हैं वहीं दूसरी ओर आदित्य एल 1 की सफल लॉन्चिंग के लिए देशभर में लोग प्रार्थना कर रहे हैं।
और इसको लेकर के मुजफ्फरपुर के पुरोहित और अन्य लोगों ने भगवान से इसके सफल लॉन्चिन और प्रक्षेपण के लिए प्रार्थना किया है और पूजन हवन और यज्ञ किया गया है।
इस मौके पर बाबा सर्वेश्वर नाथ मंदिर के पुजारी संजय ओझा ने बताया कि हम लोग चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग के बाद अब इसरो के सूर्य मिशन आदित्य L 1 की सफल लॉन्चिंग को लेकर हवन यज्ञ और पूजन कार्य किए हैं ताकि भारतीय वैज्ञानिकों के द्वारा बनाई गई इस सैटेलाइट को सफलतापूर्वक लांचिंग की जा सके।
स्थानीय हर्षवर्धन ठाकुर ने बताया बेहद कम समय में और 400 करोड़ में जिस प्रकार से इसरो के वैज्ञानिकों ने अपनी गुणवत्ता और मेहनत को साबित किया है
यह दुनिया के बड़े देशों के अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान नासा और अन्य यूरोपीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान के लिए बड़ी चुनौती है ऐसे में मैं खुद प्रार्थना कर रहा हूं
और भारतीय वैज्ञानिकों को विशेष रूप से शुभकामना और बधाई दे रहा हूं साथ ही आदित्य L 1 के आज सफलतापूर्वक लॉन्च करें और सूर्य के कक्षा में पहुंच कर वहां के सभी जानकारी को प्राप्त करें इसकी कामना करता हूं।








Sep 02 2023, 20:13
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.2k