क्यों जल रहा फ्रांस? सड़कों पर उतरी भीड़, दर्जनों शहर में हिंसक प्रदर्शन
#angry_protest_and_massive_riots_in_france
यूरोपीय देश फ्रांस तीन दिनों से दंगे की आग में जल रहा है। फ्रांस के कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन किए जा रहे हैं।फ्रांस में ट्रैफिक स्टॉप पर पुलिस की ओर से 17 साल के एक लड़के की गोली मारकर हत्या करने के मामले में देश भर में हिंसक विरोध प्रदर्शन हो रहा है। प्रदर्शनकारी दर्जन भर से ज्यादा शहरों में हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं और सरकारी संपत्तियों को आगे के हवाल कर रहे हैं। करोड़ों रुपये की संपत्ति को जला दिया गया है और बस, सरकारी दफ्तरों समेत तमाम सार्वजनिक स्थलों पर पत्थरबाजी की जा रही है।
![]()
दरअसल, पेरिस पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर एक किशोर को गोली मार कर हत्या कर दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने जिस 17 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या की थी, वो मोरक्कन मूल का अल्जीरियाई लड़का था।जिस 17 साल के लड़के को गोली मारी गई थी, उसका नाम नाहेल एम था। बताया जा रहा है कि उसने ट्रैफिक स्टॉप पर रुकने से इनकार कर दिया था और गाड़ी आगे बढ़ा दी। इसके बाद फ्रांस ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों ने पेरिस पुलिस की इस घटना की घोर निंदा की और पुलिस फोर्स की इस तरह की अमानवीय कार्रवाई और उनके काम करने के तौर तरीकों पर बड़े सवाल भी खड़े किये हैं।
पेरिस के पश्चिमी उपनगर नैनटेरे में किशोर को गोली मारी गई थी, जिसके बाद भड़के लोगों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और फिर कारों में आग लगाना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ दिए और पुलिस पर बम के गोले फेंकने शुरू कर दिए। प्रदर्शनकारियों ने इमारतों और बसों में आग लगानी शुरू कर दी और "नाहेल के लिए प्रतिशोध" लिखकर दंगे करने शुरू कर दिए। रात के वक्त दंगाईयों ने एक बैंक को आगे के हवाल कर दिया और काफी कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। आग की लपटों को काफी मुश्किलों के बाद अपार्टमेंट के ऊपरी इमारतों में फैलने से रोका गया।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को लड़के को श्रद्धांजलि देने के लिए रेन शहर में लगभग 300 लोग जमा हुए, जिन्हें पुलिस ने तितर-बितर किया। विरोध प्रदर्शन और आगजनी करने के आरोप में पुलिस ने करीब 150 लोगों को गिरफ़्तार भी किया है।
Jun 30 2023, 13:51