मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी से मिले पीएम मोदी, मुलाकात पर टिकीं सबकी निगाहें
डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिस्र की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। पीएम मोदी शनिवार को मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंचे हैं और यात्रा के दूसरे दिन पीएम ने काहिरा के अल हकीम मस्जिद गए। ये पीएम मोदी की पहली मिस्र यात्रा है और साथ ही 1997 के बाद किसी भारतीय पीएम की यह मिस्र की पहली राजकीय यात्रा है। शनिवार को मिस्र पहुंचने पर पीएम मोदी को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया और भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। अपनी यात्रा के दूसरे दिन आज पीएम मोदी मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी से मुलाकात की। इससे पहले पीएम मोदी अल-करीम मस्जिद गए थे।
पीएम मोदी ने मिस्र के राष्ट्रपति से की मुलाकात,
मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने काहिरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' पुरस्कार से सम्मानित किया... 'ऑर्डर ऑफ द नाइल', मिस्र का सर्वोच्च राजकीय सम्मान है।
पीएम मोदी और अल-सिसी की मुलाकात पर टिकीं निगाहें
पश्चिमी एशिया और अफ्रीका में अपने रिश्तों को नए सिरे से मजबूत करने में जुटी भारत सरकार के लिए पीएम मोदी की मिस्र की यह यात्रा बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बता दें कि जनवरी, 2023 में मिस्र के राष्ट्रपति अल-सिसी जब भारत आए थे, तब दोनों देशों ने एक-दूसरे को रणनीतिक साझेदार घोषित किया था। इसके बाद अब पीएम मोदी की राष्ट्रपति अल सिसी से मुलाकात अहम मानी जा रही है और दोनों की मुलाकात पर सबकी निगाहें टिकी रहेंगी।






Jun 25 2023, 16:30
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
50.8k