*आज संपूर्ण देश में विकास की गंगा बहा रही है मोदी सरकार : सांसद राजेश वर्मा*
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में सांसद राजेश वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर प्रेस वार्ता में नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि, भाजपा सरकार संपूर्ण वर्ष जनता की सेवा में और उनके लिए कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने का कार्य करती है, जबकि विपक्षी दल केवल भाजपा सरकार को उखाड़ने के लिए कार्य करते हैं।
इस मौके पर आयोजित समरसता टिफिन भोज में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भोज में प्रतिभाग किया, सांसद राजेश वर्मा ने इस मौके पर कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि, आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आपकी भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है आप सभी घर घर जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का काम करें। कार्यक्रम के आयोजक निवर्तमान विधायक सुनील वर्मा ने इस मौके पर भाजपा सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि, आज संपूर्ण देश में विकास की गंगा बहा रही है, आज भारत का विश्व में प्रमुख स्थान है।
प्रेस वार्ता में क्षेत्र का बहुचर्चित रोडवेज बस स्टेशन एक बार फिर सुर्खियों में आया उस पर सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि भूमि चिन्हित कर भूमि के कागजात उपलब्ध करवाएं, मेरे द्वारा बहुत जल्द रोडवेज बस अड्डे का निर्माण करा दिया जायेगा। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख उमाशंकर वर्मा, राजेश्वर रस्तोगी, राम नरायन शास्त्री, वीरेंद्र पुरी, प्रमोद बाजपेई, मुकुंद लाल त्रिवेदी, श्री नारायण मेहरोत्रा, मनमोहन गुप्ता, रामानंद अवस्थी, केशव राम, बलराम लोधी, देवेंद्र पांडे, उदित बाजपेई, योगेश मिश्रा, संजय शुक्ला, महेंद्र अवस्थी, ईश्वर चंद अवस्थी, मनोज गुप्ता, सौरभ पुरी, उमेश मेहरोत्रा, बंशीधर पाठक, भगवानदीन त्रिवेदी, मयंक टंडन, संजय रस्तोगी, राजू तिवारी, परमेश्वर भार्गव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Jun 14 2023, 19:43
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
17.5k