एलन मस्क ने रचा इतिहास, फिर बने दुनिया के सबसे अमीर इंसान, बर्नार्ड अर्नाल्ट को पीछे छोड़ा
#elon_musk_again_richest_person_in_the_planet
![]()
एलन मस्क ने फिर से इतिहास रचते हुए दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी बन गए हैं। उन्होंने फ्रेंच कारोबारी बर्नार्ड अरनॉल्ट हो पीछे छोड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया है।एलन मस्क की संपत्ति में पिछले कुछ दिनों से बढ़ोतरी हुई है। वहीं पेरिस ट्रेडिंग के बर्नार्ड अरनॉल्ट एलवीएमएच के शेयरों में 2.6 फीसदी की गिरावट हुई है।
ब्लूमबर्ग बिलयनेयर इंडेक्स में इस साल एलन मस्क और बर्नार्ड अर्नाल्ट के बीच सबसे अमीर इंसान बनने के लिए कड़ा मुकाबला रहा और दोनों की संपत्ति में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है।दुनिया की सबसे बड़ी ईवी ऑटो कंपनी टेस्ला के फाउंडर और सीईओ ने फिर से इतिहास रचते हुए दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी बन गए हैं। 31 मई को उनकी कुल दौतम में 1.98 अरब डॉलर का इजाफा देखने को मिला है। जिसके बाद उनकी कुल दौलत 192 बिलियन डॉलर हो गया है। वहीं दूसरी ओर बर्नार्ड अरनॉल्ट की दौलत में 5.25 बिलियन डॉलर की गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद उनकी कुल दौलत 187 बिलियन डॉलर रह गई है। इसी वजह से एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर करोबारी बन गए हैं और फ्रेंच कारोबारी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं।
बीते साल दिसंबर में जब टेक इंडस्ट्री मुश्किलों से गुजर रही थी तो मस्क की संपत्ति में गिरावट आई। जिसका फायदा अर्नाल्ट की कंपनी एलवीएमएच को मिला।हालांकि इस साल बढ़ती महंगाई से अर्नाल्ट को झटका लगा है। बढ़ती महंगाई के चलते लग्जरी ब्रांड की बिक्री में भी गिरावट आई है। खासकर चीन, जो कि दुनिया के सबसे बड़े बाजारों में से एक है, वहां भी एलवीएमएच की बिक्री में कमी देखी गई है। इसके चलते अप्रैल से एलवीएमएच के शेयरों में करीब 10 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है।
वहीं मस्क ने इस साल अपनी संपत्ति में करीब 53 बिलियन डॉलर का इजाफा किया है। मई का महीना मस्क के लिए काफी अच्छा साबित हुआ है। इसकी वजह ये है कि इस महीने में उनकी दौलत में 29 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है और दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं।
Jun 01 2023, 10:54