बड़ी खबर : पूर्णिया में महसूस किये गए भूकंप के झटके, मचा हड़कंप
पूर्णिया : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां आज सुबह-सुबह भूकंप के झटकों ने लोगों को हिला कर रख दिया। भूकंप के यह झटके सुबह करीब 5 बजकर 353मिनट पर महसूस किये गए। जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक जमीन की सतह से करीब 10 किलोमीटर की गहराई में भूकंप का केंद्र था। हालांकि इस भूकंप के इस झटके में किसी प्रकार के जान माल के नुकसान होने की कहीं भी कोई खबर नहीं है।
मिली जानकारी के अनुसार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई। हालांकि भूकंप का हल्का झटका ही महसूस किया गया। इससे किसी तरह के जानमाल की क्षति नहीं हुई है।
सुबह करीब 5:33 बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया। उस वक्त कई लोग घरों में सोए थे। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल गए।
पूर्णिया से जेपी मिश्रा





पूर्णिया: विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ पूर्णिया ने रामनवमी शोभा यात्रा समेत महावीर जयंती हनुमान जयंती समेत धार्मिक आयोजनों की सफलता में सहयोग के लिए प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Apr 13 2023, 17:12
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k