अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वाधान में होली मिलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन, एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर दी बधाई
गया। शहर के राय काशीनाथ मोड़ स्थित एक निजी होटल के प्रांगण में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
जिसमें बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम पर समाज के लोग जमकर झूमे। इस दौरान अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष अखौरी ओंकारनाथ श्रीवास्तव उर्फ मोहन श्रीवास्तव एक अलग अंदाज में दिखे। जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पारंपरिक वाद्य यंत्रों को बजाते हुए गाने के कई बोल भी गाए। जिसे सुनकर लोग काफी खुश हुए।
![]()
इस दौरान अनेकों प्रकार के व्यंजन की भी व्यवस्था की गई थी। जिसका लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया। पूर्व उपमहापौर एवं महासभा के जिलाध्यक्ष मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि होली भिन्न-भिन्न रंगों से आपसी भाईचारा का त्यौहार है। असत्य पर सत्य का त्यौहार है। मानव एक सामाजिक प्राणी है। हमारी जवाबदेही है कि हम हर एक दूसरे के काम आए। उन्होंने कहा कि होली मिलन समारोह के इस तरह के आयोजन से समाज में एकता बनी रहती है। हम आपस भाईचारा और प्रेम में रहकर ही हर इंसान का विश्वास जीता जा सकता है। हमारा परम कर्तव्य है कि हम हर एक दूसरे के लिए काम आए।
उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि सभी लोग घर में अपने परिवारों के बीच रहकर शांतिपूर्वक होली बड़े खुशहाली के साथ मनाएं। साथ ही पूरे जिले वासियों को उन्होंने होली पर्व की शुभकामना व बधाई दी है। इस मौके पर महापौर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, डॉ. मनोज कुमार, महासचिव विपिन कुमार सिन्हा, सुनील कुमार सिन्हा, मुकेश कुमार वर्मा, कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा, उपेंद्र कुमार सिन्हा, राजीव कुमार सिन्हा, दिलीप कुमार सिन्हा, राजेश कुमार सिन्हा, कंचन कुमार सिन्हा, राजीव शेखर, अखौरी शैलेंद्र कुमार , राजीव सहाय, धीरज सिन्हा, राहुल कुमार, प्रोफेसर जितेंद्र कुमार सिन्हा, रंजीत कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट: मनीष कुमार।

गया। शहर के राय काशीनाथ मोड़ स्थित एक निजी होटल के प्रांगण में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।



गया/डोभी। डोभी पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की अहले सुबह को कार्रवाई करते हुए डोभी चतरा सड़क मार्ग के बाबा लाइन होटल के समीप से एक पिकअप वाहन तथा एक स्विफ्ट डिजायर कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है।

गया/डोभी। समेकित जांच चौकी डोभी चेक पोस्ट पर तैनात उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार के दिन डोभी चतरा मोड़ के पास से एक ऑटो से भारी मात्रा में प्रतिबंधित अंग्रेजी शराब बरामद किया है।
इस मामले की जानकारी देते हुए उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्यवाही के दौरान डोभी चतरा मोड़ के पास से एक ऑटो के सीट के नीचे तहखाना बनाकर प्रतिबंधित अंग्रेजी शराब ले जाई जा रही थी। जिसे डोभी चेक पोस्ट पर तैनात उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में एएसआई सतीश कुमार, एएसआई सुनील कुमार एवं होमगार्ड के जवानों के द्वारा यह कार्रवाई की गई है।
गया। नगर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कुजाप के आराडीह में डब्लूपीयू एवं केवाली में मंदिर के चारदीवारी का उद्घाटन बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के कर कमलों द्वारा किया गया। इस समारोह में नगर प्रखंड अध्यक्ष जदयू सतीश पटेल उर्फ रमाकांत, कुजाप के मुखिया चंद्रभूषण कुशवाहा, मानपुर प्रखंड के अध्यक्ष जदयू राहुल सिंह, घुठीया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि आदित्य कुमार, धर्मेंद्र वर्मा, कामता प्रसाद, उप मुखिया कुजाप पंकज कुमार, अनिल सिंह, अमर राय सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
गया/फतेहपुर। फतेहपुर प्रखंड के बड़गांव में समाज जोड़ो जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को अखिल भारतीय रजवार संघ द्वारा रजवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ रजवार समाज से गुमनाम योद्धाओं के चित्र पर पुष्प एवं माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि देकर की गई।
गया। बिहार के गया के शेरघाटी के नया बाजार में दो अलग-अलग जगहों पर 2 लोगों की जान चली गई। एक की जान तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से हो गई जबकि दूसरे की करंट लगने से होने की बात बताई जाती है। पहली घटना स्थानीय शहर के नया बाजार मुहल्ले में एक वाहन चालक की मौत करन्ट लगने की वजह से हो गई। फिलहाल जिसकी पहचान नहीं हो सकी है।
गया। जनता दल यूनाइटेड प्रदेश द्वारा पूरे बिहार में अनुमंडल स्तरीय भीम चौपाल लगाकर भीम संवाद कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उसी क्रम में बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी आज गया जिले के संग्रहालय में हो रहे भीम संवाद कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे तो छात्र जदयू मगध विश्वविद्यालय अध्यक्ष उत्तम कुशवाहा ने अपने नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जिंदाबाद के नारों व माला पहनाकर, पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित करते हुए उनका जोरदार स्वागत किया।
गया/डोभी। डोभी प्रखंड मुख्यालय के सभा भवन में बिहार महादलित विकास मिशन के तहत सभी विकास मित्रो को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसमे प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार झा, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अमितेश कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुमेश्वर प्रसाद मेहता, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी निधि कुमारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मानपुर प्रेरणा रानी और पीएचसी डोभी के चिकित्सक रजनीश कुमार देव उपस्थित दिखे।
गया/फतेहपुर। होली एवं शब ए बरात त्योहार में शांति ब्यवस्था बनाये रखने के लिए फतेहपुर थाना परिसर में शनिवार को जनप्रतिनिधियो के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया। बैठक में बीडीओ, थानाध्यक्ष, सीओ ने जनप्रतिनिधियो से त्योहार में शांति ब्यवस्था कायम रखने में सहयोग का अपील किए।
Mar 06 2023, 12:22
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
12.9k