26 जनवरी को रांची में बदला रहेगा ट्रैफिक, एडवाइजरी जारी
रांची 25 जनवरी 2026 : सोमवार को गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन हर बार की तरह इस बार भी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित किया जाएगा| समारोह की शुरुआत सुबह 9 बजे महामहिम राज्यपाल के आगमन के साथ होगी| इसे लेकर रांची ट्रैफिक पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है | 25 जनवरी से लेकर 26 जनवरी को समारोह समाप्ति तक शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में कई अहम बदलाव किए गए हैं |
![]()
ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, गणतंत्र दिवस के दिन सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक रांची शहरी क्षेत्र में सभी प्रकार के भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है| बाहर के जिलों से आने वाले बड़े वाहन शहर में निर्धारित मार्गों से ही प्रवेश कर सकेंगे|
भारी वाहनों का किन जगहों पर होगा ठहराव
चाईबासा खूंटी रोड होते हुए आने वाले वाहन बोड़ेया में ही रूक जाएंगे
गुमला सिमडेगा मार्ग से आने वाली गाड़ी कटहल मोड़ तक ही आएगी.
जमशेदपुर से रांची आने वाली बस या ट्रक दुर्गा सोरेन चौक रांची तक ही आ सकेगी.
कांके पतरातू के रास्ते आने वाली भारी और बड़ी गाड़ी लॉ यूनिवर्सिटी तक ही आ सकेगी.
बूटी मोड़ से होकर कोकर बरियातू के रास्ते आने वाली बसों और ट्रकों का ठहराव बूटी मोड़ में ही हो जाएगा.
बूटी मोड़ से होकर कोकर खेलगांव के रास्ते आने वाले वाहन खेलगांव चौक पर रूक जाएंगे.



3 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.4k