नहीं रहे कांके के पूर्व विधायक रामचंद्र नायक, लंबे समय से चल रहे थे बीमार
रांची 24 जनवरी 2026 : कांके के पूर्व विधायक रामचंद्र नायक (75 वर्ष) का निधन शुक्रवार की देर रात हो गया | वह कई दिनों से राजधानी के एक अस्पताल में इलाजरत थे | शरीर में इंफेक्शन हो जाने के कारण उनको भर्ती कराया गया था | शनिवार को बोड़ेया नदी के तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया. बड़े पुत्र जेपी नायक ने मुखाग्नि दी. वह वर्ष 2000 से 2005 तक कांके के विधायक थे |
![]()
बोड़ेया घाट पर ही कांके के विधायक सुरेश बैठा ने उनको श्रद्धांजलि दी | इससे पहले उनके आवास पर पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, भाजपा नेता सत्यनारायण सिंह, लाल राजेंद्र नाथ शाहदेव, प्रदीप सिन्हा, गिरिजा शंकर पांडेय, देवेंद्र स्वामी, जिला परिषद सदस्य मनोज वाजपेयी, किरण देवी, पूर्व उप प्रमुख मुकेश कुमार आदि पहुंचे |



3 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.9k