इस दिन आएगी Maiya Samman Yojana की किश्त, एकमुश्त 5000 रुपये गिरेंगे बैंक खाते में
रांची 23 जनवरी 2026 : Maiya Samman Yojana: झारखंड सरकार दिसंबर और जनवरी महीने की 17वीं और 18वीं किश्त की राशि एक साथ लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में भेजने की तैयारी कर रही है | सरकार का लक्ष्य है कि यह राशि 20 जनवरी तक महिलाओं के खातों में पहुंचा दी जाए | योजना के तहत इस बार दोनों महीनों की किश्तें एक साथ दी जाएंगी, जिससे प्रत्येक पात्र महिला के खाते में कुल ₹5000 की राशि आएगी | यह भुगतान 15 जनवरी से 20 जनवरी के बीच डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे बैंक खातों में किया जाएगा |
![]()
विभागीय स्तर पर इसकी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं | हालांकि, किश्तों के भुगतान में अब तक हुई देरी के पीछे कुछ तकनीकी कारण सामने आए हैं | अधिकारियों के अनुसार, कई लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में आधार सीडिंग नहीं होने और दस्तावेजों में त्रुटियों के कारण भुगतान अटक गया था | इसे देखते हुए स्वास्थ्य एवं महिला विकास विभाग ने लाभुक महिलाओं से अपील की है कि वे अपने बैंक खातों को जल्द से जल्द आधार से लिंक कराएं और आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन समय पर पूरा करें, ताकि भुगतान में किसी तरह की बाधा न आए |



3 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.3k