सोनाहातू के प्रसिद्ध टुसू मेले में अवैध रूप से जोरों पर चला हब्बा-डब्बा जुए का खेल
रांची 20 जनवरी 2026 : सोनाहातू प्रखंड क्षेत्र के बाजार टांड़ मैदान में आयोजित प्रसिद्ध झारखंड टूसू मेला में सोनाहातू पुलिस की मौजूदगी में थाना से केवल आधा किलोमीटर की दूरी पर अवैध रूप से जोरों पर हब्बा-डब्बा जुए का खेल चलाया जाता है. बताया जा रहा है कि हब्बा-डब्बा जुआ खेल सार्वजनिक स्थल पर पूर्ण रूप से अवैध है, लेकिन सोनाहातू प्रखंड क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में ही चलाया जा रहा है |
![]()
यहां तक कि मेला स्थल के बीचों-बीच सोनाहातू पुलिस प्रशासन पहरेदारी कर रहे हैं और खेल करने वाले आराम से खेल रहे है. जो अवैध रूप से हब्बा डब्बा जुआ द्वारा कमाया गया पैसा प्रशासन और खेल करने वाले के साथ बंदरबांट किया जाता है |
ग्रामीणों ने बताया कि मेला में हब्बा डब्बा जुआ खेल आम हो गया है, लेकिन सोनाहातू क्षेत्र में पुलिस प्रशासन के सहयोग से सोनाहातू में शनिवार और मंगलवार को लगने वाली प्रसिद्ध सप्ताहिक बाजार में हब्बा डब्बा जुआ का खेल खुलेआम चलाया जाता है | जबकि उक्त बाजार सोनाहातू थाना से केवल आधा किलोमीटर दूर स्थित है | ये अवैध जुआ खेल को लेकर कई ग्रामीण पुलिस प्रशासन को सूचना दिये हैं, लेकिन सोनाहातू पुलिस प्रशासन मौन है | इस संबंध में बुंडू डीएसपी ओमप्रकाश कुमार ने बताया कि अब्बा डब्बा जुआ का खेल पूर्ण रूप से अवैध है और इस पर कारवाई जोरों पर चल रही है | साप्ताहिक बाजार में खेल होता है तो जांच कर जल्द कारवाई की जाएगी.



4 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.9k